अखरोट खाना महिलाओं के लिए इस तरह से हो सकता है फायदेमंद: Walnut Benefits for Women
Walnut Benefits for Women

अखरोट खाना महिलाओं के लिए इस तरह से हो सकता है फायदेमंद

अखरोट खाने के कई फायदेमंद हैं। अगर महिलाएं नियमित रूप से इसका सेवन करती हैं, तो इससे ब्रेस्ट कैंसर का जोखिम कम होता है, स्किन और बाल सही रहते हैं और वजन कम होता है। जानिए महिलाओं के लिए इसके फायदे के बारे में।

Walnut Benefits for Women: अखरोट को नट्स का किंग भी कहा जाता है। यह एक गोलाकार नट है, जो बाहर से सख्त होता है। इसके बाहर के शेल को खोलकर इसका इस्तेमाल किया जाता है। इसे अधिकतर कच्चा या रोस्ट कर के खाया जाता है। इसमें फैट्स, फाइबर, विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं, जिससे हेल्थ को लाभ मिलता है। यही नहीं, इसे खाना दिमाग के लिए भी अच्छा पाया गया है। अखरोट के कई न्यूट्रिशनल बेनेफिट्स हैं, जो महिलाओं के लिए खासतौर पर फायदेमद हैं। यानी, अखरोट महिलाओं की प्रॉब्लम्स को दूर करने के लिए भी बेनेफिशियल साबित हो सकता है। जानिए महिलाओं के लिए अखरोट के फायदे क्या हैं, इस बारे में।

बेहतरीन एंटीऑक्सीडेंट

अखरोट में अन्य नट्स के मुकाबले अधिक एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। इसमें विटामिन इ, मेटालोनिन और प्लांट कंपाउंड्स (जिन्हें पॉलीफेनोल्स कहा जाता है) आदि होते हैं, जो शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद है। यही नहीं, इनसे इम्युनिटी को बढ़ाने, बीमारियों से लड़ने आदि में भी मदद मिलती है। प्रेग्नेंसी में भी अखरोट का सेवन करने से होने वाली मां और भ्रूण का फ्री रेडिकल डैमेज से बचाव होता है। अखरोट के सेवन से इंफेक्शन से बचाव की संभावना भी बढ़ती है।

हेल्दी एजिंग

रिसर्च के अनुसार पचास की उम्र के बाद ही महिलाएं अगर हर हफ्ते कम से कम दो बार अखरोट खाती हैं, तो यह उनके लिए अधिक हेल्दी रहता है। इससे उनकी मेंटल हेल्थ सही रहती है। यही नहीं, इससे कैंसर, हार्ट डिजीज और अन्य गंभीर बीमारियों का जोखिम भी कम होता है। अखरोट खाने से एजिंग के लक्षण भी कम होते हैं।

और पढ़ें: Walnuts Side Effect: ज्यादा अखरोट खाने से हो सकते है ये नुकसान

ग्लोइंग स्किन 

Walnut Benefits for Women
Glowing skin

स्किन के लिए भी अखरोट बहुत फायदेमंद है। इसमें कई एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन ए आदि होते हैं। अखरोट को खाना स्किन के लिए बेहतरीन है और इसके सेवन से स्किन हेल्दी रहती है। यही नहीं, स्किन सम्बन्धी समस्याओं को दूर करने में भी यह फायदेमंद है। स्किन के लिए इनके अन्य फायदों में स्किन को ड्राई होने से बचाना भी शामिल है। 

बाल हों मजबूत

बालों का टूटना या झड़ना महिलाओं ही नहीं बल्कि पुरुषों के लिए भी एक बड़ी परेशानी है। स्किन के साथ बालों के लिए भी अखरोट बहुत फायदेमंद है। इनमें विटामिन बी7 और विटामिन इ का हाई लेवल होता है। अगर आप अपने बालों को हेल्दी और शाइनी बनाना चाहते हैं, तो आपको अखरोट का सेवन करना चाहिए। 

वजन रहे सही

ऐसा माना जाता है कि मेवों का सेवन वजन बढ़ा सकता है, लेकिन अखरोट को वजन कम करने के लिए जाना जाता है। इसके लिए इसे सही मात्रा और तरीके से खाना चाहिए। इस मेवे में न्यूट्रिशनल वैल्यू बहुत अधिक होती है। इसके साथ ही इसमें कैलोरीज कम होती है, जिससे वजन को कम करने में मदद मिलती है। जो महिलाएं या लोग अपना वजन कंट्रोल करना चाहते हैं वो कई तरह से इस मेवे का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे खाने के बाद पेट जल्दी भर जाता है, जिससे वजन कम होने और अन्य लाभ होने में मदद मिलती है।

दिमाग के लिए फायदेमंद

Walnut for Healthy mind
Walnut for Healthy mind

जब बात अखरोट के फायदों की आती है, तो इसका सबसे अच्छा फायदा यह है कि यह दिमाग के लिए अच्छा है। इसमें मौजूद हाई फाइटोकेमिकल्स और पॉलीअनसेचुरेटेड फैट्स हमारे दिमाग के लिए बहुत लाभकारी हैं। यही नहीं, अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स होते हैं, जो स्ट्रेस को कम करने में मददगार है। इसके साथ ही इसमें मौजूद विटामिन इ, गुड फैट्स और एलेजिक एसिड मेमोरी फंक्शन को प्रोमोट करते हैं।

प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए अखरोट के फायदे

प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए अखरोट खाने से कई लाभ मिलते हैं। इसमें हेल्दी विटामिन बी-काम्प्लेक्स ग्रुप्स जैसे फोलेट, रिबोफ्लेविन और थायमिन आदि होते हैं। यह हेल्दी प्रेग्नेंसी के लिए जरूरी हैं। हालाँकि, इसके बारे में और अधिक रिसर्च की जानी आवश्यक है। अखरोट में मौजूद फोलिक एसिड प्रेग्नेंट और भ्रूण के लिए बहुत लाभदायक  माने गए हैं। फोलिक एसिड में जरूरी बायोलॉजिकल गुण होते हैं, जो प्रेग्नेंसी के दौरान मददगार साबित होते हैं।

शरीर को डेटॉक्स करे

अखरोट में मौजूद फाइबर हमारे सिस्टम को क्लीन करने का काम करते हैं। फाइबर डाइजेस्टिव सिस्टम को सही से काम करने और आसानी से हानिकारक चीजों को बाहर निकालने में फायदेमंद हो सकता है। यह मोनोअनसेचुरेटेड फैट्स से भरपूर होते हैं। इसके साथ ही अखरोट में मैग्नीशियम और कॉपर होता है, जिससे डाइजेस्टिव सिस्टम भी सही से वर्क कर पाता है। हालांकि, इस बारे में अधिक रिसर्च की जानी जरूरी है। 

कुछ कैंसर का जोखिम हो कम 

कई स्टडीज से यह साबित हुआ है कि अखरोट खाने से कई कैंसरस का जोखिम कम होता है जैसे ब्रेस्ट, प्रोस्टेट और कोलोरेक्टल कैंसर आदि। अखरोट में फाइटोफिनॉल एलेगिटैनिन होता है। हमारे गट के बैक्टीरिया इन्हें यूरोलिथिन में बदल देते हैं, जिनमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। इस प्रकार, अखरोट खाना कोलोरेक्टल कैंसर के खिलाफ फायदेमंद माना गया है। यूरोलिथिन के एंटी-इंफ्लेमेटरी एक्शन आपको अन्य कैंसर से भी बचा सकते हैं। यही नहीं, यूरोलिथिन में हॉर्मोन जैसे गुण होते हैं, जिससे वो शरीर में हॉर्मोन रिसेप्टर्स को ब्लॉक करते हैं। इससे हॉर्मोन रिलेटेड कैंसर जैसे ब्रेस्ट और प्रोटेस्ट कैंसर का जोखिम भी कम होता है।

Walnut for cancer
Walnut for cancer

यह तो थे महिलाओं के लिए अखरोट के फायदे। अब जानिए इसके कारण होने वाले साइड इफेक्ट्स के बारे में।

अखरोट के साइड इफेक्ट्स 

अखरोट को खाना फायदेमंद माना जाता है। लेकिन, अगर इसे सही मात्रा में या सही तरीके से न खाया जाए तो इसके कुछ साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं। इसके कारण होने वाले नुकसान इस प्रकार हैं:

  • अगर अखरोट का बहुत अधिक सेवन किया जाए, तो इससे पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
  • अखरोट को अधिक मात्रा में खाने से वजन के बढ़ने का जोखिम भी बढ़ सकता है।
  • छोटे बच्चों को इन्हें देने से बच्चों के गले में यह नट फंस सकता है। इसलिए, बच्चों को इसे देने से बचें।
  • कई बार अधिक अखरोट खाने से ब्लोटिंग, गैस या अन्य समस्याएं भी हो सकती हैं।

अखरोट को अपने आहार में कैसे शामिल करें?

आप अखरोट को कच्चा या रोस्ट कर के खा सकते हैं। इसके साथ हुई आप नट को कुछ अन्य तरीकों से भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं, जैसे:

  • आप साबुत या बारीकी से कटे हुए अखरोट को सलाद में ड़ाल कर उन्हें खा सकते हैं।
  • बेकिंग में इस्तेमाल होनी चीजों जैसे केक, पेस्ट्री, कूकीज आदि में भी इनका इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • सब्जियों और फ्रूट सलाद में भी अखरोट को ड़ाल कर खाना एक अच्छा विकल्प है।
  • अखरोट को बारीकी से काटें और एक गिलास में पानी ड़ाल कर उसमें दो चम्मच शहद और अखरोट को ड़ाल कर पीने से सिरदर्द, स्ट्रेस जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है।
  • केले और काट कर, शहद में डुबों कर और इसके ऊपर कटे हुए अखरोट को डालकर खाने से मीठा खाने की क्रेविंग कम होती है।
Walnut benefits for women
Walnut benefits for women

अखरोट हेल्दी होते हैं और महिलाओं के लिए इसे खासतौर पर फायदेमंद माना गया है। प्रेग्नेंसी में भी इसे बेनेफिशियल माना गया है। लेकिन, इन्हें सही मात्रा में ही खाना चाहिए। अगर आपको इसे खाने के बाद कोई समस्या होती है या आपको इससे एलर्जी है तो आप तुरंत डॉक्टर से बात करें।

FAQ | क्या आप जानते हैं

महिलाओं के लिए अखरोट के लाभ क्या हैं?

अखरोट एक हेल्दी नट है। महिलाओं के लिए भी इसका सेवन फायदेमंद है। इसे खाने से नींद न आने की समस्या दूर होती है। प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए भी यह बहुत लाभदायक है। स्किन और बालों के लिए इसको फायदेमंद माना गया है। ब्रेस्ट कैंसर और अन्य कुछ कैंसरस की समस्याओं से राहत पाने के लिए इसका सेवन किया जा सकता है। इसके साथ ही इससे खून की कमी दूर होती है।

अखरोट खाने का सही तरीका क्या है?

अखरोट के लाभ पाने के लिए सही तरीके से इसका सेवन करना फायदेमंद माना गया है। ऐसा भी माना गया है कि कच्चे अखरोट की तुलना में भिगो कर इसे खाना चाहिए। इसके साथ ही इसे रात भर भिगो कर रखने के बाद सुबह खाना और भी अधिक फायदेमंद माना गया है।

अखरोट की तासीर क्या है?

अखरोट को गर्म तासीर वाला नट माना गया है। इसलिए इसे सर्दी के मौसम में खाना अधिक फायदेमंद माना गया है। गर्मी के मौसम में सीमित मात्रा में इसे लेने की सलाह दी जाती है।

अखरोट कौन सी बीमारी में काम आता है?

अखरोट खाने से ऐसा माना जाता है कि हड्डियां और दांत मजबूत होते हैं। यही नहीं, प्रोस्टेट कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर आदि का रिस्क कम हो सकता है। पेट की बीमारियां, हार्ट डिजीज और दिमाग की समस्याओं के जोखिम को कम करने के लिए भी अखरोट बहुत काम आता है।

एक दिन में कितना अखरोट खा सकते हैं?

ऐसा माना जाता है कि एक हफ्ते में दो से तीन बार अखरोट खाना फायदेमंद माना गया है। रोजाना एक से दो अखरोट खाने के कई फायदे होते हैं। लेकिन, अधिक मात्रा में इसे खाने के कई नुकसान हो सकते हैं। कच्चे अखरोट की जगह भिगो कर अखरोट को खाना चाहिए।

पुरुषों के लिए अखरोट का सेवन करना किस तरह से बेनेफिशियल है?

महिलाओं के साथ ही पुरुषों के लिए भी अखरोट का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। इसे खाने से पुरुषों में गंजेपन की प्रॉब्लम दूर होती है। इसके साथ ही इससे प्रोटेस्ट कैंसर का जोखिम भी कम होता है। हार्ट और डायबिटीज आदि में भी इस नट को खाना पुरुषों के लिए लाभकारी है।