नागपुर से एक ऐसा अनोखा मामला सामने आया है, जो किसी को भी हैरत में डाल सकता है। नागपुर के एक 60 वर्षीय व्यक्ति के पेट में करीब तीस साल से जुड़वा भ्रूण पल रहे थे। दरअसल वह 30 से अधिक वर्षों से एक उभरे हुए पेट के साथ रह रहा है।
पुरुष कैसे हुआ प्रेग्नेंट
नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के अनुसार, भ्रूण-में-भ्रूण (एफआईएफ) एक दुर्लभ इकाई है। आपको बता दें कि इस कंडीशन में एक भ्रूण अपने जुड़वा भ्रूण के ही शरीर में घुस जाता है। ये एक बहुत ही रेयर कंडीशन है। इस तरह की कंडीशन अब तक 100 से भी कम मामलों में पाई गई है।
गर्भवती मर्दे का मिला नाम
भगत नाम के इस शख्स को उसके बड़े पेट के कारण “गर्भवती आदमी” का नाम मिला। अपने एक इंटरव्यू में गर्भवती पुरुष ने कहा कि वह इस स्थिति को नजरअंदाज कर रहा था और उसे अपने इस पेट की वजह से अपने साथियों का मजाक सहना पड़ता था। 1999 में उनका ये निकला पेट उनके डायाफ्राम पर दबाब बनाने लगा और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा क्योंकि उनके लिए सांस लेना मुश्किल हो गया था।
डॉक्टर भी हुए हैरान
भगत का इलाज करने वाले डॉ. अजय मेहता ने पहले सोचा कि यह ट्यूमर हो सकता है। डॉक्टर ने इसे ट्यूमर समझकर भगत का ऑपरेशन किया क्योंकि इससे कैंसर होने का खतरा था, लेकिन ऑपरेशन के बाद उन्हें पेट में एक इंसान मिला।
डॉक्टर ने बताया, “उन्होंने बस अपना हाथ अंदर डाला और उन्हें अंदर बहुत सारी हड्डियाँ मिली। आगे डॉक्टर कहते हैं कि “पहले, एक अंग बाहर आया, फिर दूसरा अंग बाहर आया। इसके बाद जननांग के कुछ हिस्से, बालों के कुछ हिस्से, कुछ अंग, जबड़े बाहर आए। डॉक्टर ने कहा, “हम डरे हुए थे। यह मेरे लिए थोड़ा चौंकाने वाला था।”
