बहुत शानदार है करीना कपूर का फुटवियर कलेक्शन, कीमत जान उड़ जाएंगे होश: Kareena Kapoor Footwear Style
Kareena Kapoor Footwear Style

Kareena Kapoor Footwear Style: करीना कपूर की गिनती बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिश और खूबसूरत एक्ट्रेस में होती है। अपनी सुंदरता और बेहतरीन फैशन सेंस से वह हमेशा ही दर्शकों का दिल जीत लेते हैं। एक्ट्रेस की ड्रेस से लेकर फुटवियर और बैग्स सबकुछ बहुत खास होता है। आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन फुटवियर पर एक्ट्रेस पानी की तरह पैसा बहा देती हैं। आज हम आपको उनके फुटवेयर कलेक्शन के बारे में बताते हैं, जिनकी कीमत से आप एक ट्रिप का मज़ा ले सकते हैं।

कैजुअल कुल

करीना के पास ग्रे कलर के लोफर शूज है जो Loro Piana ब्रांड के हैं। इन सिंपल से दिखने वाले जूतों की कीमत 80 हजार रुपए है।

बेज शेड Gucci हील

Kareena Kapoor Footwear
Kareena Kapoor Footwear-Gucci Heels

करीना की ये Gucci ब्रांड बेज शेड हील बहुत ही खूबसूरत है। उन्होंने इस हील को को ऑर्ड सेट के साथ पहना है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इसकी कीमत 79 हजार रुपए है।

ब्लैक म्यूल्स

करीना के फेदर बेड Gucci ब्रांड के ये ब्लैक म्यूल्स देखने में बहुत ही खूबसूरत हैं। इनकी कीमत लगभग 75 हजार रुपए है।

येलो म्यूल्स

Kareena Kapoor Footwear
yellow mules

Bottega Veneta ब्रांड के येलो कलर के ये म्यूल्स देखने में बहुत ही खूबसूरत है। करीना ने अपनी प्रेगनेंसी के समय शॉर्ट ड्रेस के साथ इन्हें पहना था। इन फुटवियर की कीमत लगभग 92 हजार है।

नियॉन लोफर्स

एक्ट्रेस के पास नियॉन ग्रीन रंग के खूबसूरत लोफर्स हैं, जो पहनने पर ब्यूटीफुल लुक देते हैं। Nicholas Kirkwood ब्रांड के ये फुटवियर लगभग 35 हजार के हैं।

व्हाइट स्नीकर्स

Kareena Kapoor Footwear
White Sneakers

बेबो का स्टाइलिंग सेंस कमाल का है और वो हमेशा लाइम लाइट में रहना पसंद करती हैं। YSL ब्रांड के इन व्हाइट स्नीकर्स की कीमत लगभग 62 हजार है।

स्टेटमेंट हील्स

सिल्वर रंग की इस स्टेटमेंट हील्स के एक्ट्रेस का लुक कमाल का दिखाई दे रहा है। Gueseppe Zanotti ब्रांड के ये फुटवियर 1.5 लाख रुपए है।

मैं रिचा मिश्रा तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट...