क्या आपको ये कंटेस्टेंट याद हैं जिन्होंने बिग बॉस की नाक में किया था दम: Bigg Boss Contestants
Bigg Boss Contestants

Bigg Boss Contestants: बिग बॉस एक ऐसा रियलिटी शो है जिसमें हर साल अलग-अलग सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट भाग लेते हुए दिखाई देते हैं। कोई यहां पर अपने अंदाज से दर्शकों का दिल जीत लेता है तो किसी का लड़ाई झगड़ा दर्शकों को बहुत पसंद आता है। हर सीजन में एक नए कंटेस्टेंट ऐसा भी आता है जो ना सिर्फ अपने साथी पार्टिसिपेंट्स को परेशान करता है बल्कि बिग बॉस की नाक में भी दम करता हुआ दिखाई देता है। आज हम आपको उन कंटेस्टेंट की जानकारी देते हैं जो अपने सीजन में सबसे ज्यादा चर्चा में रहे और बिग बॉस भी ने वार्निंग दे दे कर परेशान हो गए।

अर्चना गौतम

सीजन 16 में नजर आई अर्चना गौतम इकलौती ऐसे कंटेस्टेंट थी जिन्होंने अकेले ही पूरे घर की नाक में दम कर रखा था। छोटी-छोटी बातों पर उन्हें लोगों से लड़ते हुए देखा जाता था और कई बार कन्फेशन रूम में बुलाकर बिग बॉस ने उन्हें समझाने की कोशिश की लेकिन हर बार वही करती थी जो उन्हें करना होता था। सलमान खान भी वीकेंड का वार में उन्हें समझाते नजर आते थे तो वह इस तरह बर्ताव करती थी जैसे उन्हें सब समझ आ गया हो लेकिन दो दिन बाद उनका वही रूप और रंग दर्शकों को देखने मिलता था।

निक्की तंबोली

मैं सीजन में निक्की तंबोली ने भी बिग बॉस के घर के अन्य कंटेस्टेंट की नाक में बहुत दम किया था क्योंकि वह खुद की किसी भी चीज के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार होती थी चाहे उससे किसी को कोई भी नुकसान पहुंचे। सीजन की शुरुआत से लेकर आखिर तक अपने मतलब के लिए लोगों से लड़ाई झगड़ा करती नजर आई थी और उन्होंने हमेशा वही किया जो उन्हें अच्छा लगा।

संभावना सेठ

संभावना सेठ जब बिग बॉस के घर के अंदर पहुंची थी तो उन्होंने बाकी लोगों को परेशान करने का एक भी मौका नहीं गंवाया और वह हमेशा किसने किसी के पीछे पढ़ती हुई दिखाई देती है। गर आपने उनका सीजन देखा होगा तो उनके गुस्से से भी आप भली-भांति परिचित होंगे और गुस्से में उन्होंने जो बातें कही है या जो रिएक्शन दिए हैं उसने भी लोगों को बहुत परेशान किया है।

डॉली बिंद्रा

डॉली बिंद्रा बिग बॉस के सीजन 4 में नजर आई थी लेकिन वह अब तक की सबसे चर्चित कंटेस्टेंट में से एक हैं। इस सीजन में मनोज तिवारी के साथ उनकी जमकर खटपट देखी गई थी जिससे पूरे घर वाले परेशान हो गए थे। वहीं उन्हें श्वेता के साथ भी लड़ते झगड़ते हुए देखा गया था जिससे पूरे घर में कोहराम मच जाता था।

प्रियंका जग्गा

बिग बॉस के घर में आई प्रियंका जग्गा एक ऐसे कंटेस्टेंट थी जिन्होंने घर के हर सदस्य को परेशान करके रख दिया था। बिग बॉस ने कई बार उन्हें समझाइश दी लेकिन हर बार वह अपने मन की करती हुई नजर आई। ना सिर्फ घरवाले और बिग बॉस बल्कि शो के होस्ट सलमान खान भी उनकी हरकतों से परेशान थे और उन्होंने कई बार प्रियंका को समझाने की कोशिश की लेकिन जब वो नहीं मानी तो सलमान ने उन्हें चलते शो से बाहर कर दिया।

प्रियंका चौधरी

प्रियंका चाहर चौधरी बिग बॉस 16 की सबसे चर्चित कंटेस्टेंट में से एक है और फिनाले तक कि उनकी रेस में उन्होंने दर्शकों का दिल जीता है। जब एमसी स्टेन को ट्रॉफी दी जा रही थी तो लोगों का कहना था कि असली विनर प्रियंका है। एक्ट्रेस ने सभी घरवालों को परेशान कर रखा था क्योंकि वह खुद से रिलेटेड बात ना होने के बावजूद भी हर मुद्दे में कूद जाया करती थी और उसे अपने हिसाब से बातें किया करती थी और उनका यह अंदाज घरवालों को बिल्कुल पसंद नहीं आता था।

मैं रिचा मिश्रा तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट...