हिड्राडेनाइटिस सपुराटिवा होने पर शरीर के उन अंगों की ऐसे करें देखभाल: Hidradenitis Suppurativa Tips
Hidradenitis Suppurativa Tips

Itchy Underarms: गर्मी के मौसम में अक्सर लोग अंडरआर्म्स से आने वाली बैड स्मेल से परेशान रहते हैं। लेकिन इस मौसम में अंडरआर्म से सिर्फ बदबू ही नहीं आती है, बल्कि कई लोग बार-बार होने वाली खुजली से भी परेशान रहते हैं। ऐसे में उन्हें हर किसी के सामने बेहद शर्मिन्दगी का सामना करना पड़ता है। ऐसे लोग अपने अंडरआर्म की केयर करने के लिए तरह-तरह के पाउडर या परफ्यूम का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन उनकी स्थिति बद से बदतर हो जाती है। इसलिए, यह जरूरी है कि पहले आप अंडरआर्म्स में होने वाली खुजली के कारणों को पहचानें। जब आपको इसके कारणों का पता होगा तो उससे निजात पाना भी काफी आसान हो जाएगा। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको अंडरआर्म में होने वाली खुजली के कारण व उसके उपायों के बारे में बता रहे हैं-

अंडरआर्म्स में खुजली के कारण?

अगर आपको लगातार अंडरआर्म में खुजली (Itchy Underarms) की समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो इसके पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। अंडरआर्म्स में खुजली के पीछे आपकी खराब लाइफस्टाइल से लेकर कुछ मेडिकल कंडीशन जिम्मेदार हो सकती हैं। यह देखने में आता है कि जब व्यक्ति को अंडरआर्म में खुजली होती है तो उसके साथ-साथ रेडनेस, इरिटेशन और जलन आदि की भावना हो सकती है। 

डिओडोरेंट के इस्तेमाल से हो सकती है खुजली

हम सभी की यह आदत होती है कि नहाने के बाद या फिर कहीं बाहर जाने से पहले हम अंडरआर्म में डिओडोरेंट का इस्तेमाल करते हैं। यह आपको एक अच्छी आदत लग सकती है, लेकिन इसके कारण आपको अंडरआर्म में रैशेज हो सकते हैं। ऐसा इसमें मौजूद इंग्रीडिएंट के कारण हो सकता है। अगर आपको डिओडोरेंट लगाने के बाद जलन, रेडनेस और खुजली महसूस होती है, तो आपको उस विशेष प्रोडक्ट से एलर्जी हो सकती है। इसमें मौजूद फ्रेगनेंस, प्रिजवेटिव्स और डाई आदि खुजली (Itchy Underarms) की समस्या को बढ़ा सकते हैं।

शेविंग करने से हो सकती है खुजली

Using Shaving Razor
Using Shaving Razor

अंडरआर्म हेयर को रिमूव करने के लिए रेजर का इस्तेमाल करना काफी आसान लगता है। लेकिन रेजर से चकत्ते और खुजली हो सकती है। खासतौर से, पुराने रेजर ब्लेड का उपयोग करना, ड्राई शेविंग करना या फिर शेविंग के बाद मॉइश्चराइजर का उपयोग न करने से स्किन में जलन हो सकती है और आपको अंडरआर्म एरिया पर दाने हो सकते हैं।

यीस्ट इंफेक्शन के कारण हो सकती है खुजली

अंडरआर्म में होने वाली खुजली के पीछे यह एक बेहद ही कॉमन वजह है। अगर आप नहाने के बाद अपने अंडरआर्म्स को नहीं सुखाते हैं या फिर आपको बहुत पसीना आता है, तो ऐसे में बैक्टीरियल इन्फेक्शन होने की संभावना रहती है। यीस्ट इंफेक्शन एक तरह का फंगल इंफेक्शन होता है और यह उस हिस्से पर होता है जहां त्वचा मुड़ी होती है। इसलिए, अंडरआर्म में यीस्ट इंफेक्शन होने की संभावना काफी बढ़ जाती है।

मौसम के कारण हो सकती है खुजली

आपने शायद नोटिस ना किया हो, लेकिन गर्मी के मौसम में लोगों को अंडरआर्म में खुजली की समस्या अधिक होती है। दरअसल, जब पारा चढ़ता है तो गर्मी आपको पसीने से तर कर देती है। यह पसीना आपके बगल में दिन भर जमा गंदगी के साथ मिल जाता है। इससे आपके अंडरआर्म्स में खुजली होने लगती है। कुछ लोगों को ठंड के दिनों में अंडरआर्म में खुजली होती है, क्योंकि इस मौसम में स्किन रूखी और खुजलीदार बन सकती है।

एलर्जी के कारण हो सकती है खुजली

डिओडोरेंट की ही तरह ऐसी कई अन्य चीजें हैं जो आपके बगल में एलर्जी को ट्रिगर कर सकती हैं। मसलन, कपड़े धोने का डिटर्जेंट पाउडर या फिर कुछ खास तरह के फैब्रिक की वजह से व्यक्ति को एलर्जी या अंडरआर्म में रैशेज हो जाते हैं। ऐसे में व्यक्ति को बार-बार खुजली का अहसास होता है।

हाइजीन का ध्यान ना रखना

hygiene
hygiene

अंडरआर्म में रैशेज और खुजली के पीछे की एक मुख्य वजह हाइजीन का सही तरह से ख्याल ना रखना भी है। अगर आप नियमित रूप से नहाते नहीं हैं या फिर गंदे कपड़े पहनना और अपने अंडरआर्म्स को साफ नहीं रखते हैं, तो इससे अंडरआर्म एरिया में खुजली व रैशेस की समस्या हो सकती है।

साबुन का इस्तेमाल करना

बहुत से लोग नहाने के लिए साबुन का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अधिकतर साबुत में बहुत अधिक केमिकल्स होते हैं और यह आपकी स्किन पर सख्त होते हैं। इसलिए, जब इनका इस्तेमाल किया जाता है, तो ये आपके अंडरआर्म एरिया को बहुत अधिक रूखा और परतदार (Flak) बनाते हैं। ऐसे में अंडरआर्म एरिया पर रैशेज और खुजली हो सकती है।

तनाव के कारण हो सकती है खुजली

तनाव कई तरह की समस्याओं को जन्म दे सकती है। आपको शायद पता ना हो, लेकिन तनाव के कारण आपको अंडरआर्म में खुजली हो सकती है। दरअसल, जब आप बहुत अधिक तनाव में होते हैं या फिर एंग्जाइटी लेवल बढ़ जाता है तो इससे आपको नर्व्स सिस्टम प्रभावित होता है। कुछ लोगों को इसके कारण स्किन में खुजली की समस्या का सामना करना पड़ता है। यह खुजली आपके शरीर के किसी भी हिस्से में हो सकती है, इसमें अंडरआर्म एरिया भी शामिल है।

अंडरआर्म्स में होने वाली खुजली से कैसे छुटकारा पाएं?

अगर आपको अंडरआर्म में लगातार खुजली की समस्या का सामना करना पड़ता है, तो ऐसे में आप कुछ छोटे-छोटे उपायों को अपनाकर अंडरआर्म की खुजली से राहत पा सकते हैं-

  • अगर आपके अंडरआर्म्स में लगातार खुजली हो रही है या फिर आपको फोड़े हो गए हैं, तो ऐसे में गर्म पानी की सेक से काफी हद तक राहत मिलेगी। गर्म सेक आपको राहत प्रदान करने के साथ-साथ अंडरआर्म्स को वापस उनकी अवस्था में लाने में मदद करेगा।
  • कई बार अंडरआर्म में खुजली की वजह उस एरिया का रूखापन भी होता है। ऐसे में आपको अपने अंडरआर्म एरिया को अतिरिक्त नमी प्रदान करने की जरूरत होती है। ऐसे में फ्रेगनेंस फ्री मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करना आपके लिए लाभदायक रहेगा।
  • अंडरआर्म में होने वाली इचिंग को दूर करने के लिए आइस क्यूब्स का इस्तेमाल करना एक अच्छा विचार है। यह आपकी स्किन को काफी हद तक आराम प्रदान करेगा। साथ ही साथ, लगातार होने वाली खुजली से भी राहत मिलेगी।
  • विटामिन सी का सेवन करने से भी आपको अंडरआर्म की खुजली से आराम मिल सकता है। आप अपनी डाइट में विटामिन सी रिच फल और सब्जियां जैसे संतरे, टमाटर, नींबू और ब्रोकली आदि को शामिल करें। ये फूड्स इंफेक्शन से लड़ने में मदद करेंगे और अंडरआर्म इचिंग को ठीक करेगा। 
  • एसेंशियल ऑयल भी अंडरआर्म की खुजली व रैशेज से छुटकारा दिला सकते हैं। आप टी ट्री ऑयल से लेकर लैवेंडर एसेंशियल ऑयल आदि का इस्तेमाल करके अंडरआर्म के रैशेज को ठीक कर सकते हैं। इन दोनों तेलों में इंफेक्शन से लड़ने और स्किन को आराम दिलाने में मददगार होते हैं। हालांकि, अगर आप एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल कर रहे हैं तो ध्यान रखें कि इन्हें सीधे अपनी स्किन पर न लगाएं। एसेंशियल ऑयल काफी स्ट्रॉन्ग होते हैं। ऐसे में आप एसेंशियल ऑयल की दो-तीन बूंदों के साथ कैरियर ऑयल को मिक्स करें। इसके बाद, आप इस तेल को अपने अंडरआर्म पर लगाएं।
  • अगर आपको बहुत अधिक रैशेज व खुजली की समस्या हो रही है और होम रेमिडीज अपनाकर भी आपको फायदा नहीं मिल रहा है, तो ऐसे में ओवर द काउंटर ट्रीटमेंट का सहारा लिया जा सकता है। इस स्थिति में आप डॉक्टर से मिलें और उनकी सलाह पर हाइड्रोकार्टिसोन क्रीम, एंटी-चाफिंग पाउडर या फिर क्रीम आदि का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपको जल्द ही आराम मिलेगा।

अंडरआर्म में होने वाले रैशेज को कैसे रोकें?

Itchy Underarms
बार-बार होती है अंडरआर्म्स में खुजली, जानें कारण और उपाय: Itchy Underarms Problem 8

जब अंडरआर्म में खुजली होती है तो ऐसे में रैशेज होना आम बात है। लेकिन अगर कुछ छोटे-छोटे उपाय अपनाए जाएं तो इससे अंडरआर्म होने वाले रैशेज से बचा जा सकता है। मसलन-

  • अंडरआर्म्स में होने वाली खुजली को रोकने के लिए रूखी त्वचा को गलती से भी ना खुजलाएं। अपने नाखूनों से खुजाने से आपकी स्किन कंडीशन और भी अधिक खराब हो जाती है। कुछ स्थितियों में तो ब्लीडिंग की समस्या भी हो जाती है।
  • जितना हो सके एलर्जेन के संपर्क में आने से बचें। इससे आपको भी इंफेक्शन व एलर्जी होने की संभावना बढ़ जाती है।
  • अंडरआर्म में खुजली के पीछे की एक वजह फ्रेगरेंस और केमिकल बेस्ड प्रोडक्ट होते हैं। इसलिए, अंडरआर्म रैशेज और खुजली से बचने के लिए ऐसे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें, जो फ्रेगरेंस और केमिकल फ्री हों।
  • बहुत अधिक अनकंफर्टेबल और अत्यधिक तंग कपड़े न पहनें। तंग कपड़ों के कारण जलन व खुजली की संभावना काफी बढ़ जाती है।
  • अपनी पर्सनल हाइजीन का ख्याल रखें। नियमित रूप से नहाएं और अपने अंडरआर्म्स को बॉडी वॉश से साफ करें।
  • किसी भी तरह के इंफेक्शन से बचने के लिए अपने कपड़े और तौलिये को बार-बार धोएं।
  • अंडरआर्म से होने वाली खुजली से बचने के लिए अपनी पर्सनल आइटम जैसे तौलिया, लूफा, रेजर दूसरे लोगों से शेयर न करें।