Summer Cool Plants
Summer Cool Plants

गर्मी के पौधों की ख़ास बातें

इंसानों की ही तरह इन पौधों को भी गर्मी लगती है। यह तेज धूप अथवा पानी के अभाव में मुरझा और सूख जाते हैं। जिससे आपके घर के बाग़ीचे का लूक ख़राब हो जाता है।

Summer Cool Plants: गर्मी इन दिनों जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है। लोग गर्मी से बचने के लिए तरह-तरह के उपाय कर रहे हैं। कुछ लोग ठंडी जगहों का रूख कर लिया है तो कुछ लोग घर पर रहते हुए कुछ न कुछ उपाय कर रहे हैं। इन्हीं में से एक उपाय है अपने घर में पौधे लगाना। घर में पौधे लगाने से कई तरह के फ़ायदे हैं। एक तो पौधों से घर और इसके आसपास ठंडक बनी रहती है, दूसरा यह कि इन पौधों से घर के आसपास का वातावरण भी अच्छा रहता है। यह हमारे आसपास की हवा को शुद्ध रखने का काम करते हैं। लेकिन क्‍या आपने कभी सोचा अथवा पाैधों को देखकर नोटिस किया है। इंसानों की ही तरह इन पौधों को भी गर्मी लगती है। यह तेज धूप अथवा पानी के अभाव में मुरझा और सूख जाते हैं। जिससे आपके घर के बाग़ीचे का लूक ख़राब हो जाता है। यदि आपको भी इस गर्मी के मौसम में पौधों के सूखने की चिंता रहती है, तो हम आपको कुछ ऐसे पौधों के बारे में बता रहे हैं, जो हमेशा हरे-भरे बने रहते हैं। 

Also read : Home Decor: घर में जरूर लगाएं ये औषधीय पौधे, होंगे जबरदस्त फायदे

Ficus microcarpa

फिकस माइक्रोकार्पा एक ऐसा पौधा है जो दिखने में अच्छा लगने के साथ बहुत ही कम रख रख रखाव माँगता है। इसे बहुत ही कम पानी की आवश्यकता होती है और गर्मी के दिनों में भी हराभरा बना रहता है। इस पौधे में छोटे-छोटे फल भी लगते हैं, जिसे पक्षी भी खाना पसंद करते हैं। गर्मी के दिनों में जब पौधे सूखने लगते हैं उस समय भी यह पौधा बहुत अच्छे से फलता फूलता है। इस पौधे को अपने घर अथवा बगीचे में जरूर लगाएं।

Japanese Cheese Wood

जापानीज चीज वुड एक बहुत ही ख़ूबसूरत पौधा होता है जिसे लोग अपने घर में रखना पसंद करते हैं। इस पौधे को अच्छे भाग का प्रतीक माना जाता है। जिसकी वजह से इसका महत्व और भी ज़्यादा बढ़ जाता है। घर में रखना अच्‍छा होता है। इसे अच्‍छे भाग्‍य का प्रतीक मानते हैं। गर्मी- सर्दी हर मौसम में यह पौधा हरा-भरा बना रहता है। इस पौधे को बहुत ही कम पानी की आवश्यकता होती है। इन दिनों में 5-6 दिन में भी यदि आप इसे पानी देते हैं तो भी नहीं सूखेगा। आपके गार्डेन को हरा भरा रखेगा।  

Jade Plant

जेड प्‍लांट एक ऐसा पौधा है जो आपको लगभग हर भारतीय घर में मिल जाएगा। यह एक ऐसा पौधा है जो सभी का फेवरेट होता है। इस पौधे को लोग अपने गार्डेन अथवा घर की बालकनी में साज़ सज्जा के लिए लगाना पसंद करते हैं। यह बहुत ही ख़ूबसूरत लूक देता है। लेकिन यह बात हमेशा याद रखें कि यह एक आउटडोर पौधा है जो घर के बाहर लगाया जाता है। कुछ लोग जानकारी के अभाव में इस पौधे को अपने घर के अंदर रखने की भूल करते हैं। य‍ह एक ऐसा पौधा है जो धूप में अच्छा ग्रो करता है।

Christmas Tree

क्रिसमस ट्री एक ऐसा पौधा है जिसे हर कोई अपने घर पर लगाना पसंद करता है। यह देखने में बहुत ही आकर्षक और ख़ूबसूरत पौधा है जो लगभग आपको हर घर में देखने को मिल जाएगा। ऐसा कहा जाता है कि क्रिसमस ट्री से ज्‍यादा सुंदर पौधा कोई हो ही नहीं सकता है। यह पौधा पूरी तरह से सुरक्षा का प्रतीक माना गया है। यह पौधा घर में किसी भी तरह की नेगेटिव एनर्जी को नहीं आने देता है। इस पौधे को बहुत कम रख रखाव की ज़रूरत पड़ती है। यह बहुत ही अच्छे से कम पानी के बावजूद ग्रो कर जाता है।  

संजय शेफर्ड एक लेखक और घुमक्कड़ हैं, जिनका जन्म उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में हुआ। पढ़ाई-लिखाई दिल्ली और मुंबई में हुई। 2016 से परस्पर घूम और लिख रहे हैं। वर्तमान में स्वतंत्र रूप से लेखन एवं टोयटा, महेन्द्रा एडवेंचर और पर्यटन मंत्रालय...