Bigg Boss Cute Contestants: इन दिनों बिग बॉस वापस आ गया है। बिग बॉस शो की एक अलग ही फैन फॉलोइंग है। इस शो की मजेदार बात है कि इस शो में कंट्रोवर्सी बहुत होती हैं। प्रतिभागियों के बीच में लड़ाई, रोमांस प्लानिंग प्लॉटिंग बहुत कुछ होता है। लेकिन इस शो में कुछ ऐसे प्रतिभागी भी रहे जो अपनी मासूमियत और क्यूटनेस के साथ आए और लोगों के दिल में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे। बेशक वो बिग बॉस विनर नहीं बन पाए लेकिन लोगों के दिल में अपने भोलपन की वजह से वो एक खास जगब बनाएं हैं। आज जानते हैं ऐसे 5 कंटेस्टेंट के बारे में जो बिग बॉस तो नहीं लेकिन लोगों के दिल के विजेता हैं।
1) अब्दु
अगर इसमें सबसे पहला नाम आता है तो वह अब्दु का है। छोटा सा अब्दु देखने में जितना क्यूट था वह नेचर वाइज भी उतना ही अच्छा था। यहां तक कि बिग बॉस के कंटेस्टेंट से भी उसे बहुत प्यार मिला था। सोशल मीडिया स्टार और तजाकिस्तान के 19 साल के अब्दु की फीमेल फैन फॉलोइंग आज भी कुछ कम नहीं है। उनका थोड़ा हिंदी और इंग्लिश बोलने का स्टाइल दर्शकों को बहुत भाया था। वह बिना किसी प्लानिंग प्लॉटिंग के एंटरटेन करने आया था और आज भी वह एंटरटेन कर रहा है। सोशल मीडिया पर लोग उसे बहुत पसंद करते हैं। उसकी शॉर्ट हाइट जिसकी वजह से कभी उसने अपने जीवन में संघर्ष किया होगा आज वह हाईट भी उसका एक यूनिक पॉइंट बन चुकी है। सोशल मीडिया पर उसके फोटोग्राफ लाजवाब हैं।
2) शहनाज़ गिल
पंजाब की इस कैटरीना कैफ को हम लोग बिग बॉस से पहले नहीं जानते थे। वो टीवी के मशहूर एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला की गर्लफ्रैंड के तौर पर आई थीं। वो इतनी मासूम थी कि इसके इतर वो अपनी कोई अलग पर्सनेलिटी तलाश करना भी नहीं चाहती थी। वो सिद्धार्थ से सच्चा प्यार करती थी और यह सभी कुछ शो में नजर आया। उसकी मासूमियत लोगों को पसंद आई थी और यही वजह है कि वो बहुत आगे तक भी गई थी। और आज भी लोग शहनाज को पसंद कर रहे हैं वो जिस तरह से सिद्धार्थ के बाद अपनी जिंदगी में आगे बड़ी है यह वाकई तारीफ की बात है। लेकिन हां भले ही समझदार हो चुकी हैं लेकिन उनकी मासूमियत और भोलापन कायम है।
3) जैसमीन भसीन
अली गोनी की गलफ्रैंड जैसमीन भसीन भी इस लिस्ट में शामिल एक नाम हैं। दिल से दिल तक फेम एक्ट्रेस दिखने में जितनी क्यूट और इनोसेंट हैं वह दिल से भी ऐसी ही हैं। यह कंटेस्टेंट भी किसी तरह के झगड़े और विवाद में शामिल नहीं हुई। बल्कि यह जिस तरह से दूसरे कंटस्टेंट से बात करती थी वो इनके फैंस को काफी पसंद आया। वो शो से बहुत जल्दी चली गई थी लेकिन वो दिल से चाहती थी कि अली बहुत आगे तक जाए। उसका बात करने का तो अंदाज प्यारा था लेकिन उसके लुक बहुत क्यूट होते थे। बिग बॉस में वो एक फन लविंग पर्सन थी , शो में जब तक रही लोगों को एंटरटेन किया।
4) राजीव आदातिया
शमिता शेट्टी बिग बॉस में एक मजबूत खिलाड़ी के तौर पर उभरी थीं। शो में लेकिन जो उनके सपोर्ट में सबसे ज्यादा खड़े राजीव आदातिया को कौन भूल सकता है। यह उनकी मासूमियत थी कि ऐसा प्रतीत होता था कि वो शो में शमिता को ही सपोर्ट करने आए हैं। बिग बॉस में उनका इनोसेंस तो था ही लेकिन उनका हिंदी डिक्शन भी कुछ कम रुचिकर नहीं था।
5) सना खान
आज सना एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को छोड़ दिया है लेकिन जब उन्होंने बिग बॉस में प्रवेश किया था उनकी चमकती आंखों ने बता दिया कि यह लड़की बहुत खूबसूरत सपनों को अपनी आंखों में सजाए बिग बॉस में आई है। यह सच है कि सना अपनी अदाओं से फैंस का दिल जीतने में कामयाब रहीं। यहां तक कि सलमान खान भी उन्हें सपोर्ट करते थे। अगर शो में किसी के साथ उनकी लड़ाई हो जाती थी तो वह बहुत आराम से बात को क्लियर करती थी। लेकिन सबसे अच्छी बात थी कि उन्होंने शो को जीतने के लिए लोगों को इस्तेमाल नहीं किया। वो शुरु से जिसकी दोस्त थीं आखिर तक उन्होंने उसे निभाया। वो भले ही विनर नहीं बन पाईं लेकिन एक सच्चे और मासूम इंसान के तौर पर पहचान बनाने में कामयाब रहीं।
