Dipika Kakar Facing Problem: टेलीविजन की चर्चित एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ और एक्टर शोएब इब्राहिम जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। दोनों अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए काफी एक्साइटेड हैं और बेसब्री से फैंस भी नन्हे मेहमान का इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल दीपिका का थर्ड ट्राइमस्टर चल रहा है और इस समय उनकी हालत बहुत नाजुक हो गई है।
उड़ी रातों की नींद
दीपिका की डिलीवरी जैसे-जैसे नजदीक आ रही है उनकी हालत खराब हो रही है। एक्ट्रेस को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और हालत यह है कि उनकी रात की नींद उड़ गई है और वह सो नहीं पा रही हैं। एक्ट्रेस ने एक ब्लॉग शेयर करते हुए अपनी हेल्थ के बारे में जानकारी दी है। साथ ही यह भी बताया है कि वह इस बात से काफी राहत महसूस कर रही हैं कि उनकी सास और मैं उनका पूरा पूरा ध्यान रखते हैं।
हो रही ये परेशानी
दीपिका ने बताया कि वैसे तो उन्हें पूरी प्रेगनेंसी के दौरान परेशानियों का सामना करना पड़ा है लेकिन अब आखिरी समय में बहुत ज्यादा प्रॉब्लम हो रही है। एक्ट्रेस ने बताया कि मैं अजीब चीजें फेस कर रही हूं। मैं रात को टीवी बंद करने के बाद सोने की कोशिश करती हूं लेकिन मुझे नींद नहीं आती है। जैसे तैसे मैं सुबह 5:00 बजे सोती हूं और 7:00 बजे वापस उठती हूं।
दीपिका ने यह भी बताया कि मुझे बहुत भूख लग जाती है और मैं बिना शुगर की चाय पी रही हूं। कुछ खा लेने के बाद में 10 या 11 बजे वापस सो जाती हूं और दिन में अपनी नींद पूरी करती हूं।
किक मारता है बेबी
एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि नींद में जब वो थोड़ा सा हिलती हैं, तो बेबी उन्हें किक मारता है और वह इन पलों को इंजॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि उनकी मां उनके पास मुंबई शिफ्ट हो गई है और धीरे-धीरे उनका सामान किया जा रहा है और वह इस बात से बहुत खुश हैं।
एक्ट्रेस ने कहा की अम्मी और मम्मी दोनों मेरे साथ रहने वाले हैं प्रेगनेंसी के दिनों में मां के साथ रहने से राहत मिलती है। वह दोनों मेरा बहुत ध्यान रखती हैं और मैं जानती हूं कि मेरा परिवार मेरे साथ खड़ा हुआ है।
