Ice Cream Recipes: बच्चे हो या बड़े सभी को गर्मियों में आइसक्रीम बहुत पसंद आती है। बाजार से आइसक्रीम खरीदने के बजाए अगर आप इसे घर पर ही बनाएं तो ज्यादा अच्छा है, क्योंकि बाजार में मिलने वाली आइसक्रीम को बनाने के लिए इस्तेमाल चीजों की गुणवत्ता का हमें कुछ नहीं पता होता। ऐसे में अगर आप इसे घर पर बनाती है तो उसमें आप सेहत को ध्यान में रखते हुए फल और मेवे डाल सकती है। तो आईए जानते हैं उन टिप्स के बारे में जिनसे आप बाजार में मिलने वाली आइसक्रीम की तरह घर पर परफेक्ट आइसक्रीम बना सकती हैं।
बटर स्कॉच आइसक्रीम

बटर स्कॉच आइसक्रीम बनाने के लिए एक गैस पर बर्तन रखें और उसमें चीनी डालें और चाशनी बनाएं। जब चाशनी बन जाए तो उसमें मक्खन, काजू और बादाम डालें और डेढ़ मिनट पकाएं और आंच बंद कर दें। फिर उसे प्लेट में जमा लें। इससे ठंडा होने पर कूट लें। और उसे क्रीम में व्हीप करके उसमें दूध, चीनी और बटरस्कॉच एसेंस डाल दें और सभी चीजों को मिला कर जमने के लिए रख दें।
फ्रूट आइसक्रीम
फलों की सेहतमंद आइसक्रीम बनाने के लिए आप फलों की प्यूरी बनाएं और फिर इसे बेसिक आइसक्रीम में मिला लें और इसमें बारीक कटे फल भी मिलाएं जिससे खाने में और भी अधिक स्वादिष्ट लगे। फलों में आप अपनी पसंद के फल डाल सकती है।
वनीला आइसक्रीम

वनीला आइसक्रीम बनाने के लिए आप एक सिंपल और प्लेन आइसक्रीम में कलर और वनीला एसेंस मिला लें। और उसे उच्चतम तापमान पर आठ से नौ घंटे फ्रिज में जमाएं। जब ये अच्छी तरह जम जाए तो इसे सर्व करें। आइसक्रीम में वनीला एक ऐसा फ्लेवर है जो लगभग सभी को खूब पसंद आता है।
कस्टर्ड आइसक्रीम
एक चौथाई कप दूध में कस्टर्ड मिला लें। और बाकी बचे हुए दूध में और चीनी को मिला लें और फिर गैस पर दूध को उबालने दे जिससे चीनी मिल जाए। जब उबाल आ जाए तो कस्टर्ड पाउडर मिला लें। और फिर इसे मिलने के बाद ठंडा होने के लिए रख दें। इसमें मैंगो प्यूरी, आम के टुकड़े, क्रीम और वनीला मिला लें। इसके बाद मिश्रण को जमने के लिए फ्रीजर में रख दें।
आइसक्रीम को दें मनचाहा फ्लेवर

अगर आप आइसक्रीम के बेसिक फ्लेवर को खाकर थक चुके है तो इस बार आप आइसक्रीम को मनचाहा फ्लेवर दें सकते हैं। इसके लिए आप आधा लीटर दूध में 5 टीस्पून शक्कर, 5 टीस्पून कॉर्न फ्लोर, 4 टीस्पून जी.एम.एस.पाउडर को अच्छी तरह मिलाएं। इसके बाद मिश्रण को कुछ देर तक गैस पर रखकर पकाएं। फिर इसको ठंडा होने के बाद फ्रिज में 5 से 6 घंटे के लिए जमाने के लिए रख दें।
चॉकलेट आइसक्रीम
अगर आपका मन चॉकलेट आइसक्रीम बनाने का है तो आप बेसिक आइसक्रीम के मिश्रण में कोको पाउडर मिलाएं। जिससे इसका टेस्ट प्रोपर आए। साथ ही इसमें स्वाद को बढ़ाने के लिए चोको चिप्स या फिर चॉकलेट के टुकड़े भी मिला सकते हैं।
आइसक्रीम को दें बिस्कुट या कुकीज का फ्लेवर

डिफरेंट तरीके से आइसक्रीम को जमाने के लिए आप उसमें बिस्किट या कुकीज को हल्का सा क्रश करके आइसक्रीम में डालकर जमा सकती है। ये खाने में काफी क्रिस्पी लगती है। आप चॉकलेट या फिर फ्रूट आइसक्रीम में भी इन्हें मिला सकती है। इससे आपकी आइसक्रीम फलों के कारण हेल्दी और बिस्कुट के कारण टेस्टी लगती है।
खट्टे फ्रूट की आइसक्रीम
यदि आप खट्टे फल की आइसक्रीम जमाना चाहती है तो खट्टे फल को पहले शुगर सीरप में उबाल लें जिससे वे आइसक्रीम में खटटे न लगे। और ये खाने में आइसक्रीम बहुत ही टेस्टी लगती है। शुगर सीरप में उबालने के बाद ये फल काफी टेस्टी हो जाते है और ये आइसक्रीम में मिलने पर तो ये सभी को काफी टेस्टी लगती है।
