Bed

Overview:

क्या आप जानते है वो कौन सी ऐसी चीजे है जिन्हें पलंग के नीचे रखने से आर्थिक संकट पैदा होता है।

Vastu Tips: कहते है हम जिस बेड पर सोते है वो हमारे लिए खास महत्व रखता है। क्योंकि उस बेड का हमारे मन और जीवन पर खास प्रभाव पड़ता है। वास्तु शास्त्र में भी आपके शयनकक्ष और आपके पलंग का आपके जीवन में काफी महत्व बताया बनेगा। लेकिन कई बार हम में से काफी लोग पलंग के नीचे ऐसी कई चीज रख देते है जो हमारे जीवन में नकारात्मक असर डालती है। यहां तक के उससे उत्पनन वास्तु दोष सुख शांति को छीन लेते है और घर में आर्थिक संकट पैदा होता है। चलिए जानते है वो कौन सी ऐसी चीजे है, जिन्हें पलंग के नीचे रखने से आर्थिक संकट पैदा होता है।

Also read : कैसा होना चाहिए आपके नए घर का पूजा रूम, ये डिजाइन बदल देंगे घर का लुक: Pooja Room Designs

इलेक्ट्रॉनिक सामान

Vastu Tips
electronic Items

वास्तु शास्त्र के मुताबिक पलंग के नीचे इलेक्ट्रॉनिक सामान नहीं रखना चाहिए। इससे वास्तु दोष उत्पन्न होते हैं जो मानसिक सेहत को बिगाड़ते हैं। साथ ही नींद ना आने की समस्या शुरू होने लगती है।

कपड़ों की गठरी

अक्सर लोग फटे-पुराने कपड़ों की गठरी बनाकर पलंग के नीचे रख देते हैं। वास्तु के मुताबित ये सही नहीं है। इसके घर में नकारात्मक ऊर्जा फैलने लगती है। इतना ही नहीं, ये वास्तु दोष घर की सुख-शांति को खत्म कर देते हैं।

जंग लगे लोहे और प्लास्टिक की चीजें

Utensils
Utensils

वास्तु शास्त्र के मुताबिक पलंग के नीचे जंग लगे लोहे की कोई भी वस्तु नहीं रखनी चाहिए, क्योंकि इससे उत्पन्न वास्तु दोष घर में भयानक आर्थिक तंगी लाते हैं। इसके अलावा पलंग के नीचे प्लास्टिक की चीजें रखने से भी वास्तु दोष का खतरा रहता है।

झाड़ू

broom
broom

पलंग के नीचे झाड़ू रखना भी अशुभ है। पलंग के नीचे झाड़ू रखने से मन और मस्तिष्क पर नकारात्मक असर पड़ता है। साथ ही घर में आर्थिक परेशानी बनी रहती है। घर सदस्य बीमार होने लगते हैं।

जेवर, शीशा, जूते-चप्पल और तेल

पलंग के नीचे कभी भी सोने-चांदी या अन्य धातुओं के जेवर नहीं रखना चाहिए। पलंग के नीचे जूते-चप्प्ल रखने से घर में निगेटिव एनर्जी आती है। इसके अलावा किसी प्रकार का शीशा और तेल भी पलंग के नीचे रखने से बचना चाहिए। क्योंकि ये वास्तु के दृष्टिकोण से हानिकारक हैं।

आईना

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, आईने को कभी सिरहाने या बेड के नीचे नहीं रखना चाहिए। बेड के सामने भी किसी भी तरह का शीशा नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से पति और पत्नी के संबंधों में अनबन आती है। साथ ही नींद न आने, बेचैनी जैसी परेशानियां हो।

इसके अलावा आपको पलंग के नीचे ना इस्तेमाल में लाई जा रही चीजों को ना रखें, उन्हें किसी जरुरतमंद को दान कर दे। ऐसे में अगर आप इन्हीं छोटी-छोटी चीजों को ध्यान में रखोंगे तो आपके घर में नकारात्मक चीजों का वास नहीं होगा और घर भी खूबसूरत लगेगा।