ब्लाउज के ये फैंसी डिजाइंस हैं कमाल, आप भी जरूर करें ट्राई: Fancy Blouse Design
Blouse designs front and back wedding

Fancy Blouse Design: स्टाइलिश लगने के लिए लोग अपने वार्डरोब में ना जाने क्या-क्या नहीं रखते। साड़ी हो या लंहगा सभी की शोभा उनके ब्लाउज से ही होती है। अगर आप साड़ी और लहंगा पहनना पसंद करती है और उसके साथ वहीं बोरिंग ब्लाउज पहन-पहनकर थक चुकी हैं, तो आपको कुछ नया ट्राई करना चाहिए। आजकल मार्केट में कई तरह के यूनिक ब्लाउज डिजाइन्स ट्रेंड में हैं, जो आपके लुक में चार-चांद लगा सकते हैं।

ऐसे तो मार्केट में आपको ब्लाउज के कई तरह के डिजाइन्स मिल जाएंगे, लेकिन स्टाइलिश दिखने के लिए आपको अपने वार्डरोब में कुछ फैंसी ब्लाउज डिजाइन्स को जरूर शामिल करना चाहिए। ये ब्लाउज डिजाइन्स आपके लुक में चार-चांद डाल देंगे।

ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपके लिए ऐसे ही कुछ शानदार ब्लाउज डिजाइन्स लाए हैं, जिनको देखकर हर कोई आपसे जरूर पूछेगी किस टेलर से सिलवाया है।

वीनेक स्लीवलेस ब्लाउज

अगर आप अपने वेडिंग आउटफिट के लिए ब्लाउज डिजाइन की तलाश कर रही हैं, तो आपको अपने लिए मलाइका के इस ब्लाउज को जरूर सेलेक्ट करना चाहिए। उनका ये सिंपल और सोबर ब्लाउज काफी शानदार है। इसे आप अपने हैवी लहंगा औप साड़ी के साथ भी ट्राई कर सकती हैं। ये बहुत ही प्यारा लुक देगा।

टर्टल नेक ब्लाउज

बोरिंग डिजाइन्स से हटकर कुछ अलग और नया ट्राई करना है, तो आपके लिए रश्मिका का ये लुक परफेक्ट साबित हो सकता है। इसे आप अपने कलेक्शन में जरूर शामिल करें। इस ब्लाउज डिजाइन के साथ आप सबसे कूल लगने वाली हैं। इसका बैक डिजाइन भी काफी क्लासी है।

डीपनेक हैवी इंब्रायड्री ब्लाउज

अगर आपको कुछ नया ट्राई करना है, तो आप इस तरह के ब्लाउज डिजाइन से भी इंस्पीरेशन ले सकती हैं। इसे पहनकर आप भी किसी एक्ट्रेस से कम हॉट नहीं लगेंगी। इसे आप लंहगे के साथ ट्राई कर सकती हैं। ये आपके लहंगे के साथ आपके लुक में चार-चांद लगा देगा। इसके साथ आपको बहुत हैवी ज्वैलरी पहनने की भी जरूरत नहीं है।

डीप स्वीटहार्ट नेक ब्लाउज

अगर आप वेडिंग सीजन में सबसे हॉट दिखना चाहती हैं, तो आपको इस तरह का डीप स्वीटहार्ट नेक ब्लाउज अपने कलेक्शन में जरूर शामिल करना चाहिए। इससे आपके लुक में चार-चांद लग जाएंगे। इस ब्लाउज को पहनने के बाद हर किसी की नजर बस आप पर ही होगी। आपकी लेडी गैंग आपसे फैशन टिप्स मांगेगी।

फ्लोरल स्टाइल ब्रालेट ब्लाउज

अगर आप समर सीजन में एक पार्टी परफेक्ट ब्लाउज डिजाइन के बारे में सोच रही हैं, तो आपको एक्ट्रेस के इस ब्लाउज डिजाइन से इंस्पीरेशन लेनी चाहिए। ये ब्लाउज डिजाइन काफी यूनिक है। इसे आप सिंपल साड़ी के साथ पेयर कर सकती हैं। अगर आपकी फेरवेल पार्टी करीब है, तो आपके लिए ये डिजाइन बेस्ट साबित हो सकता है।

शिमरी बॉडी हैंगिंग ब्लाउज

इस तरह के शिमरी ब्लाउज काफी ट्रेंड में हैं। इसे आप नेट साड़ी और लहंगे के साथ भी पेयर कर सकती हैं। इस तरह के ब्लाउज काफी कूल लगते हैं। इस तरह के शिमरी ब्लाउज ऑफ शोल्डर भी काफी अच्छे लगते हैं। आपको इन्हें एक बार जरूर ट्राई करना चाहिए।

मैं मधु गोयल हूं, मेरठ से हूं और बीते 30 वर्षों से लेखन के क्षेत्र में सक्रिय हूं। मैंने स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है और हिंदी पत्रिकाओं व डिजिटल मीडिया में लंबे समय से स्वतंत्र लेखिका (Freelance Writer) के रूप में कार्य कर रही हूं। मेरा लेखन बच्चों,...