मई महीने की झुलसाती गर्मी में पौधों को ऐसे बचाए: Plants Care in Summer
Plants Care in Summer

Overview:

आप अपने गार्डन में रखे पौधों कि किस तरह देख रेख करें कि वो तेज धूप में भी हरे भरे दिखे।

Plants Care in Summer: इस झुलसाती गर्मी में इंसान तो इंसान पेड़-पौधे भी परेशान रहते है। हर दिन बढ़ती गर्मी से जहां एक तरह इंसान का गला सूखता है तो वही दूसरी तरफ पेड़-पौधे सूखने लगते है। ऐसे में अगर आप पेड़ पौधों की सही देखभाल नहीं करते है तो पौधे मर जाते या फिर ठीक से पनपते नहीं है। खासतौर पर मई के महीने में सूरज की तेज किरणों से पत्तियां झुलस जाती है और इस समय बोगनबेलियां, अल्मांडा, अमलतास,बेला और मोगरा अपने पूरे शबाब पर होते है। तो चलिए हम आपको बताएंगे कि आप अपने गार्डन में रखे पौधों कि किस तरह देख रेख करें कि वो तेज धूप में भी हरे भरे दिखे।

गर्मियों में कैसे करें सिंचाई

Plants Care in Summer
Irrigation

इस समय तापमान बहुत ज्यादा है। ऐसे में पौधों को हर रोज पानी की जरुरत होगी। अगर संभव हो तो झाड़ियों, पेड़ और बेल में ड्रिप की मदद से पानी दे इससे पानी की बचत होगी साथ ही शाम के समय पौधों की पत्तियों पर भी पानी डाले इससे पौधे स्वस्थ रहेंगे।

कैसे बरकरार रखे नमी ?

Moisturizer
Moisturizer in Plant

मल्चिंग तकनीक से आप पौधों में नमी बरकरार रख सकती है। जिसके लिए आप प्राकृतिक रुप से सूखे पत्ते, गाय का गोबर, फूलों और अन्य सामग्री से मिट्टी को मल्च कर सकते है। साथ ही नमी बढ़ाने का एक उपाय यह भी है कि गमलों को एकसाथ समूह बनाकर रखें और उनके बीच एक टब या बाल्टी में पानी भरकर रख दें। इससे पौधों के आस-पास की हवा में नमी आएगी

कैसे करें धूप से बचाव

Sun Protection
Sun Protection

अपने ज्यादातर इंडोर प्लांट को धूप से बचाकर रखे। गर्मियों में पौधों को ऐसी जगह रखे जहां सुबह शाम की धूप मिले।इस महीनें पौधों को सूरज की सीधी धूप से बचाने की जरुरत है। बड़े पौधों के मामले में उन्हें नेट का शेड प्रदान करे जिनसे वो सीधी धूप से बच सके।

धूप से झुलसे पौधों का इलाज कैसे करें

Plant Sun Burn
Plant Sun Burn

एक बार जब आपके पौधे की पत्तियां धूप से झुलस जाती हैं या सनबर्न से ग्रसित हो जाती हैं, तब उन्हें ठीक करना या वापिस सामान्य रंग में लाना नामुमकिन है, इसीलिए उन ग्रसित पत्तियों की कटाई-छंटाई अर्थात् प्रूनिंग टूल्स की मदद से काट कर अलग करना एक अच्छा विकल्प है। अपने धूप से झुलसे हुए पौधे का इलाज करने के लिए जली और सूख चुकी पत्तियों को काटकर अलग कर दें और पौधे को किसी आंशिक छाया वाले स्थान पर ले जाकर रख दें।

शेड बनाएं

शेड बनाएं

अगर आपके पास बहुत अधिक पौधे हैं और आप इन्‍हें छांव में नहीं रख सकते, तो बेहतर हेागा कि आप हरे रंग के कपड़े से शेड बना दें। आप गमलों को हर तरफ से ढंक दें और कपड़े को गीला कर दें। ऐसा करने से पौधे हरे भरे रहेंगे।