चायपत्ती से बनाएं पौधों के लिए बेहतरीन फर्टिलाइजर, जानें इस्तेमाल का तरीका: Fertilizer For Plants
Fertilizer For Plants

Fertilizer For Plants: गार्डनिंग करने का मजा ही कुछ अलग है। घर में और अपने मिनी गार्डन में पौधे सजाना और अपनी जरूरत की छोटी-छोटी चीजें उगाने में बहुत ही मजा आता है। गार्डनिंग में अपने पेड़-पौधा का ख्याल रखना बहुत ही जरूरी होता है। अगर आप पौधे की सही देखभाल नहीं करते, तो इससे आपके पौधे खराब होने लगते हैं और फूल देने वाले पौधों में फूल भी नहीं आते।

यह भी देखें-बेल मेंहदी के ये डिजाइंस हैं बहुत खास, आप भी करें ट्राई: Bail Mehndi Designs

ऐसे में एक गार्डनर को बहुत ही दुख होता है। अगर आप भी चाहती हैं कि आपके पौधे में फूल आएं और आपके सभी पौधे हरे-भरे बने रहें, तो इसके लिए आपको इनमें फर्टिलाइजर डालना चाहिए। फर्टिलाइजर के लिए आपको बाजार के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। इसे आप घर पर इस्तेमाल की गई चाय पत्ती की मदद से भी बना सकती हैं।

घर के किचन में ही पड़ी कई चीजों की मदद से आप फर्टिलाइजर तैयार कर सकते हैं। इस फर्टिलाइजर से ना केवल आपके पौधे की ग्रोथ अच्छी होगी, बल्कि इससे आपके पौधों में कीड़े भी नहीं लगेंगे। कई लोग ऑर्गैनिक खाद के तौर पर हल्दी, अंडे के छिलके, दूध जैसी चीजों को इस्तेमाल करना पसंद करते हैं। आइए जानते हैं घर पर चायपत्ती का फर्टिलाइजर बनाने का सही तरीका।

चायपत्ती से कैसे करती है पौधे को फर्टिलाइज

Fertilizer For Plants
How to fertilize the plant with tea leaves

फर्टिलाइजर बनाने के लिए इस्तेमाल की गई चायपत्ती का इस्तेमाल कर सकते हैं। चायपत्ती में नाइट्रोजन की मात्रा काफी ज्यादा होती है, ऐसे में इसका इस्तेमाल पौधों में बहुत ज्यादा ना करें। इससे आपके पौधे गल भी सकते हैं। इसे महीने में एक बार ही बहुत थोड़ी मात्रा में इस्तेमाल करना चाहिए। इसका इस्तेमाल केवल महीने में एक ही बार करें।

चायपत्ती से लिक्विड फर्टिलाइजर कैसे बनाएं

How to make liquid fertilizer from tea leaves
How to make liquid fertilizer from tea leaves

आप चाहें तो चायपत्ती के पानी की मदद से भी लिक्विड फर्टिलाइजर तैयार कर सकते हैं। चाय के पानी में कई ऐसे जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो पौधों की ग्रोथ में मददगार होते हैं। इसका इस्तेमाल रोजाना करने से पौधे की ग्रोथ काफी अच्छी होती है। इसके अलावा आप चाय की पत्ती के साथ-साथ अनाज का पानी भी लिक्विड फर्टिलाइजर के तौर पर इस्तेमाल कर सकती हैं। आइए जानें चाय की पत्ती का लिक्विड फर्टिलाइजर बनाने का तरीका-

सामग्री

  • चाय पत्ती का पानी – 2 कटोरी
  • अनाज का पानी- 2 बाउल
  • नारियल के छिलकों का पानी- 1 बाउल
  • जार- 1

फर्टिलाइजर बनाने की तरीका

how to make fertilizer
how to make fertilizer
  • फर्टिलाइजर बनाने के लिए आपको सबसे पहले चाहिए नारियल। इसके लिए आपको नारियल के छिलकों को अलग कर लेना है।
  • इसके बाद एक बड़े बर्तन या बाल्टी में अनाज और चाय की पत्ती को पानी के साथ भिगोने के लिए रख दें। इसे रातभर के लिए रख दें।
  • अब एक बाल्टी में अनाज का और चाय की पत्ती को मिक्स कर लें।
  • इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें और इसे लगभग 2 दिनों के लिए छोड़ दें।

इस्तेमाल करने का तरीका

Plants Care in Summer
of using
  • अब अपने तैयार फर्टिलाइजर को एक स्प्रे बॉटल में डालें।
  • इसे अपने पौधों पर सुबह और शाम के वक्त स्प्रे करें।
  • इसे आप अपने पौधे की मिट्टी और पत्तों पर भी कर सकती हैं।
  • इस तरीके से आपका पौधा हरा-भरा और खिला-खिला रहेगा।