Overview:Bigg Boss 19 में इन 5 सेलिब्रिटीज की एंट्री पक्की, सामने आई कंफर्म कंटेंस्टेंट्स की लिस्ट
Bigg Boss 19 में इन 5 सेलिब्रिटीज की एंट्री पक्की
Bigg Boss 19 Confirmed Contestants List: रियलिटी शो बिग बॉस 19 जल्द ही टेलीविजन पर आने वाला है ऐसे में शो के फैंस बेसब्री से शो का इंतजार कर रहे हैं। जब से शो के नए सीजन का ऐलान किया गया है लोग इसके कंटेंस्टेंट्स के बारे में जानने के लिए काफी उत्सुक हैं। हालांकि कई चर्चित नाम सामने भी आए हैं लेकिन कुछ सेलिब्रिटीज ने जहां शो का ऑफर ठुकरा दिया है, वहीं कुछ ने इसे चुनौती समझकर एक्सेप्ट भी कर लिया है। हर बार की तरह इस बार भी कंटेंस्टेंट्स की लिस्ट में टीवी, बॉलीवुड और संगीत जगत से जुड़े कई नाम शामिल है।
घरवालों की लिस्ट में जहां कुछ नाम अभी भी कंफर्म नहीं है वहीं कुछ ऐसे भी हैं जिनकी एंट्री पक्की है। ऐसे ही कुछ सेलिब्रिटीज के नाम इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले हैं।
गौरव खन्ना

सीरियल ‘अनुपमा’ में अनुज कपाड़िया का किरदार निभाकर गौरव घर घर में फेमस हो गए। उनकी पॉपुलैरिटी इतनी है कि शो को अलविदा कहने के बाद भी उनके फैंस उन्हें वापस से शो में देखना चाहते हैं। सूत्रों का कहना है कि सलमान खान के शो में इस बार गौरव भी हिस्सा ले रहे हैं। जल्द ही दर्शक गौरव को बिग बॉस के घर में देखेंगे। इससे पहले गौरव मास्टर शेफ का खिताब भी अपने नाम कर चुके हैं।
धीरज धूपर
काफी समय से ‘कुंडली भाग्य’ फेम धीरज धूपर का भी नाम सामने आ रहा था। अब इस बात की पुष्टि हो गई है कि इस बार धीरज भी बिग बॉस के घर में एंट्री लेंगे। गौरव की तरह धीरज की भी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। अब देखना यह है कि घर के अंदर उन्हें अपने फैंस का कितना सपोर्ट मिलता है। बिग बॉस के अलावा धीरज ‘झलक दिखला जा’ जैसे डांस रियलिटी शो में भी हिस्सा ले चुके हैं।
पायल धरे
40 लाख सब्सक्राइबर्स के साथ पायल धरे गेमिंग की दुनिया का बहुत ही बड़ा नाम है। बिग बॉस 19 में कन्फर्म कंटेस्टेंट की लिस्ट में पायल का नाम भी शामिल है। पायल भारत की सबसे मशहूर गेम क्रिएटर्स में से एक हैं। हाल ही में पायल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की थी, साथ ही उनके साथ गेम भी खेला था। उम्मीद की जा रही है कि शो में पायल के होने से शो की टीआरपी काफी बढ़ेगी।
श्रीराम चंद्रा
इंडियन आइडल सीजन 5 के विजेता श्रीराम चंद्रा भी बिग बॉस के घर में दाखिल होने वाले हैं। सिंगिंग के अलावा श्रीराम ने अभिनय के क्षेत्र में भी खूब नाम कमाया है। तेलुगु फिल्मों में अभिनय करने के अलावा टेलीविजन की दुनिया में भी वे एक्टिव हैं। श्रीराम की फैन फॉलोइंग करोड़ों में है।
हुनर हाली
हुनर हाली का नाम भी कंफर्म कंटेस्टेंट की लिस्ट में है। हुनर ने एकता कपूर के शो ‘कहानी घर घर की’ से अपने करियर की शुरुआत की थी इसके बाद उन्हें कई टीवी शो में देखा गया। हुनर को मजबूत खिलाड़ी माना जा रहा है और उम्मीद की जा रही है कि वे शो को ढेर सारा हाई वोल्टेज ड्रामा दे सकती हैं।
