'कसौटी जिंदगी की' फ़ेम सीज़ेन खान पर लगा घरेलू हिंसा का आरोप: Cezanne Khan News
Cezanne Khan News

Cezanne Khan News: स्टार प्लस पर आने वाले धारावाहिक कसौटी जिंदगी के से पॉपुलर हुए एक्टर सीज़ेन खान पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया गया है। यह आरोप अमेरिका की रहने वाली ऐशा पिरानी ने लगाया है जिनका कहना है कि सीज़ैन खान उनके पति हैं। सीज़ेन खान ने धारावाहिक कसौटी जिंदगी की अनुराग बसु का किरदार निभाया था। 

क्या है पूरा मामला 

अमेरिका की रहने वाली ऐशा पिरानी ने यह आरोप लगाया है कि सीज़ेन खान उनके पति हैं और उनके साथ घरेलू हिंसा करके आए हैं। ऐश का यह भी कहना है कि मुस्लिम कानून के अनुसार वह अभी भी सीज़ेन खान की पत्नी है। ऐशा ने सीज़ैन के खिलाफ 7 जून को एफआईआर किया है। उनका कहना है कि सीज़ेन और उनकी गर्लफ्रेंड लगातार उन्हें गंदे वॉइस नोट्स भेज कर टॉर्चर करते हैं। ऐशा ने द टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए गए एक इंटरव्यू में बताया है कि उनके साथ होने वाली घरेलू हिंसा को उनके बच्चों ने देखा है। जब सीज़ेन उनके साथ अमेरिका में रहते थे तो, वह उन्हें कमरे के अंदर लॉक कर देते थे और ऑनलाइन दूसरी लड़कियों के साथ फ्लर्ट किया करते थे। ऐशा ने यह भी बताया कि सीज़ेन उनसे यह कहते थे कि उन्होंने उनसे शादी की है अपनी जिंदगी नहीं दी है। ऐशा ने हर्जाने के रूप में सीज़ेन से 8 लाख रुपये की मांग की है। उनका कहना है कि अमेरिका में उन्होंने सीज़ेन पर बहुत पैसे खर्च किए हैं और उसके सामने तो ये 8 लकह रुपये तो कुछ भी नहीं हैं। 

सीज़ेन खान और ऐशा पिरानी 

जब दो साल पहले सीज़ेन खान से इस बारे में पूछा गया था कि क्या उन्होंने ऐशा से शादी कर ली है, तो सीज़ेन ने ऐशा को एक ऑब्सेसिव फैन बताया था। सीज़ेन ने द टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया था कि उनकी कभी भी ऐशा से शादी नहीं हुई है। वह ये सब पब्लिसिटी पाने के लिए क्या कर रही है। उन्होंने यह भी कहा था कि ऐशा उनके कजिन की पत्नी की बहन है, जो कराची में रहती है। ऐश द्वारा दिखाए गए मैरिज सर्टिफिकेट को भी सीज़ैन ने खारिज कर दिया था और कहा था कि ऐशा बहुत सारी चीजों को मॉर्फ करके पेश कर रही है। 

सीज़ेन खान और उनकी गर्लफ्रेंड 

वहीं, दूसरी और सीज़ेन खान मुंबई में अपनी गर्लफ्रेंड अफशीन के साथ रहते हैं। कहा जाता है कि दोनों साथ में करीब चार  सालों से हैं और ऐशा के अनुसार शायद दोनों शादी भी कर चुके हैं। हालांकि, ऐशा को उनकी शादी के बारे में कुछ भी पुख्ता रूप से पता नहीं है। सीज़ैन और अफशीन की एक साथ की कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर देखी जा सकती हैं। सीज़ैन के बर्थडे पर अफशीन उनके लिए एक स्पेशल केक ले कर आई थी और दोनों की साथ वाली तस्वीरें भी कभी वायरल हुई थीं। 

स्पर्धा रानी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज ने हिन्दी में एमए और वाईएमसीए से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। बीते 20 वर्षों से वे लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट लेखन में सक्रिय हैं। अपने करियर में कई प्रमुख सेलिब्रिटीज़ के इंटरव्यू...