Golgappe
Golgappe

Weight Loss Exercise: आज के समय में लाइफस्टाइल से जुड़ी सबसे बड़ी समस्या है पेट की। हर दूसरा-तीसरा शख्स अपने बढ़े हुए पेट और बढ़ती चर्बी को लेकर परेशान रहता है। अपने वजन को लेकर महिलाएं ही नहीं बल्कि पुरूष भी बहुत सजक होते हैं। अगर खानपान और फिजिकल एक्टिविटीज का ख्याल ना रखा जाए, तो वजन बढ़ने की समस्या काफी आम हो जाती है।

हर कोई चाहता है कि वो फिट रहे। फिट बॉडी की चाहत हर किसी की होती है। इसके लिए लोग कड़ा वर्कआउट करते हैं, लेकिन कई बार तो इन सभी चीजों का भी शरीर पर कोई असर नजर नहीं आता।

आपकी इसी समस्या को लेकर सेलिब्रिटी फिटनेस एक्‍सपर्ट यास्मीन कराचीवाला ने अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट साझा की है, जिसमें उन्होंने वेट और पेट दोनों को कम करने के लिए 5 असरदार एक्सरसाइज के बारे में बताया है। एक्सपर्ट यास्मीन कराचीवाला अब तक कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज जैसे आलिया भट्ट, कैटरीना कैफ तक को ट्रेनिंग दे चुकी हैं।

ब्रिज एक्‍सरसाइज

Weight Loss Exercise
bridge exercise
  • इस एक्सरसाइज को करने के लिए आपको सबसे पहले पीठ के बल लेटना है।
  • इसके बाद अपने घुटनों को मोड़े और कमर से नीचे के हिस्से को ऊपर हवा में उठाने की कोशिश करें।
  • कमर को उठाएं और फिर जमीन पर रखें।
  • इसे लगभग 1 मिनट तक करते रहें। ध्यान रहे आपको हाथ आपकी कमर की सीध में रहें।
  • इसके अलावा शरीर का कोई हिस्सा ऊपर ना उठाएं।

सिंगल लेग सर्कल्‍स एक्‍सरसाइज

  • इसे करने के लिए भी सबसे पहले पीठ के बल लेट जाएं।
  • अपने दोनों हाथों को सीधा करें।
  • अब अपने एक पैर को घुटनों से मोड़ें और उसे साइकिल की तरह घुमाएं।
  • ऐसा महसूस करें कि आप साइकिल चला रहे हैं।
  • इसे अपने दोनों पैरों से दोहराएं।
  • इस एक्‍सरसाइज को 15 बार करें।

हंड्रेड एक्‍सरसाइज

Hundred Exercises
Hundred Exercises
  • इस एक्सरसाइज को करने के लिए भी आपको अपनी पीठ के बल लेटना होगा।
  • इसके बाद अपने घुटनों को 90 डिग्री के एंगल पर उठाएं।
  • इसके बाद अपने शरीर को ऊपर की ओर उठाने की कोशिश करें।
  • अपनी बाजुओं को सामने की ओर स्ट्रेच करें। साथ ही ऊपर नीचे भी करें।
  • इस पोजीशन में खुद को कुछ देर के लिए रोकें।
  • अब अपने पैरों को समाने की ओर स्ट्रेच करें।
  • वापस अपनी पोजीशन में लौटें और इस एक्सरसाइज को कम से कम 10 बार दोहराएं।

साइड लेग किक्स एक्‍सरसाइज

  • इस एक्सराइज को करने के लिए आपको एक हाथ के बल लेटना है।
  • इसके बाद अपने दाएं हाथ की मदद से आपको शरीर को ऊपर उठाना है।
  • इसके बाद अपने बाएं हाथ को कोहनी से मोड़कर सिर के पीछे ले जाएं।
  • अब अपने दाएं पैर से आगे और पीछे की ओर किक करें।
  • इस एक्सराइज को आपको दूसरी साइड से भी दोहराना है।

यह भी देखें-मार्केट में लॉन्च हुआ Asus Zenfone 10 पॉवरफुल प्रोसेसर और 16GB रैम वाला धांसू फोन: Asus Zenfone 10

स्‍वान एक्‍सरसाइज

  • सबसे पहले पीठ के बल लेटें।
  • अपने हाथों को सामने की तरफ लाएं।
  • हाथों की मदद से अपने शरीर को ऊपर उठाने की कोशिश करें।
  • इसके बाद अपने माथे को नीचे आकर जमीन से लगाएं।
  • इस एक्सराइज को बार-बार दोहराएं।