काले बालों के लिए सरसों तेल में मिक्स करें ये 3 चीजें, महीनेभर में दिखने लगेगा असर: Mustard Oil for Black Hair
Mustard Oil for Black Hair

Overview:

Black Hair With Mustard Oil : सफेद होते बालों की परेशानी को दूर करने के लिए आप सरसों तेल का प्रयोग कर सकते हैं। इसमें कुछ चीजों को मिक्स करके लगाने से काफी हद तक फायदा हो सकता है। आइए जानते हैं इस बारे में-

Mustard Oil for Black Hair: हर व्यक्ति चाहता है कि उसके काले और घने बाल हों, इसके लिए लोग कई तरह के उपायों का भी सहारा लेते हैं। कुछ लोग अपने बालों को काला करने के लिए हेयर डाई का प्रयोग करने लग जाते हैं, जिससे बाल और अधिक खराब नजर आने लग जाते हैं। मुख्य रूप से समय से पहले अगर आप डाई का प्रयोग करते हैं, तो इससे आपके बाल रूखे और बेजान हो सकते हैं। साथ ही सफेद बालों की समस्या और अधिक बढ़ जाती है। ऐसी स्थिति में आपके बालों के लिए सरसों का तेल काफी हद तक मददगार हो सकता है। सरसों के तेल में प्राकृतिक रूप से बालों को काला करने का गुण है। इसे आप कई तरह से अपने बालों में लगा सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको बालों को काला करने के लिए सरसों तेल का किस तरह से इस्तेमाल करें, इस बारे में जानकारी देंगे। आइए जानते हैं सफेद होते बालों को काला करने के उपाय क्या हैं?

Also read: होली पर रखें स्किन का ध्यान, केमिकल और पक्के रंगो से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स

सफेद होते बालों को काला करने के लिए आंवला और सरसों तेल का मिश्रण आपके बालों के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। इससे आपके बाल काफी लंबे और घने हो सकते हैं। इसके लिए 1 कटोरी सरसों तेल लें, इसमें 1 टीस्पून आंवला का रस मिक्स कर लें। अब इस तेल को अपने बालों के जड़ों से लेकर सिरे तक लगाएं। इससे बालों को का करने में मदद मिल सकती है।

Amla
Amla

बालों को काला करने से लेकर डैंड्रफ की परेशानी को दूर करने के लिए दही और सरसों तेल का मिश्रण बालों में लगाया जा सकता है। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा। इसके लिए 1 चम्मच दही लें, इसमें 1 से 2 टीस्पून सरसों का तेल मिक्स करके बालों में लगाएं। करीब 30 मिनट के बाद बालों को धो लें। इससे आपके बालों को नैचुरल निखार मिलेगा। साथ ही बालों का कालापन भी बढ़ सकता है।

बालों को मजबूती प्रदान करने के लिए मेथी दाना काफी हद तक फायदेमंद हो सकता है। मेथी दाना को आप सरसों के तेल में मिक्स करके लगा सकते हैं। इसके लिए 1 बड़ा चम्मच सरसों तेल लें, इसमें मेथी दाना डालकर अच्छे से गर्म कर लें। इसके बाद इसे अपने बालों में एप्लाई करें। इससे बालों को काला करने में मदद मिल सकती है।

fenugreek
fenugreek

सफेद होते बालों की परेशानी को दूर करने के लिए सरसों का तेल काफी मददगार हो सकता है। आप इन आसान तरीकों से अपने बालों में सरसों तेल लगा सकते हैं। हालांकि, अगर आपके बाल काफी खराब हो रहे हैं, तो ऐसे में एक बार डॉक्टर की सलाह लें।