जल्दी बड़े होने वाले पौधों की ख़ास बात
कुछ पौधे पांच साल में ही बड़े हो जाते हैं तो कुछ को पूरी तरह से बढ़ने में 15 से 20 साल का समय लग जाता है। यह पौधे बड़े होकर हमें कई तरह से समृद्ध करते हैं।
Fast Growing Plants: पेड़ पौधे भला किसे नहीं पसंद होते। हम जब भी वृक्षारोपन करते हैं बस यही सोचते हैं कि हमारे लगाए पौधे जल्दी से जल्दी बड़े हो जाए। पर सभी को पता है हर पौधे के विकसित होने का अपना अलग समय होता है। कुछ पौधे पांच साल में ही बड़े हो जाते हैं तो कुछ को पूरी तरह से बढ़ने में 15 से 20 साल का समय लग जाता है। यह पौधे बड़े होकर हमें कई तरह से समृद्ध करते हैं। इसलिए हम इस लेख के माध्यम से हम आपको कुछ ऐसे पौधों के बारे में बताने वाले हैं जो बहुत ही तेज़ी से बड़े होते हैं। हम आपको ऐसे ही तेजी से बढ़ाने वाले कुछ पौधों के बारे में बताने वाले हैं। याद रखे यह पौधे बहुत ही जल्दी विकास करते हैं और कुछ ही सालों में फल देने लगत हैं।
Also read: गर्मियों में घर की छत पर लगाएं ये पौधे, बनी रहेगी ठंडक: Summer Cool Plants
पपीता (Papaya)

पपीता के पौधे का होना हमारे भारतीय घरों में बहुत ही आम है। यह बहुत ही आसानी से हमारे घर के आसपास दिख जाएगा। यह एक ऐसा पेड़ है जो बहुत ही तेज़ी से बढ़ता है और इसमें महज़ चार महीने में ही फूल लगने लगते हैं और 11 महीने के अंदर फल लग जाता है। इस पौधे की उम्र बहुत ही कम होती है लेकिन इतने ही समय में यह फल दे देता है। पपीता का पेड़ आपको एक ही समय में 100 से ज़्यादा फल दे देता है।
नीबू (Lemon)

नीबू एक ऐसा फल है जिसका इस्तेमाल लगभग हर घर में होता है। नीबू का पेड़ लगाना बहुत ही आसान होता है। यह ख़राब स्थिति में भी उग आता है। इसके पेड़ में बहुत ही ज़्यादा काँटे होते हैं और एक एक सदाबहार पेड़ के तौर पर जाना जाता है। नीबू के पेड़ का साइज़ वातावरण पर निर्भर करता है। आमतौर पर यह 10 से 20 फीट तक का होता है। यह एक ऐसा पेड़ है जिसे पेड़ बनने में 3 से 4 साल का वक़्त लगता है। लेकिन यह जैसे ही पांच छह महीने का होता है इस पर फल लगने शुरू हो जाते हैं।
सहजन (Moringa)

मुनगा को शहरी लोग ड्रम स्टिक के नाम से जानते हैं। यह एक लम्बे आकर का बहुत ही अच्छा फल होता है जिसका उपयोग हमारे भारतीय घरों में सब्ज़ी बनाने के लिए होता है। यह मुख्य रूप से अपने औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है। जिसकी वजह से इसका आयुर्वेद में बड़े पैमाने पर उपयोग होता है। मुनगा के पेड़ बहुत ही तेजी से बढ़ते हैं। यह सिर्फ़ छह महीने में ही 18 फीट की ऊंचाई तक बढ़ जाता है। यह पौधा एक अनुमान के अनुसार लगभग 30 से 40 फीट की ऊंचाई तक बढ़ सकते हैं।
अमरुद (Guava)

अमरुद का पेड़ होना हम लोगों के घरों में बहुत ही आम होता है। यह हमारे घर के आसपास लगने वाले बाज़ार में भी बहुत ही आसानी से मिल जाता है। यह बहुत ही जल्दी से बढ़ने वाले पौधे हैं और बहुत ही आसानी से उग आते हैं। इसी वजह से हर कहीं दिखाई दे जाते हैं। एक बार अगर इसे अच्छी जल निकासी वाली जगह मिल गई तो यह बहुत ही तेज़ी से बढ़ जाता है। आमतौर पर अमरुद का 30 फीट तक लम्बा हो सकता है। बस इसको अच्छी तरह से पोषक तत्व मिलना चाहिए।
केले का पेड़ (Banana Tree)

केले का पेड़ आपको हर जगह पर दिख जाएगा। यह पौधा हमारे घरों में बहुत ही आम है। यह एक बार लग गया तो बहुत ही तेज़ी से बढ़ता है। जिसकी वजह से इसे देश के सबसे तेज़ी से बढ़ने वाले पौधों में आता है। इस पौधे में महज़ पांच से छह महीने में पत्ते लगने शुरू हो जाते हैं। यह देश के हर हिस्से में पाया जाता है। तमिलनाडु, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, असम और कर्नाटक में सबसे ज़्यादा पौधे लगाए जाते हैं। केले में सबसे ज़्यादा कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है।
