बेल मेंहदी के ये डिजाइंस हैं बहुत खास, आप भी करें ट्राई: Bail Mehndi Designs
Bail Mehndi Designs

Bail Mehndi Designs: एक महिला का सोलह श्रृंगार मेहंदी के बिना अधूरा है। एक सुहागन महिला के लिए सोलह श्रृंगार बहुत ही महत्व रखता है। अगर आपको भी हाथों पर मेहंदी लगाना बहुत पसंद है तो आपको भी घर बैठे कुछ डिजाइन जरूर ट्राई करने चाहिए। आजकल लोग इंटरनेट पर मेहंदी के नए-नए डिजाइन्स ट्राई करते हैं।

यह भी देखें-सनी लियोन के एथनिक लुक्स से आप भी हो सकती हैं इंस्पायर, देखें तस्वीरें: Sunny Ethnic Looks

आजकल बेल वाले मेहंदी के डिजाइन्स काफी ट्रे़ंड में हैं। अगर आप एक मेहंदी लवर हैं, तो आपको इसे हाथों पर सजाने के लिए किसी त्यौहार का इंतजार करने की जरूरत नहीं है। इसे आप घर पर कभी भी अपनी पसंद से लगा सकती हैं। आइए आज आपको बेल मेहंदी के ऐसे ही कुछ लेटेस्ट डिजाइन।

फ्लोरल बेल डिजाइन

Bail Mehndi Designs
floral vine design

अगर आपको फूलों से प्यार है, तो आपको फूलों से बनी ये बेल डिजाइन अपने हाथों पर जरूर सजाना चाहिए। इससे आपके हाथों का खूबसूरती बढ़ जाएगी। इस तरह के डिजाइन्स बनाना बहुत ही सिंपल होता है। इसे आप खुद भी बना सकती है। इस तरह के बेल डिजाइन को आपको थोड़े मोटे मेहंदी के कोन से बनाना चाहिए। इससे आपके हाथों की खूबसूरती में चार-चांद लग जाएंगे।

ज्वेलरी स्टाइल मेहंदी डिजाइन

ज्वेलरी स्टाइल मेहंदी डिजाइन
jewelry style mehndi design

इस तरह की ज्वेलरी स्टाइल मेहंदी डिजाइन काफी प्यारी लगती हैं। ये काफी सिंपल होते हैं। इनको आप घर पर खुद से ही घर पर बना सकती हैं। आजकल ये डिजाइन काफी ट्रेंड में है। इसे आप थोड़ा बारीकी से डिजाइन कर सकते हैं। अगर आपको किसी फंक्शन में जाना है और आपके पास टाइम कम है, तो आप इस तरह के डिजाइन को फटाफट बना सकते हैं।

मिनिमल मेहंदी डिजाइन

अगर आपको बहुत ही लाइट डिजाइन पसंद हैं, तो आपको इस तरह का मिनिमल मेहंदी डिजाइन जरूर ट्राई कर सकते हैं। इसे सीधी लाइन्स के साथ बनाना काफी आसान है। इस मेहंदी के डिजाइन को बनाने के लिए आप डार्क मेहंदी का इस्तेमाल कर सकती हैं।

हैवी बेल डिजाइन

हैवी बेल डिजाइन
Heavy Bell Design

अगर आप बेल में भी थोड़ा सा हैवी डिजाइन बनाना चाहती हैं, तो आपको इस तरह के लेटेस्ट डिजाइन ट्राई करने चाहिए। इस तरह के फूल पत्ती और सर्कल वाले डिजाइन बनाना आपके लिए काफी इजी रहेगा। इसे कुछ गिने-चुने एलिमेंट्स के साथ आसानी से बनाया जा सकता है। इसे आप किसी भी खास फंक्शन पर भी ट्राई कर सकती हैं। इस तरह के डिजाइन के साथ आपको डार्क मेहंदी का इस्तेमाल करना चाहिए।

अरेबिक बेल मेहंदी डिजाइन

arabic vine mehndi design
arabic vine mehndi design

आजकल अरेबिक मेहंदी डिजाइन्स काफी ट्रेंड में हैं। महिलाएं इस तरह के डिजाइन को काफी पसंद करती हैं। इसे आपको भी अपने मेहंदी डिजाइन्स की लिस्ट में जरूर शामिल करना चाहिए। इसे आप घर पर खुद से भी लगा सकती हैं। इसके लिए आपको बहुत ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं होगी। फूलों से बना ये डिजाइन आपको यकीनन बहुत पसंद आएगा।

पीकॉक बेल मेहंदी डिजाइन

Peacock Mehndi Design
Peacock Bell Mehndi Design

पीकॉक मेहंदी डिजाइन भी बहुत ही शानदार होते हैं। ये डिजाइन हमेशा से ही महिलाओं की पहली पसंद रहे हैं। आपको भी इस तरह के डिजाइन जरूर ट्राई करने चाहिए। इससे आपके हाथों की खूबसूरती काफी बढ़ जाएगी। इसे आप थोड़ी सी मेहनत के साथ खुद भी लगा सकती हैं।