sunny leone ethnic fashion
sunny leone ethnic fashion

Sunny Ethnic Looks: बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेस सनी लियोन फैशन के मामले में किसी से कम नहीं हैं। उनके शानदार लुक्स देखकर आप भी दंग हो सकते हैं। एक्ट्रेस की पर्सनैलिटी बहुत ही शानदार है। सनी ना सिर्फ वेस्टर्न आउटफिट्स में खूबसूरत लगती हैं बल्कि वो एथनिक आउटफिट्स में भी बिजलियां गिराने का दम रखती हैं। उनके लुक्स पर आप भी दिल हार सकतें हैं।

यह भी देखें-पीरियड्स के दौरान की ये गलतियां, तो बढ़ सकता है दर्द, हो जाएं सर्तक: Mistakes In periods

अगर आप किसी ट्रेडिशनल फंक्शन या फिर पार्टी में शामिल होने वाली हैं और अपने लिए कोई धांसू आउटफिट सेलेक्ट करना चाहती हैं, तो आपको सनी लियोन के एथनिक आउटफिट्स के कलेक्शन पर एक नजर जरूर डालनी चाहिए।

मरुन लहंगा लुक हैं कमाल

सनी के इस देसी अवतार को देखकर कई फैंस हैरत में भी पड़ सकते हैं। उनका ये अंदाज सबसे हटकर है। इस डार्क मरुन लहंगे में एक्ट्रेस अपने हुस्न का जलवा बिखेरती नजर आ रही हैं। अगर आप किसी फंक्शन या शादी में जाना चाहती हैं, तो आपको सनी के इस लुक से जरूर इंस्पीरेशन लेनी चाहिए। इस लहंगे में एक्ट्रेस बहुत ही ग्लैमरस लग रही हैं।

पीच लहंगा है शानदार

आजकल पीच कलर काफी ट्रेंड में है। सनी का ये लहंगा लुक जबरदस्त है। उनके इस लुक की जितनी तारीफ की जाए कम है। इसके साथ एक्ट्रेस ने डीप वीनेक ब्लाउज कैरी किया है। साथ में लाइट ज्वैलरी उनके लुक को कंप्लीट करने का काम कर रही हैं। इस तरह से तैयार होकर आप भी किसी फंक्शन में कहर ढा सकती हैं।

ब्राउन वेलवेट लहंगा लुक

इस ब्राउन वेलवेट लहंगा में सनी का बोल्ड अवतार दिख रहा है। इस लहंगे के साथ उन्होंने बहुत ही रिवीलींग ब्लाउज कैरी किया है। साथ में उन्होंने ओपन हेयर और इयरिंग्स कैरी की हैं। एक्ट्रेस का ये लुक जितना सिंपल है उतनी ही सोबर भी। इसके साथ मस्टर्ड येलो कलर का दुपट्टा बहुत ही खूबसूरत लग रहा है। इस लुक में एक्ट्रेस किसी दुल्हन से कम नहीं लग रही हैं।

सिल्वर वर्क पीच लहंगा

सनी लियोन का लहंगा कलेक्शन वाकई तारीफ के काबिल है। इस पीच लहंगे में एक्ट्रेस बहुत ही क्यूट लग रही हैं। इस लहंगे में बहुत ही खूबसूरत सिल्वर वर्क हो रखा है। इसके साथ उनका सिल्वर ब्लाउज बहुत ही गॉर्जियल लग रहा है। अगर आप एक ब्राइड्समेड हैं, तो इस तरह का लुक आपके लिए बेस्ट साबित हो सकता है। इसके साथ मिनिमल मेकअप बेस्ट रहेगा।

रेड शिमरी लहंगा लुक

आजकल शिमरी लहंगे काफी ट्रेंड में है। अगर आप ट्रे़ंड के साथ रहना पसंद करती हैं, तो आपको भी सनी की तरह शिमरी लहंगा कैरी करना चाहिए। आप भी एक्ट्रेस के इस लुक से इंस्पीरेशन ले सकती हैं। इसके साथ उन्होंने रफल स्टाइल स्लीव ब्लाउज कैरी किया है। साथ में मैचिंग दुपट्टा भी कमाल का लग रहा है। वेडिंग सीजन के लिए सनी का ये लुक परफेक्ट है।

पिंक शरारा सूट

ट्रेडिशनल फंक्शन के लिए शरारा सूट काफी ट्रेंड में है। अगर आपको भी शरारा सूट पहनना पसंद है, तो आपको सनी के इस शरारा सूट से इंस्पीरेशन लेनी चाहिए। इस सूट के साथ उन्होंने बहुत ही खूबसूरत मल्टीकलर शरारा पेयर किया है।

आप भी सनी लियोन के इन लुक्स से इंस्पीरेशन ले सकते हैं। इनको ट्राई करके आप भी कहर ढा सकती हैं।