आइसक्रीम खाने के बाद क्‍या आपको भी होता है सिर दर्द, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे: Ice Cream Headache
Ice cream Trigger Headache Credit: Istock

Ice Cream Headache: आप चाहे कितना भी थके हों या गुस्‍से में क्‍यों न हों, लेकिन आइसक्रीम का एक स्‍कूप आपको शांत और दिल को खुश करने का काम कर सकता है। हालांकि कई ऐसे भी लोग हैं जो आइसक्रीम तो खाना चाहते हैं लेकिन इससे होने वाली समस्‍याओं से डरते हैं। जी हां, आपको ये जानकर हैरानी हो सकती है कि मन को आनंदित और ठंडक देने वाली आइसक्रीम सिर दर्द का कारण भी बन सकती है। कई लोगों को आइसक्रीम खाने के बाद तेज सिरदर्द महसूस होता है, जिसे ब्रेन फ्रीज भी कहा जा सकता है। हालांकि ये दर्द अस्‍थायी होता है जो कुछ सेकेंड या मिनट बाद अपने आप ही ठीक हो जाता है। लेकिन सिरदर्द होता क्‍यों है और इससे कैसे बचा जा सकता है, चलिए जानते हैं इसके बारे में।

क्‍या है आइसक्रीम सिरदर्द

Ice Cream Headache
what is ice cream headache

आइसक्रीम खाने में हर किसी को मजा आता है लेकिन जब ये मजा सजा का रूप ले लेती है तो परेशानी का कारण बन सकती है। अधिकांश लोगों को आइसक्रीम खाने के बाद तेज सिरदर्द की समस्‍या होने लगती है। ये दर्द 20 सेकंड से लेकर एक घंटे तक रह सकता है। लेकिन अधिकतर मामलों में ये दर्द 2 से 3 मिनट में ठीक हो जाता है। कुछ लोगों को सिरदर्द इतना तीव्र होता है कि उन्‍हें कुछ सेकंड के लिए सुनाई देना बंद हो जाता है या उन्‍हें कुछ समझ में नहीं आता। आइसक्रीम खाने के बाद सिरदर्द अधिकतर अधिक उम्र के व्‍यक्तियों को महसूस हो सकता है, जो कि हानिरहित होता है। 

आइसक्रीम खाने के बाद सिरदर्द के कारण

आइसक्रीम खाने या ठंडी कोल्‍ड ड्रिंक पीने के बाद सिरदर्द होने के कई कारण हो सकते हैं। जिन लोग ठंडक के प्रति अधिक संवेदनशील होते हैं उन्‍हें ये समस्‍या अधिक हो सकती है। हालांकि आइसक्रीम से होने वाले सिरदर्द का कोई सटीक कारण नहीं है लेकिन अचानक से ठंडा भोजन मुंह में डालने से ब्रेन फ्रीज हो जाता है, जो सिरदर्द का कारण बन सकता है। इससे ब्रेन की ब्‍लड वेसल्‍स सिकुड़ जाती हैं। ये सं‍कुचन दर्द संकेतों को ट्रिगर करता है। जब आप आइसक्रीम जैसी ठंडी चीज का सेवन करते हैं तो मुंह के अंदर की वॉल और गले का टेम्‍प्रेचर अचानक कम हो जाता है, जिस वजह से आसपास की नसों में दर्द होने लगता है। 

यह भी पढ़ेंः किस दिन कौनसा काम करने से मिलती है सफलता? जानें शास्त्रों में दर्ज ये बातें: Vastu Shastra

सिरदर्द से बचने के लिए ऐसे करें आइसक्रीम का सेवन

आइसक्रीम से हो सकता है सिरदर्द
To avoid headache, eat ice cream like this

किसी के लिए भी आइसक्रीम जैसी स्‍वादिष्‍ट चीज से अधि‍क देर तक दूर रहना संभव नहीं है। ऐसे में यदि हम कुछ सावधानियां बरतें तो ठंडी चीजों का आसानी से लुत्‍फ उठा सकते हैं।

– यदि आपको आइसक्रीम खाने के बाद सिरदर्द महसूस होता है तो अपनी जीभ से मुंह के अंदर की वॉल या तालू को दबाकर गर्म करने का प्रयास करें। गर्माहट ब्‍लड वेसल्‍स को सिकुड़ने से रोकती है और इसके विस्‍तार में मदद करती है।

– यदि आपको हर बार आइसक्रीम खाने के बाद सिरदर्द ट्रिगर करता है तो इसके लक्षणों को पहचाने और उसे ट्रिगर होने से रोकें। जब आपको पहले से लक्षण मालूम होते हैं तो आप सावधानियां बरत सकते हैं।

– आइसक्रीम खाने से पहले आप एकदम से बड़ा स्‍पून मुंह में न डालें। इससे सिरदर्द हो सकता है। थोड़ा-थोड़ा खाएं इससे आप आइसक्रीम को अधिक देर तक इंज्‍वॉय कर सकेंगे।

– ठंडी चीजें जैसे आइसक्रीम, कोल्‍ड ड्रिंक या बर्फ को एकदम से  न गटकें। थोड़ी देर तक इन चीजों को मुंह में ही रखें फिर गले से नीचे उतारें। इससे सिरदर्द की समस्‍या नहीं होगी।