नागपुर की ख़ास बात
इस जगह पर देश भर से लोग घूमने के लिए आते हैं। आप भी यदि नागपुर घूमने का विचार बना रहे हैं तो आपको इस जगह पर ज़रूर आना चाहिए। यह जगह अपने ख़ूबसूरत इतिहास के साथ घूमने की जगहों के लिए जानी जाती है।
Nagpur Mein Ghumne ki Best Jagah: नागपुर हमारे देश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में आता है। जिसकी वजह से इस जगह पर देश भर से लोग घूमने के लिए आते हैं। आप भी यदि नागपुर घूमने का विचार बना रहे हैं तो आपको इस जगह पर ज़रूर आना चाहिए। यह जगह अपने ख़ूबसूरत इतिहास के साथ घूमने की जगहों के लिए जानी जाती है। इस जगह पर आपको कई ख़ूबसूरत पर्यटन स्थल के साथ साथ मंदिर और अन्य दर्शनीय स्थल देखने को मिलेंगे। यह जगह धार्मिक दृष्टि से अपना एक बहुत ही विशेष और विशिष्ट महत्व रखती है।
नागपुर में घूमने के लिए 20 खूबसूरत जगह – Famous Places in nagpur
| जगह | शहर से दूरी/ किलोमीटर |
| अक्षरधाम मंदिर – Shri Swaminarayan Mandir | 7.7 |
| सीताबुल्दी फोर्ट – Sitabuldi Fort | 1 |
| अदासा गणपति मंदिर – Adasa Ganesh Temple | 39.7 |
| ड्रैगन पैलेस मंदिर – Dragon Palace Temple | 18.1 |
| दीक्षाभूमि स्तूप – Deekshabhoomi | 4.8 |
| श्री राम मंदिर – Ram Mandir | 14.4 |
| अंबाझरी झील – Ambazari Lake | 6.3 |
| फुटाला झील नागपुर – Futala Lake | 5.3 |
| महाराज बाग और चिड़ियाघर – Maharaj Bagh And Zoo | 1.8 |
| जीरो माइल नागपुर – Zero Mile Nagpur | 1.1 |
| नागझिरा वन्यजीव अभयारण्य – Nagzira Wildlife Sanctuary | 116 |
| ताडोबा अंधारी टाइगर उद्यान – Tadoba Andhari National Park | 103 |
| पोद्दारेश्वर मंदिर – Poddareshwar Mandir | 1.7 |
| गांधी सागर झील – Gandhi Sagar lake | 1.1 |
| गोरेवाडा सफ़ारी – Gorewada Zoo | 11 |
| बालाजी मंदिर – Balaji Mandir | 3.4 |
| गणेश मंदिर टेकड़ी – Ganesh Mandir Tekdi | .5 |
| महालक्ष्मी जगदम्बा मंदिर – Mahalaxmi Jagdamba Mandir | 14.2 |
| खेकरानाला – Khekranala Nagpur | 55.3 |
| मारकंडेय महादेव मंदिर – shri markandey mandir | 4.7 |
अक्षरधाम मंदिर (Shri Swaminarayan Mandir)

अक्षरधाम मंदिर नागपुर के सबसे ख़ास दर्शनीय स्थलों में से एक है। बाहरी रिंग रोड पर स्थित अक्षरधाम मंदिर को आधुनिक मंदिरों की श्रेणी में रखा जाता है। यह नागपुर के नवीनतम बनने वाले मंदिरों में से एक है। इसे कुछ लोग स्वामीनारायण मंदिर के रूप में भी जानते हैं। इस मंदिर में पार्किंग, रेस्तरां, रसोईघर और बच्चो के खेलने के लिए जगह है। जिसकी वजह से दर्शनार्थियों को सहूलियत मिलती है।
प्रवेश शुल्क
यह मंदिर भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI
सीताबुल्दी फोर्ट (Sitabuldi Fort)

सीताबुल्दी फोर्ट नागपुर के प्रमुख पर्यटन स्थलों में गिना जाता है। यह नागपुर आने वाले सैलानियों के लिए सबसे बड़ा आकर्षण होता है। यही वजह है कि इस जगह पर देश भर से पर्यटक आते हैं। इस किले का निर्माण गोंड राजा, राजा भक्त बुलंद शाह ने 1702 में करवाया था। इस विशाल किले के अंदर एक बहुत ही सुंदर महल परिसर है। जिसे देखकर उस समय के वास्तुकला का पता चलता है।
प्रवेश शुल्क
यह भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI
अदासा गणपति मंदिर (Adasa Ganesh Temple)

अदासा गणपति मंदिर नागपुर के सबसे दर्शनीय मंदिरों में से एक है। यह मंदिर भगवान गणेश को समर्पित है और आसपास के लोगों के बीच इसकी बहुत ही ज़्यादा मान्यता है। इस जगह पर जाने के लिए आपको नागपुर शहर से लगभग 35 किलोमीटर की यात्रा करनी होगी। लेकिन इस जगह पर पहुंचकर आपको शांति और सकून का अनुभव होगा। आपको बता दूं कि इस मंदिर में भगवान की एक बहुत बड़ी मूर्ति है।
प्रवेश शुल्क
यह मंदिर भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI
ड्रैगन पैलेस मंदिर (Dragon Palace Temple)

ड्रैगन पैलेस नागपुर का एक विशाल और प्रतिष्ठित मंदिर है। 10 एकड़ के क्षेत्रफल में फैला यह मंदिर आसपास के लोगों के बीच आकर्षण का सबसे बड़ा केंद्र है। इस मंदिर में बुद्ध भगवान की बड़ी सी प्रतिमा लगी हुई है। इस जगह पर आकर आप दर्शन करने के साथ आसपास की जगहों पर भी अच्छी तरह से घूम सकते हैं। इस मंदिर को इसकी बनावट और वास्तुकला के लिए जाना जाता है जिसे आप भी देख सकते हैं।
प्रवेश शुल्क
यह मंदिर भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI
दीक्षाभूमि स्तूप (Deekshabhoomi)

दीक्षाभूमि स्तूप महाराष्ट्र ही नहीं बल्कि हमारे देश के सबसे प्रमुख स्थलों में गिना जाता है। यह नागपुर में स्थित बौद्ध धर्म का एक बहुत ही पवित्र स्मारक है। यह वही जगह है जहां पर भारतीय संविधान के निर्माता डॉ बाबासाहेब अम्बेडकर ने बौद्ध धर्म अपनाया था।1968 में बना यह स्तूप एशिया का सबसे बड़ा स्तूप के तौर पर जाना जाता है। जिसे देखने के लिए दुनिया भर से सैलानी आते हैं।
प्रवेश शुल्क
यह भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI
श्री राम मंदिर (Ram Mandir)

श्री राम मंदिर को लोग रामटेक नाम से भी जानते हैं। यह महाराष्ट्र के दर्शनीय स्थलों में आता है जोकि नागपुर से करीब 33 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह तीर्थ भगवान राम को समर्पित है। स्थानीय लोगों का मानना है वनवास के समय भगवान श्रीराम चार महीने तक इसी जगह पर रुके थे और शस्त्र ज्ञान हासिल किया था। यह एक मंदिर और ऐतिहासिक मंदिर है जो सैलानियों को अपनी तरफ आकर्षित करता हैं।
प्रवेश शुल्क
यह मंदिर भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI
अंबाझरी झील (Ambazari Lake)

अंबाझरी नागपुर की दक्षिण-पश्चिम सीमा के पास स्थित एक बहुत ही सुंदर झील है। नागपुर की 11 झीलों में से यह एक है और शहर की सबसे बड़ी झील मानी जाती है। इस जगह पर आकर आप अंबाझरी झील देखने के साथ प्राकृतिक वातावरण का भी भरपूर मज़ा ले सकते हैं। इस जगह पर आप टहल सकते हैं। इस जगह का शांत और सुखद वातावरण आपका मन मोह लेगा।
प्रवेश शुल्क
यह झील भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI
फुटाला झील (Futala Lake)

फुटाला झील नागपुर की एक बहुत ही बड़ी झील है। जिसे देखने के लिए देश भर से पर्यटक आते हैं। यह मुख्य शहर से करीब 6 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस झील को कुछ लोग तेलंगखेड़ी झील के नाम से भी जानते हैं। 60 एकड़ के क्षेत्रफल में फैली यह झील हर किसी का मन मोह लेती है। हालाँकि नागपुर शहर में फुटाला झील की तरह 10 अन्य बड़ी झीलें भी हैं, जिन्हें आप देख सकते हैं।
प्रवेश शुल्क
यह भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI
महाराज बाग और चिड़ियाघर (Maharaj Bagh And Zoo)

महाराज बाग नागपुर का एक बहुत ही ख़ूबसूरत पर्यटन स्थल है। यह कभी भोंसले राजाओं के द्वारा बनाया गया एक बहुत ही मनमोहक पार्क था। जिसे बाद में एक वनस्पति उद्यान और चिड़ियाघर के रूप में पुनर्निर्मित किया गया और महाराज बाग़ और जू का नाम दिया गया। इस पार्क में आपको वनस्पतियों और जीवों की कई दुर्लभ प्रजातियाँ देखने को मिल जाएगी। प्रकृति से यदि आपको प्रेम है तो इस जगह पर ज़रूर जाना चाहिए।
प्रवेश शुल्क
इस जगह पर भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए टिकट लगता है, यहाँ घूमने के लिए आपको 30 रुपए का टिकट लेना होगा।
जीरो माइल नागपुर (Zero Mile Nagpur)

जीरो माइल नागपुर की एक बहुत ही प्रसिद्ध जगह है। वर्तमान में इस जगह को औपनिवेशिक भारत के भौगोलिक केंद्र के रूप में जाना जाता है। इस जगह पर चार घोड़ों के साथ एक स्मारक बनाया गया है जो लोगों को ख़ूब पसंद आता है। इस जगह पर बलुआ पत्थर से बना एक बड़ा सा स्तंभ भी है। इस जगह का इस्तेमाल उपयोग अंग्रेजों के समय से दूरियों को मापने के लिए एक बिंदु के रूप में होता रहा है।
प्रवेश शुल्क
यह भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI
नागझिरा वन्यजीव अभयारण्य (Nagzira Wildlife Sanctuary)

नागझिरा वन्यजीव अभयारण्य नागपुर ही नहीं बल्कि महाराष्ट्र का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। इस जगह पर देश और दुनिया भर से सैलानी आते हैं। इस जगह के प्राकृतिक वातावरण और जैव विविधता को देखना देखना पसंद करते हैं। इस जगह पर आपको भी अच्छा लगेगा और आप तरह-तरह के जीव जंतुओं और पेड़ पौधों को देख पायेंगे। इस अभयारण्य में 166 से अधिक पक्षियों की प्रजतियां पायी जाती हैं।
प्रवेश शुल्क
इस जगह पर भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए टिकट लगता है, यहाँ घूमने के लिए भारतियों को 50 और विदेशियों का 100 रुपए का टिकट लेना होगा।
ताडोबा अंधारी राष्ट्रीय उद्यान (Tadoba Andhari Park)

ताडोबा अंधारी टाइगर नेशनल पार्क महाराष्ट्र का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। साथ ही इस राज्य का यह सबसे पुराना और सबसे बड़ा उद्यान है। यदि आप नागपुर घूमने का विचार बना रहे हैं तो आपको इस टाइगर रिजर्व को ज़रूर देखना चाहिए। ताडोबा अंधारी रिज़र्व पार्क एक ऐसा पार्क है जिसमें बहुत बड़ी संख्या में बाघ पाए जाते हैं। इस जगह पर ऐसा बताया जाता है कि 88 बाघ हैं।
प्रवेश शुल्क
इस जगह पर भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए टिकट लगता है, यहाँ घूमने के लिए भारतियों को 500 और विदेशियों का 2000 रुपए का टिकट लेना होगा।
पोद्दारेश्वर मंदिर (Poddareshwar Mandir)

नागपुर में स्थित पोद्दारेश्वर राम मंदिर हिंदुओ का एक बहुत ही पवित्र धार्मिक स्थल है। इस मंदिर के प्रति आसपास के लोगों की गहरी आस्था जुड़ी हुई है। इस मंदिर की बनावट बहुत ही सुंदर है। इसका निर्माण बलुआ पत्थर और सफेद संगमरमर से करवाया गया है जो देखने में बहुत ही आकर्षक लगता है।
प्रवेश शुल्क
यह मंदिर भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI
गांधी सागर झील (Gandhi Sagar lake)

गांधी सागर झील नागपुर में स्थित एक बहुत ही सुंदर झील है जो रमन वैज्ञानिक केंद्र के पास स्थित है। यह एक मानव निर्मित झील होने के बावजूद बहुत ही आकर्षक है। इस झील का निर्माण कभी शहर में हो रही पानी की कमी को पूरा करने के लिए कराया गया था। इस झील को कुछ लोग शुक्रवारी झील या जुम्मा तालाब के नाम से भी जानते हैं।
प्रवेश शुल्क
यह भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI
गोरेवाडा सफ़ारी (Gorewada Zoo)

गोरेवाड़ा सफारी नागपुर का एक बहुत ही प्यारा पर्यटन स्थल है। इस जगह को कुछ लोग बाला साहब ठाकरे के नाम से भी जानते हैं। यह नागपुर की सबसे ज्यादा घूमने वाली जगहों में आती है जिसकी वजह से इस जगह पर हर कोई जाना चाहता है। इस जगह पर आकर आप प्रकृति के विविध रूपों को देख सकते हैं।
प्रवेश शुल्क
इस जगह पर भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए टिकट लगता है, यहाँ घूमने के लिए आपको 300-500 रुपए का टिकट लेना होगा।
बालाजी मंदिर (Balaji Mandir )

बालाजी मंदिर नागपुर के दर्शनीय स्थलों में आता है। इस जगह पर लोग अपनी धार्मिक आस्था के लिए जाते हैं। इस जगह पर आकर आप भी सेमेनरी पहाड़ियों पर स्थित इस मंदिर में आकर भगवान वेंकटेश्वर का दर्शन कर सकते हैं। इस जगह पर आपको भगवान कार्तिकेयन की मूर्ति भी देखने को मिलेगी।
प्रवेश शुल्क
यह मंदिर भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI
गणेश मंदिर टेकड़ी (Ganesh Mandir Tekdi)

टेकडी गणेश भगवान का मंदिर नागपुर के प्रमुख पर्यटन स्थलों में गिना जाता है। इस जगह पर आपको भगवान गणेश के दर्शन होंगे। यह मंदिर 250 साल से भी पुराना बताया जाता है। जिसकी वजह से आसपास के लोगों में इस मंदिर के प्रति अगाध आस्था का भाव देखने को मिलता है।
प्रवेश शुल्क
यह मंदिर भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI
महालक्ष्मी जगदम्बा मंदिर (Mahalaxmi Jagdamba Mandir )

महालक्ष्मी जगदम्बा मंदिर नागपुर की एक बहुत ही धार्मिक जगह है। यह मुख्य शहर से लगभग 14 किमी दूर पहाड़ी की चोटी पर स्थित है जिसे लोग कोराडी के नाम से जानते हैं। इस मंदिर के प्रति लोगों में आस्था का भाव देखते ही बनता है। ऐसा कहा जाता है कि इस मंदिर में आने से इंसान की सारी मनोकामनाएँ पूरी हो जाती हैं।
प्रवेश शुल्क
यह मंदिर भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI
खेकरानाला (Khekranala)

नागपुर में घूमते हुए यदि आपको किसी शांत जगह की तलाश है तो खेकरानाला सबसे उपयुक्त जगह हो सकती है। इस जगह पर आकर आप शांति और सकून के साथ अपने दोस्तों और परिवार के साथ समय बिता सकते हैं। यह जगह शहर से लगभग 50 किमी की दूरी पर स्थित है। इस जगह पर एक खूबसूरत बांध और चरो तरफ हरियाली है।
प्रवेश शुल्क
यह भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI
मारकंडेय महादेव मंदिर (Shri Markandey Mandir)

मारकंडेय महादेव मंदिर नागपुर की एक बहुत ही सुंदर जगह है जिसका पर्यटन के साथ साथ अपना एक धार्मिक महत्व भी है। इस जगह पर आपको कई दर्शनीय मंदिर देखने को मिल जायेंगे। इस जगह पर लोग अपनी आस्था को प्रकारत करने और यहाँ के मंदिरों की वास्तुकला को देखने के लिए आते हैं।
प्रवेश शुल्क
यह मंदिर भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI
नागपुर घूमने का सही समय – Best Time To Visit Nagpur
नागपुर घूमने के लिए सर्दियों का मौसम सबसे अच्छा मौसम माना जाता है। इसलिए आप अक्टूबर से मार्च तक के बीच नागपुर की यात्रा का विचार बना सकते हैं। गर्मियों के मौसम में इस जगह पर आने से बचना चाहिए।
नागपुर कैसे पहुंचे?
हवाई जहाज से – हवाई जहाज से सफर करने वालों के लिए नज़दीकी एयरपोर्ट नागपुर है। मुंबई और दिल्ली जैसे प्रमुख शहरों से इस जगह पर सीधी फ़्लाइट मिल जाती है।
ट्रेन से – ट्रेन से जाने वालों के लिए सबसे नज़दीकी रेलवे स्टेशन नागपुर है। देश के किसी भी हिस्से से तरीं के जरिये आप इस जगह पर पहुंच सकते हैं।
सड़क मार्ग से – सड़क मार्ग से जो पर्यटक इस जगह पर पहुँचना चाहते हैं उनके लिए कई तरह की निजी और सार्वजनिक बस की सुविधा उपलब्ध है।
नागपुर में ठहरने के लिए 5 स्टार होटल
ली मेरीडियन नागपुर
वर्धा रोड, फ्लाईओवर, अपोजिट मिलान, नागपुर, महाराष्ट्र – 441108
दी प्राइड होटल
वर्धा रोड, न्यू मनीष नगर, सोमवाड़ा, नागपुर, महाराष्ट्र – 441125
नोवोटेल नागपुर रिसोर्ट
कम्पटी रोड खैरी, एनएच 7, नागपुर, महाराष्ट्र – 441102
FAQ | नागपुर में पर्यटन स्थलों के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले
नागपुर घूमने में कितना दिन लगता है?
नागपुर आप 2 से 3 दिन में आराम से घूम सकते हैंI
नागपुर घूमने के लिए कितना पैसा चाहिए?
अगर आप बजट बना कर घूमते हैं तो आप 7000 से 10000 रूपए में नागपुर आराम से घूम सकते हैंI
नागपुर घूमने के लिए सबसे अच्छा समय कौन सा है?
नागपुर घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च के बीच का होता हैI इस समय यहाँ का मौसम काफी अच्छा होता है, जिससे आपको घूमने में आसानी होती हैI
मुझे नागपुर में कहाँ रहना चाहिए?
नागपुर में आपको कई सस्ते और महंगे होटल मिल जाएँगेI आप अपने बजट के अनुसार होटल का चुनाव कर सकते हैंI
रात के समय नागपुर में घूमने के लिए कौन सी जगह हैं?
नागपुर में आप रात में घूमने के लिए कई जगहें हैं। आप यहाँ के स्ट्रीट फ़ूड का मज़ा ले सकते हैंI रात में यहाँ की खूबसूरती देखते ही बनती हैI
हम रात में नागपुर में क्या कर सकते हैं?
नागपुर में ऐसे कई प्रसिद्ध जगह हैं, जहाँ आप रात में घूम सकते हैं, साथ ही रात में आप यहाँ के प्रसिद्ध व्यंजनों का भी लुफ्त उठा सकते हैंI
