Weight loss protein drink recipe
Weight loss protein drink recipe

Weight Loss Without Exercise: परफेक्ट फिगर तो हर कोई पाना चाहता है, लेकिन एक्सरसाइज करना बहुत ही मुश्किल लगता है। बहुत से लोग ऐसे हैं, जो बैली फैट से परेशान हैं, लेकिन उन्हें एक्सरसाइज करने में भी आसल आता है। बढ़ा हुआ पेट आपकी पर्सनैलिटी को खराब कर सकता है। कई बार इससे परेशान होकर लोग जोश में आकर बिना तैयारी के एक्सरसाइज करने लगते हैं औऱ रोजाना इसे फॉलो ना करने की वजह से फिर शरीर में तेज दर्द की शिकायत हो जाती है।

एक्सरसाइज को अपने डेली रूटीन में शामिल करना सभी के लिए आसान बात नहीं है। आपके इसी आलस की वजह से आपका फैट और भी ज्यादा बढ़ जाता है। ऐसे में कम उम्र में ही तोंद बाहर आ जाए, तो दोस्त भी मजाक उड़ाने लगते हैं।

अपनी फेवरेट ड्रेस तक में फिट होना मुश्किल हो जाता है। आपको भी अपने बैली फैट को कम करना है और एक्सरसाइज करने से डर लगता है, तो आपके अपने रूटिन में 5 चीजों को आज ही शामिल करना चाहिए।

वॉकिंग वर्कआउट करें

Weight Loss Without Exercise
do walking workout

ज्यादातर लोगों को एक्सरसाइज करने में आलस आता है। क्योंकि इसके लिए शरीर को काफी फ्लेक्सिबल बनाना पड़ता है। ऐसे में आपको वॉकिंग वर्कआउट करना चाहिए। इसे करना बहुत ही आसान होता है। इससे भी आप अपना एक्सट्रा फैट बर्न कर सकते हैं। हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की एक रिसर्च कहती है कि रोजाना केवल 30 मिनट वॉक करने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है। मेटाबॉलिज्म रेट अच्छा होने से वजन को तेजी के साथ कम करने में मदद मिलती है।

रस्सी कूदना है फायदेमंद

बचपन में रस्सी तो जरूर कूदी होगी। अगर आपको वर्कआउट और एक्सरसाइज करना बोझ लगता है, तो आपको कुछ नहीं करना है। केवल रोजाना रस्सी कूदनी है। रोजाना केवल 10 मिनट भी रस्सी कूदने से आप काफी कैलोरिज बर्न कर सकेंगी। इससे आपको आपके बढ़े हुए पेट से बहुत जल्दी राहत मिल सकेगी। आप बहुत जल्द फैट टू फिट हो जाएंगी।

गानों के साथ दौड़ लगाएं

do walking workout
run with the songs

आप ये सोच रहे हैं कि आखिर गाना सुनते हुए दौड़ने से क्या मतलब है, तो आपको बता दें कि ये बहुत ही फायदेमंद है। ये साइंटिफिक फैक्ट है कि गाना आपको मोटिवेट करता है और आप और ज्यादा दौड़ लगाते हैं। ऐसे में आप घर पर रहकर ही सूडो रनिंग कर सकती हैं। इसके अलावा आप गाने सुनते हुए ट्रेडमिल, सड़क या पार्क में दौड़ लगा सकते हैं। दौड़ शुरु करने से पहले कोई भी ऐसा गाना लगाएं, जो आपको बहुत ही पसंद हो और उसे सुनकर आपका कॉन्फिडेंस बढ़ जाता हो।

प्लैंक करें

बैली फैट को तेजी से कम करने के लिए प्लैंक बहुत ही ज्यादा फायदेमंद है। ये एक साथ आपकी बॉडी की कई मसल्स को टारगेट करता है। प्लैंक का पूरा वर्कआउट रूटीन आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकता है।

यह भी देखें-चायपत्ती से बनाएं पौधों के लिए बेहतरीन फर्टिलाइजर, जानें इस्तेमाल का तरीका: Fertilizer For Plants

खड़े रखकर घटाएं वजन

वॉकिंग
Lose weight by standing

आपको सुनकर ये किसी मजाक जैसा लग सकता है, लेकिन ये सच है। अगर आप किसी तरह की एक्सरसाइज करना पसंद नहीं करते हैं, तो आपको खडे रहना चाहिए। रोजाना केवल 1 घंटे अपने मन को शांत करके खड़े रहें। रोजाना एक घंटा खड़े रहने की आदत से भी आप वेट लॉस कर सकते हैं। इससे आपकी बॉडी का ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है। बहुत ज्यादा बैठे रहने से भी वजन बढ़ने लगता है।