डार्क अंडरआर्म्स की समस्या के लिए सस्ती और प्रमाणित रेमेडीज: Dark Underarms Remedy
Dark Underarms Remedy

Dark Underarms Remedy: समर सीजन में हर दिन बदलता फैशन और नए-नए ट्रेंड्स के चलते अधिकतर महिलाएं आजकल स्लीवलेस कपड़ों की अलग-अलग वैरायटी को पहनना और नए तरीकों से स्टाइल करना पसंद करती हैं। लेकिन जैसे ही समर सीजन में स्लीवलेस कपड़ों का ट्रेंड बढ़ जाता है, वहीं गर्मी और पसीने के कारण अंडरआर्म्स का कालापन भी बढ़ने लगता है। गर्मियों के मौसम में अधिकतर लड़कियां अंडरआर्म्स के कालेपन से परेशान रहती हैं, जो देखने में काफी खराब लगता है। डार्क अंडरआर्म्स (Dark Underarms) के कारण कई बार अपने मन को मारकर ना चाहते हुए भी अपने पसंदीदा कपड़ों से परहेज करना पड़ता है।

आजकल सोशल मीडिया और डेली स्टेटस के इस दौर में हर लड़की खूबसूरत और आकर्षक दिखना चाहती है, जिसके लिए वे अपने कपड़ों और फुटवेयर से लेकर मेकअप तक किसी चीज में कोई कंप्रोमाइज नहीं करती हैं। लेकिन खासकर गर्मियों के सीजन में डार्क अंडरआर्म्स की समस्या के कारण या तो आप अपनी मनचाही ड्रेस नहीं पहन पाएंगी या आपको शर्मिंदगी झेलनी पड़ेगी। अगर आप भी गर्मियों के इस मौसम में डार्क अंडरआर्म्स या अंडरआर्म्स के कालेपन की समस्या का सामना कर रही हैं, तो अब निश्चिंत हो जाइए और इस आर्टिकल को अंत तक पढ़िए। आज इस आर्टिकल में हम आपके लिए डार्क अंडरआर्म्स की समस्या का सफल समाधान लेकर आए हैं। आइए इस विषय में विस्तार से जानते हैं।

डार्क अंडरआर्म्स होने के सामान्य कारण (Dark Underarms)

Common Causes Of Dark Underarms
Common Causes Of Dark Underarms

गर्मियों के मौसम में अक्सर लोग स्किन पर कालेपन या पिगमेंटेशन की शिकायत करते हैं। जिसका सामान्य कारण गर्मियों की चिलचिलाती धूप हो सकती है, गर्मियों के मौसम में तेज धूप के कारण सनबर्न आदि समस्याएं होना आम है। लेकिन, बात डार्क अंडरआर्म्स या अंडरआर्म्स के कालेपन की करें तो इसके कई कारण हो सकते हैं। एक्सपर्ट्स की मानें तो हमारे शरीर के दूसरे हिस्सों के मुकाबले अंडरआर्म्स की त्वचा काफी सेंसिटिव और कुछ हद तक पिगमेंटेड भी होती है। डार्क अंडरआर्म्स निश्चित ही कोई गंभीर समस्या नहीं है, लेकिन काले अंडरआर्म्स काफी भद्दे और खराब लगते हैं जो कई बार शर्मिंदगी का कारण बनते हैं। आइए डार्क अंडरआर्म्स के कुछ सामान्य कारण जानते हैं।

डार्क अंडरआर्म्स होने के सामान्य कारण

  • डार्क अंडरआर्म्स की समस्या में एक्सपर्ट्स की मानें तो हाइपरपिगमेंटेड अंडरआर्म्स का कारण एकान्थोसिस निग्रिकांस (acanthosis nigricans) नाम की समस्या हो सकती है। एकान्थोसिस निग्रिकांस त्वचा संबंधित रोग है, जिससे डार्क अंडरआर्म्स की समस्या का सामना करना पड़ता है।
  • बॉडी में अधिक मेलेनिन के उत्पादन से अंडरआर्म्स पिगमेंटेशन या डार्क अंडरआर्म्स की समस्या बढ़ सकती है।
  • सही हेयर रिमूविंग टेक्निक का इस्तेमाल ना करना और बार-बार अंडरआर्म्स को शेव करना।
  • अंडरआर्म्स हेयर रिमूव करने के लिए केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना जैसे हेयर रिमूविंग क्रीम, अंडरआर्म्स ब्लीच आदि।
  • नियमित तौर पर ज्यादा टाइट कपड़े पहनना जिनके कारण अंडरआर्म्स के स्किन डैमेज हो सकती है और डाक अंडरआर्म्स की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
  • डेड स्किन सेल्स का इकट्ठा होना भी डाक अंडरआर्म्स का कारण हो सकता है।
  • लंबे समय से किसी तरह की बीमारी होना जैसे डायबिटीज या हाई इन्सुलिन लेवल, बैक्टिरियल इन्फेक्शन और मेडिकेशन।
  • आजकल की खराब लाइफस्टाइल या बदलते मौसम के कारण अधिकतर महिलाएं हार्मोनल असंतुलन का सामना करती हैं, जो डार्क अंडरआर्म्स का कारण हो सकता है।
  • डार्क अंडरआर्म्स का सबसे बड़ा कारण एल्कोहल युक्त डियोड्रेंट और रॉल-ऑन हो सकते हैं। इनमें युक्त केमिकल्स अंडरआर्म्स की स्किन को बुरी तरह डैमेज कर सकते हैं।
  • त्वचा विशेषज्ञों के अनुसार डार्क अंडरआर्म्स कोई गंभीर समस्या नही है। सही देखभाल और कुछ नेचुरल रेमेडीज के इस्तेमाल से इससे छुटकारा पाना काफी आसान है।

यह भी देखें-नहाने के बाद चेहरे पर लगाएं ये चीजें, त्वचा पर आएगा निखार: Skin Care Tips

डार्क अंडरआर्म्स की समस्या में क्या कहते हैं डर्मेटोलॉजिस्ट ?

Dermatologists View About Dark Underarms
Dermatologists View About Dark Underarms

डर्मेटोलॉजिस्ट का कहना है, कि अधिकतर महिलाएं अंडरआर्म्स की सही केयर करना नही जानती हैं। जिसके कारण उन्हें डार्क अंडरआर्म्स की समस्या का सामना करना पड़ता है, एक्सपर्ट्स का कहना है अंडरआर्म्स का कालापन कोई गंभीर समस्या नहीं है।
डार्क अंडरआर्म्स की समस्या अधिकतर केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से हो सकती है। अंडरआर्म्स की त्वचा काफी सेंसिटिव होती है, जिसका सही ख्याल रखना बेहद जरूरी है।

क्या डार्क अंडरआर्म्स की समस्या से छुटकारा पाना संभव है ?

स्किन एक्सपर्ट्स और डर्मेटोलॉजिस्ट की मानें तो डार्क अंडरआर्म्स की समस्या से छुटकारा पाना बेहद आसान है। इसके लिए आपको बहुत ज्यादा मेहनत करने की भी आवश्यकता नहीं है बल्कि कुछ बेहद आसान टिप्स को फॉलो करके आप इस समस्या से निजात पा सकते हैं। लेकिन यह भी सच है, कि इस समस्या का कोई ओवरनाइट समाधान संभव नहीं होता है। इसीलिए आपको नियमित अपने अंडरआर्म्स का सही ख्याल रखना चाहिए और कुछ नेचुरल होम रेमेडीज का भी इस्तेमाल करते रहना चाहिए।

डर्मेटोलॉजिस्ट के अनुसार अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर करने के आसान टिप्स

डार्क अंडरआर्म्स की समस्या में डर्मेटोलॉजिस्ट कुछ बेहद आसान टिप्स फॉलो करने की सलाह देते हैं। आइए जानते हैं,

  • हेल्दी और पोष्टिक खाना खाएं और हेल्दी वेट मेंटेन करके रखें।
  • केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से बचें और शेविंग को ना कहें।
  • अंडर आर्म्स की त्वचा काफी सेंसिटिव होती है इसीलिए डायरेक्ट परफ्यूम या डियोड्रेंट का इस्तेमाल करने से बचें और “एल्कोहल फ्री” डिओडरेंट्स का इस्तेमाल करें।
  • हर रोज नहाएं और अंडरआर्म्स को अच्छे से क्लीन करके हफ्ते में एक से दो बार स्क्रब जरूर करें। ऐसा करने से डेड स्किन सेल्स से छुटकारा मिलता है और अंडरआर्म्स क्लीन रहते हैं।
  • अंडरआर्म्स में ज्यादा पसीना इकट्ठा ना होने दें और टाइट कपड़े पहनने से बचें। गर्मियों में सिंथेटिक कपड़ों के बजाय कॉटन के कपड़ों का चुनाव करें।

डार्क अंडरआर्म्स की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आजमाएं ये घरेलू उपाय (Home Remedies for Dark Underarms)

इस आर्टिकल में अब आप डार्क को पिगमेंटेड अंडरआर्म्स की समस्या से छुटकारा पाने के लिए कुछ
आसान घरेलू उपाय जानेंगे। एक्सपर्ट्स के अनुसार, किसी भी होम रेमेडीज को इंफेक्टेड एरिया पर इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करना चाहिए। ऐसा करने से आप एलर्जी जैसी समस्याओं से बच सकते हैं।

कारगर है बादाम तेल

Almond Oil For Dark Underarms
Almond Oil For Dark Underarms

बादाम तेल में बैज बनाएं बादाम तेल में एमोलिएंट प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं। इसीलिए त्वचा संबंधित कई तरह की परेशानियों में बादाम तेल का इस्तेमाल फायदेमंद होता है। स्किन एक्सपर्ट्स के अनुसार डार्क अंडरआर्म्स की समस्या में नियमित बादाम तेल का इस्तेमाल काफी फायदेमंद साबित होता है। बादाम तेल अंडरआर्म से जिद्दी कालेपन को हटाने के साथ साथ त्वचा को मुलायम और जवां बनाए रखने में भी मददगार है।

डार्क अंडरआर्म्स के लिए ऐसे करें बदाम तेल का इस्तेमाल

  • डार्क अंडरआर्म्स या अंडरआर्म्स पिगमेंटेशन की समस्या में बादाम तेल का इस्तेमाल करने के लिए आपको बादाम तेल की आवश्यकता होगी। ख्याल रखें आप केवल अच्छी क्वालिटी के तेल का ही इस्तेमाल करें।
  • इसके लिए आपको हर रोज नहाने से पहले अंडरआर्म्स पर बादाम तेल की मालिश करनी चाहिए।
  • अंडरआर्म्स पर बादाम तेल की मालिश करने से पहले आपको गीले तोलिये से अंडरआर्म्स को साफ जरूर करना चाहिए।
  • गिले तोलिये से अंडरआर्म्स को साफ करने के बाद तीन से चार बादाम तेल की बूंदे लेकर अंडरआर्म्स पर कम से कम 10 मिनिट तक मालिश करें और उसके बाद आप नहा सकते हैं।

रिफ्रेशिंग खीरा

Cucumber For Dark Underarms
Cucumber For Dark Underarms

गर्मियों के मौसम में खीरा खाने के अलावा भी कई तरीके से घरों में इस्तेमाल किया जाता है। गर्मियों के मौसम में रिफ्रेश रहने के लिए हम सभी खीरे का सलाद और खीरे का रायता आदि तो खाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, गर्मियों के मौसम में खीरे का इस्तेमाल स्किन केयर के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। स्किन एक्सपर्ट्स के अनुसार खीरे एक बेहतरीन स्क्रब है जिसका इस्तेमाल डेड स्किन सेल्स को खत्म करने और स्किन पर जमा गंदगी को दूर करने के लिए किया जा सकता है। डार्क अंडरआर्म्स की समस्या में खीरा एक सस्ता और टिकाऊ उपचार है।

डार्क अंडरआर्म्स की समस्या में ऐसे करें खीरे का इस्तेमाल

  • अंडरआर्म्स पिगमेंटेशन को दूर करने के लिए आपको सबसे पहले फ्रेश खीरे के दो से तीन टुकड़े लेने हैं और एक टुकड़े से अंडरआर्म्स को 5 मिनट तक सर्कुलर मोशन में स्क्रब करना या हल्के हाथों से रगड़ना है।
  • खीरे से अंडरआर्म्स को स्क्रब करने के बाद खीरे के रस को अंडरआर्म्स पर कम से कम 10 मिनट तक छोड़ दें और उसके बाद साफ पानी से धो लें।
  • आपको डार्क अंडरआर्म्स की समस्या से छुटकारा पाने के लिए खीरे का नियमित इस्तेमाल करना है। ऐसा करने से आपको जल्द ही अच्छे रिजल्ट देखने को मिल सकते हैं।

फिटकरी है मददगार

Alum For Dark Underarms
Alum For Dark Underarms

जी हां, डार्क अंडरआर्म्स की समस्या में फिटकरी का इस्तेमाल सुनने में थोड़ा अजीब लग सकता है लेकिन इस समस्या में ये एक अचूक उपाय है। फिटकरी में एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज मौजूद होती हैं, जो ना केवल डार्क अंडरआर्म्स के अलावा कई स्किन प्रोब्लम्स में इस्तेमाल की जा सकती है। भारतीय घरों में फिटकरी का इस्तेमाल कई अलग-अलग तरीकों से किया जाता है। कई एक्सपर्ट्स के अनुसार अंडरआर्म्स में फिटकरी का सही इस्तेमाल करने से अंडरआर्म्स के कालेपन और ज्यादा पसीना आने की समस्या को भी नेचुरली दूर किया जा सकता है।

डार्क अंडरआर्म्स की समस्या में ऐसे करें फिटकरी का इस्तेमाल

  • अंडरआर्म्स के कालेपन से छुटकारा पाने के लिए फिटकरी को पीसकर महीन पाउडर तैयार कर लें और इस्तेमाल करने के लिए स्टोर भी कर सकते हैं।
  • डार्क अंडरआर्म्स की समस्या को दूर करने के लिए एक से दो चम्मच फिटकरी पाउडर में आवश्यकतानुसार पानी मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें।
  • फिटकरी के पेस्ट को नहाने से 15 मिनट पहले अंडरआर्म्स पर लगाकर छोड़ दें। और उसके बाद नहा लें।
  • ख्याल रखें आपको फिटकरी का पेस्ट हर रोज अंडरआर्म्स पर अप्लाई नहीं करना है। डार्क अंडरआर्म्स से छुटकारा पाने के लिए आपको फिटकरी का पेस्ट हफ्ते में केवल दो बार ही इस्तेमाल करना चाहिए।

ठंडी मुल्तानी मिट्टी

Multani Mitti For Dark Underarms
Multani Mitti For Dark Underarms

स्किन के लिए मुल्तानी मिट्टी के फायदों से हम सभी भलीभांति परिचित हैं। मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल प्राचीन समय से स्किन की सुंदरता बढ़ाने और छोटी-मोटी स्किन प्रॉब्लम्स से छुटकारा पाने के लिए किया जाता रहा है। एक्सपर्ट की मानें तो मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल स्किन से इम्प्यूरिटीज को दूर करने के लिए किया जाता है। अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर करने के लिए भी मुल्तानी मिट्टी काफी कारगर साबित होती है। डार्क अंडरआर्म्स की समस्या में मुल्तानी मिट्टी एक सस्ता और कामयाब जुगाड़ है। मुल्तानी मिट्टी का नियमित इस्तेमाल करने से अंडरआर्म्स की डार्कनेस को आसानी से खत्म किया जा सकता है।

डार्क अंडरआर्म्स की समस्या में ऐसे करें मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल

  • अंडरआर्म्स डार्कनेस को खत्म करने के लिए आपको मुल्तानी मिट्टी पाउडर और एक नींबू की आवश्कता होगी।
  • डार्क अंडरआर्म्स से छुटकारा पाने के लिए एक बाउल में दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी और एक चम्मच नींबू के रस में आवश्यकता अनुसार पानी या गुलाब जल डालकर पेस्ट तैयार कर लें।
  • मुल्तानी मिट्टी के तैयार किए गए पेस्ट को अंडरआर्म्स पर लगभग 10 मिनट तक लगाकर रखें और साफ पानी से धो लें।

आलू है फायदेमंद

Potato Juice For Dark Underarms
Potato Juice For Dark Underarms

भारत के लगभग सभी घरों में आलू कभी ना खत्म होने वाली सामग्री होता है। आलू खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ स्किन पिगमेंटेशन के लिए रामबाण औषधि का काम करता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार आलू में विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है जो स्किन पिगमेंटेशन को दूर करने और स्किन को ब्राइट करने में फायदेमंद साबित होता है। डार्क अंडरआर्म्स की समस्या में आलू DIY बेहद कारगर साबित होता है।

डार्क अंडरआर्म्स की समस्या में ऐसे करें आलू का इस्तेमाल

  • अंडरआर्म्स की डार्कनेस को दूर करने के लिए आपको केवल एक आलू और उसे घिसने के लिए कद्दूकस की आवश्यकता होगी।
  • आलू DIY मास्क बनाने के लिए उसे कद्दूकस करें और आलू का रस निचोड़कर एक बर्तन में रख लें।
  • कद्दूकस किए आलू के रस को कॉटन की मदद से अंडरआर्म्स पर अप्लाई करें और 15 से 20 मिनट बाद साफ पानी से धो लें।
  • आलू के मास्क को आप दिन में 1 से 2 बार इस्तेमाल कर सकते हैं। अच्छे रिजल्ट के लिए इसे नियमित इस्तेमाल करते रहें।

FAQ | क्या आप जानते हैं

डार्क अंडरआर्म्स की समस्या से बचे रहने के लिए कौन सा डियोड्रेंट इस्तेमाल करें?

डार्क अंडर आर्म्स की समस्या से बचे रहने के लिए एल्कोहल मुक्त डियोड्रेंट इस्तेमाल कर सकते हैं।

क्या अंडरआर्म्स का काला होना सामान्य है ?

जी हां, अंडरआर्म्स का काला और पिगमेंटेड होना बिलकुल सामान्य है। जिसकी सही देखभाल करना बेहद जरूरी है।

रातभर में अंडरआर्म्स के कालेपन से छुटकारा कैसे पाएं?

रातभर में अंडरआर्म्स के कालेपन को हटाना बेहद मुश्किल है। इसके लिए आपको कुछ समय तक नियमित तौर पर अंडरआर्म्स की देखभाल और नेचुरल रेमेडीज इस्तेमाल करनी होगी।

अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर करने के लिए क्या करें?

अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर करना काफी आसान होता है। इसके लिए आप अंडरआर्म्स की नियमित सफाई और स्क्रब करने के साथ नेचुरल रेमेडीज इस्तेमाल करते रहें।

अंडरआर्म्स के कालेपन से छुटकारा पाने में कितना समय लग सकता है?

सामान्य तौर पर अंडरआर्म्स के कालेपन से छुटकारा पाने में एक हफ्ते से लेकर महीना भर भी लग सकता है।

मैं रेनुका गोस्वामी, विगत पांच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। डिजिटल पत्रकारिता में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और हेल्थ पर लेखन का अनुभव और रुचि है, वर्तमान में गृहलक्ष्मी टीम का हिस्सा हूं। पूर्व में मैंने दैनिक...