क्या होता है सरसों का तेल और कब लगाना चाहिए: Mustard Oil Uses
Mustard Oil Uses and Benefits

Mustard Oil Uses: सरसों के तेल (Mustard Oil) का प्रयोग सिर्फ खाने के लिए ही नहीं बालों और त्वचा पर लगाने के लिए भी किया जा सकता है। सरसों के तेल (Mustard Oil) से हमें कई सारे फायदे मिल सकते हैं। अक्सर बालों और स्किन की मसाज करने के लिए अधिकतर देसी नुस्खों में सरसों के तेल को ही सुझाया जाता है।

सरसों के तेल (Mustard Oil) से शरीर पर मसाज करना भी फायदेमंद हो सकता है। सरसों का तेल शरीर के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग तरीके से फायदा पहुंचा सकता है। असल में सरसों के तेल में काफी सारे एंटी ऑक्सीडेंट्स, मिनरल्स और आयरन, विटामिन होते हैं जो काफी लाभदायक होते हैं। यह ब्लड सर्कुलेशन में भी मदद करता है। इसलिए आपको शरीर की मालिश करने के लिए सरसों के तेल का प्रयोग करना चाहिए। 

सरसों का तेल क्यों है फायदेमंद 

एनसीबीआई की एक रिसर्च के मुताबिक इसमें मौजूद विटामिन बी के कुछ कॉन्बिनेशन केराटिनोसाइट्स और फ़ाइब्रोब्लास्ट पर सकारात्मक रूप से असर दायक होते हैं। इसलिए, सरसों के तेल का प्रयोग शारीरिक घाव भरने की प्रक्रिया में लाभदायक हो सकता है। आइए जानते हैं सरसों के तेल के फायदों के बारे में विस्तार से।

क्या है सरसों का तेल?

सरसों के तेल को आज से नहीं बल्कि सदियों से खाने में और दवा के रूप में भी प्रयोग किया जा रहा है। इसका वैज्ञानिक नाम, ब्रैसिका जंसिया है। आमतौर पर इसे सरसों का तेल बोला जाता है। इसका रंग गहरा पीला होता है और इसकी सुगंध काफी तीखी होती है। सरसों के तेल को सरसों के बीजों से प्राप्त किया जाता है।

एनसीबीआई डॉट कॉम की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सरसों के तेल में मौजूद मोनोअनसैचुरेटेड (MUFA)और पॉलीअनसेचुरेटेड( PUFA) फैटी एसिड होता है। साथ ही ओमेगा 3 फैटी एसिड व ओमेगा 6 फैटी एसिड भी होते हैं। ये अच्छे फैट्स इस्केमिक हृदय रोगों के विकास के जोखिम को 50% तक कम कर देते हैं।

पैरों के तलवों पर सरसों का तेल

Mustard Oil Uses
Foot Massage Benefits

पैरों के तलवों पर सरसों के तेल से मालिश आपको आराम पहुंचा सकती है। रिसर्च बताती हैं कि रात के समय में गुनगुने तेल से हल्की मालिश करने से नींद भी अच्छी आ सकती है। यही नहीं यदि फटी एड़ियों की समस्या है तो वह भी दूर हो सकती है।

नाभि में लगाएं सरसों का तेल

कुछ शोधों का दावा है कि यदि सरसों के तेल को नाभि में लगाया जाए तो फटे होठों की समस्या दूर हो सकती है। कुछ रिसर्च यह भी बताती हैं कि इस तरह से होठों का कालापन भी दूर होता है।दरअसल नाभि पर सरसों के तेल का प्रयोग अंदरूनी अंगों को मजबूती और पोषण दे सकता है।

चोट पर लगाएं सरसों का तेल

Wound Care
Mustard Oil Uses for Wound Care

कुछ रिसर्च ये भी बताती हैं कि छोटी-मोटी चोट में सरसों के तेल की मालिश आराम पहुंचा सकती है। जब तक आपकी चोट सूखने लग जाए और बिलकुल ठीक न होने लगे तब तक आप सरसों के तेल की मालिश अपनी चोट पर रोजाना कर सकते हैं। इससे दर्द में भी राहत मिलती है। 

बालों में करें प्रयोग : 

mustard oil massage
Mustard Oil Uses for massage

बालों के लिए भी सरसों का तेल काफी लाभदायक होता है। इस तेल में काफी सारे माइक्रो न्यूट्रिएंट होते हैं जो बालों को पोषण प्रदान करने में सहायक होते हैं। अगर आप के बाल काफी झड़ते हैं और पतले होते जा रहे हैं तो आप सरसों के तेल से बालों में मालिश कर सकते हैं। इसके अलावा सरसों का तेल पहले के समय में इकलौता बालों में लगाने का स्रोत होता था और पहले की महिलाओं के बाल भी काफी लंबे और घने हुआ करते थे।

डैंड्रफ से बचाने में सहायक : 

Mustard oil can remove the problem of dandruff
Mustard oil can remove the problem of dandruff

अगर आपको बालों में डेंड्रफ हो गया है तब भी आप सरसों के तेल का प्रयोग कर सकते हैं। इससे स्कैल्प की सारी रूसी और फ्रिज खत्म होने लगती है और बाल मज़बूत भी बनने लगते हैं। इस तेल में एंटी फंगल गुण होते हैं जो आपके बालों में मौजूद बैक्टीरिया आदि को खत्म करने में और हेल्दी बाल बना कर रखने में मदद करते हैं। इसलिए डैंड्रफ और फ्रिज का सामना करने वाले लोगों को इस तेल का प्रयोग जरूर करना चाहिए।

सरसों का तेल शरीर, स्किन और बालों के लिए काफी लाभदायक होता है इसलिए आप इस का प्रयोग बेझिझक घरेलू नुस्खों में कर सकते हैं। यह प्राकृतिक होता है और इसमें केमिकल भी नहीं होते हैं जिसके कारण साइड इफेक्ट्स का खतरा भी कम हो जाता है।

FAQ | क्या आप जानते हैं

सरसों के तेल के क्या हैं फायदे?

सरसों का तेल ओमेगा-3 और ओमेगा 6 फैटी एसिड के संयोजन से मिलकर बना होता है। जो कि दिल के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। साथ ही इसमें anti-inflammatory गुण होते हैं, जो जोड़ों के दर्द में आराम देते हैं।

यह तेल कौन प्रयोग कर सकता है?

सरसों का तेल का प्रयोग कोई भी व्यक्ति कर सकता है,। लेकिन गर्भवती महिलाओं को इसका प्रयोग संभाल कर करना चाहिए क्योंकि, इसमें मौजूद कुछ कंपाउंड गर्भावस्था में नुकसानदायक हो सकते हैं। जो कि बच्चे और जच्चा को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

क्या सरसों के तेल का प्रयोग रोजाना किया जा सकता है?

सरसों के तेल का प्रयोग सीमित मात्रा में रोजाना किया जा सकता है।

सरसों का तेल कब हो सकता है नुकसानदायक?

यदि सरसों के तेल का प्रयोग सीमित मात्रा से अधिक यानी कि, लगभग 700 मि ली प्रति माह में किया जाए तो इससे लंग कैंसर का खतरा या दिल की बीमारी का खतरा बढ़ सकता है।

क्या होता है कच्ची घानी सरसों का तेल?

सरसों का कच्चा तेल जो कोल्डप्रेस से बनता है, कच्ची घानी का तेल कहलाता है।

क्या रोजाना सरसों का तेल लगाने से त्वचा काली पड़ जाती है?

नहीं, सरसों का तेल त्वचा को काला नहीं करता। इसके विपरीत, यह आपकी त्वचा की रंगत में सुधार ला सकता है।