wheat flour face pack

Wheat Flour Face Pack: आटा एक ऐसा फूड इंग्रीडिएंट है, जो हरवक्त किचन में मौजूद होता ही है। इससे ना केवल रोटी बनाई जाती है, बल्कि लोग इससे कई अन्य तरह की डिशेज जैसे हलवा आदि बनाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि आटा सिर्फ आपकी किचन तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इसकी मदद से आप अपनी स्किन का भी उतना ही बेहतरीन तरीके से ख्याल रख सकते हैं। ग्लोइंग स्किन पाने से लेकर डार्क स्पॉट्स को कम करने तक आटा आपके कई तरह से काम आ सकता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको आटे की मदद से बनने वाले कुछ फेस पैक्स के बारे में बता रहे हैं जो आपकी स्किन का बेहतर तरीके से ख्याल रखने में मदद करेंगे-

1) आटे और शहद से बनाएं फेस पैक

Wheat Flour Face Pack
Honey and Wheat Flour Face Pack

शहद आपकी स्किन की नमी को बनाए रखने में मददगार होती है। ऐसे में आप आटे और शहद की मदद से एक बेहतरीन फेस पैक तैयार कर सकते हैं।

आवश्यक सामग्री-

  • दो चम्मच गेंहू का आटा
  • एक चम्मच गुलाब जल
  • एक चम्मच कच्चा दूध
  • एक चम्मच शहद

इस्तेमाल का तरीका-

  • सबसे पहले एक बाउल में आटा, गुलाब जल, दूध और शहद डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।
  • अब अपने फेस को क्लीन करें और इस मिश्रण को चेहरे व गर्दन पर लगाएं।
  • करीबन दस मिनट के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें।
  • अंत में, इसे पानी की मदद से वॉश कर लें।

2) आटे और मलाई का करें इस्तेमाल

Cream and Wheat Flour Face Pack
Cream and Wheat Flour Face Pack

मलाई को स्किन के लिए काफी अच्छा माना जाता है। अगर इसे आटे के साथ मिक्स करके अप्लाई किया जाता है तो इससे आपकी स्किन अधिक स्मूद व सॉफ्ट बनती है।

आवश्यक सामग्री-

  • गेंहू का आटा
  • आवश्यकतानुसार ताजी मलाई

इस्तेमाल का तरीका-

  • सबसे पहले मलाई को अच्छी तरह फेंट लें। इसके बाद इसमें आवश्यकतानुसार आटा डालें और एक पेस्ट तैयार कर लें।
  • अब अपने फेस को क्लीन करके इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं।
  • जब यह हल्का सूख जाए तो पानी से चेहरे को धोएं और फिर स्किन को मॉइश्चराइज करें।

3) आटा और एलोवेरा जेल से बनाएं फेस पैक

Honey and Aloe vera Pack
Honey and Aloe vera Pack

अगर आपकी स्किन सेंसेटिव है या फिर समर में आप अपनी स्किन को कूलिंग इफेक्ट प्रदान करना चाहते हैं तो ऐसे में इस फेस पैक को बनाया जा सकता है। यह फेस पैक आपके डार्क स्पॉट्स को भी कम करने में मददगार है।

आवश्यक सामग्री-

  • दो चम्मच आटा
  • एक चम्मच एलोवेरा जेल
  • एक चम्मच खीरे का रस

इस्तेमाल करने का तरीका-

  • इसे इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले एक बाउल में आटा, खीरे का रस और एलोवेरा जेल डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।
  • ध्यान दें कि अगर आप फ्रेश जेल का इस्तेमाल करते हैं तो इससे आपको अतिरिक्त लाभ मिलता है।
  • अब आप अपने चेहरे को वॉश करें और फिर तैयार पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं।
  • करीबन 10-15 मिनट बाद अपने चेहरे को पानी की मदद से धो दें।

मैं मिताली जैन, स्वतंत्र लेखिका हूं और मुझे 16 वर्षों से लेखन में सक्रिय हूं। मुझे डिजिटल मीडिया में 9 साल से अधिक का एक्सपीरियंस है। मैं हेल्थ,फिटनेस, ब्यूटी स्किन केयर, किचन, लाइफस्टाइल आदि विषयों पर लिखती हूं। मेरे लेख कई प्रतिष्ठित...