प्रियंका शर्मा
अखरोट एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, इसमें विटामिन्स और मिनरल्स अच्छी मात्रा में पाए जाते है। ये सेहत के लिए फायदेमंद है।
लेकिन, अखरोट का अधिक मात्रा में सेवन नुकसानदायक भी हो सकता है। आइए जानते है इससे होने वाले नुकसान के बारे में-
अगर आप ज्यादा वजन से परेशान है तो अखरोट का सेवन न करें। इसमें ज्यादा मात्रा में फाइबर और कैलोरी होने के कारण इससे वजन बढ़ सकता है।
अखरोट का ज्यादा मात्रा में सेवन करने से एलर्जी हो सकती है। जिन लोगों को किसी भी तरह की एलर्जी है, वो अखरोट का सेवन न करें।
अखरोट के ज्यादा सेवन से पेट में गर्मी बढ़ती है, जिससे अल्सर की समस्या होने का खतरा होता है।
अखरोट में कुछ ऐसे तत्व पाए जाते है जो डायरिया और ब्लोटिंग की समस्या को पैदा कर सकते है। इसके ज्यादा सेवन से बचें।
अखरोट का अधिक मात्रा में सेवन करने से पाचन संबंधी परेशानी हो सकती है। इसमें फाइबर की ज्यादा मात्रा होने से पाचन तंत्र पर असर पड़ता है।
अस्थमा के मरीज अखरोट का सेवन भूलकर भी न करें। अखरोट गर्म तासीर का होता है, जिस कारण अस्थमा की समस्या बढ़ सकती है।
अखरोट की तासीर गर्म होने के कारण एक दिन में अधिक मात्रा में अखरोट का सेवन करने से मुंह में छाले की समस्या हो सकती है।