Daal Fry
Daal Fry

पंजाबी स्टाइल में दाल फ्राई बनाएं

पंजाबी स्टाइल में दाल फ्राई बनाना बहुत ही आसान है। आइए जानते हैं इसकी स्वादिष्ट रेसिपी-

Punjabi Style Dal Fry: हमारे देश में पंजाब राज्य का खाना काफी ज्यादा प्रसिद्ध है। यहां की लगभग हर चीज लोगों को काफी ज्यादा पसंद आती है। कई प्रसिद्ध होटल में आपको पंजाबी खाना आसानी से मिल जाएगा। साथ ही इसकी डिमांड भी काफी ज्यादा रहती है। पंजाबी के कई तरह के फूड आइटम में दाल फ्राई की अपनी एक अलग जगह है। बड़ी-बड़ी शादी-पार्टी में पंजाबी स्टाइल में दाल फ्राई बनाते हैं। साथ ही कई लोग लंचे और डिनर में भी इसा खाना पसंद करते हैं। आज हम आपको इस लेख में पंजाबी स्टाइल में दाल फ्राई बनाने की विधि बताएंगे, जिसे बनाना बहुत ही आसान है। आइए जानते हैं पंजाबी स्टाइल में कैसे बनाएं दालफ्राई?

पंजाबी स्टाइल में कैसे बनाएं दालफ्राई?

आवश्यक सामग्री

चना दाल – 1 कप
टमाटर कटा – 1 कप
बारीक कटा प्याज – 1/2 कप
अदरक कटा – 1 टी स्पून
लहसुन कटा – 1 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1 टी स्पून
जीरा – 1 टी स्पून
धनिया पाउडर – 1 टी स्पून
गरम मसाला – 1/2 टी स्पून
हल्दी – 1/2 टी स्पून
हींग – 1 चुटकी
कसूरी मेथी – 1 टी स्पून
अमचूर – 1/2 टी स्पून
हरी मिर्च – 2-3
हरा धनिया – 2 टेबलस्पून
तेल – 2-3 टेबलस्पून
नमक – स्वादानुसार

Punjabi Style Dal
Punjabi Style Dal

विधि

  • पंजाबी स्टाइल में दाल फ्राई बनाने के लिए सबसे पहले दाल को पानी में भिगोकर करीब 1 से 2 घंटे के लिए छोड़ दें। बाद में इस दाल से पानी को निकालकर इसे एक बार और धो लें।
  • इसके बाद एक कुकर लें, इसमें भीगी हुई डाल, नमक, हल्दी पाउडर डालकर इसे 5 से 6 सीटी लगने तक पकाएं। जब दाल पक जाए, तो गैस बंद कर दें। गैस बंद करने के तुरंत बाद कुकर न खोलें, इसे इसी तरह गैस निकलने तक के लिए छोड़ दें।
  • अब कुकर से गैस अच्छी तरह निकल जाए, तो कुकर खोल लें और एक मथनी की मदद से इसे अच्छी तरह से फेंट लें।
Punjabi Style Dal fry
Punjabi Style Dal Fry Recipe
  • एक कढ़ाही लें, इसमें तेल गर्म होने के लिए डालें। जब तेल गर्म हो जाए, तो इसमें जीरा, बारीक कटा हुआ प्याज, लहसुन, हरी मिर्च, अदरक कद्दूकस की हुई, हींग डालें और इसे गोल्डन ब्राउन होने तक अच्छी तरह से भुन लें।
  • जब प्याज अच्छे से नरम हो जाए, तो इसमें टमाटर डालें और कुछ मिनटों तक पकाएं। जब टमाटर हल्का पकने लगे, तो इसमें अमचूर, गर्म मसाला, धनिया पाउडर, मिर्च पाउडर, थोड़ा सा हल्दी पाउडर डालें और उफ ऊपर से मथी हुई दाल डाल दें।
  • इसके बाद दाल को फेंटते हुए इसमें थोड़ा सा कसूरी मेथी और नमक डालें और करीब 2 से 3 मिनट तक के लिए अच्छी तरह से पकने दें।.
  • अब इसमें हरी धनिया को बारीक काटकर डालें। लीजिए आपका पंजाबी स्टाइल में दाल फ्राई तैयार है। अब आप इसे रोटी, चावल, पराठे जैसी चीजों के साथ सर्व कर सकते हैं।

उम्मीद है कि आपको हमारा यह दाल फ्राई रेसिपी बहुत ही पसंद आया हो, इसे एक बार घर में जरूर ट्राई करें। वहीं, अगर आपको हमारा यह लेख पसंद आया हो तो अपने दोस्तों के साथ इसे जरूर शेयर करें।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...