इमली फेम करण वोहरा बनने वाले हैं जुड़वा बच्चों के पिता, शेयर किया बेबी शॉवर का वीडियो: Karan Vohra Hosts Baby Shower
Karan Vohra Hosts Baby Shower

Karan Vohra Hosts Baby Shower: स्टार प्लस के शो इमली में अथर्व राणा का लीड कैरेक्टर प्ले कर रहे एक्टर करण वोहरा जल्द ही पिता बनने वाले हैं। शादी के 11 साल बाद एक्टर की जिंदगी में बड़ी खुशी आने वाली है। एक्टर ने लेडीलव बैला से साल 2012 में शादी की थी। अब कपल जल्द पेरेंट्स बनने वाले हैं। करण ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर फैंस को गुड न्यूज दी है। फैंस एक्टर को ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं। कपल अपने आने वाले जुड़वां बच्चों को लेकर काफी एक्साइटेड है|

एक्टर करण वोहरा टीवी के चहेते एक्टर्स में से एक हैं। करण की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। अथर्व के रोल में फैंस करण को बेहद पसंद करते हैं। उनकी दमदार एक्टिंग ने लोगों का दिल जीत लिया है।

शेयर किया अनोखा बेबी शॉवर का वीडियो

करण अपनी पत्नी बेला के साथ पेरेंटहुड को एन्जॉय कर रहे हैं। कपल जून में जुड़वा बच्चों के पेरेंट्स बन जाएंगे। करण ने कुछ समय पहले ही अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पत्नी के बेबी शॉवर का वीडियो शेयर किया है। एक्टर ने अपने दिल्ली वाले घर के झलक दिखाई है। करण की पत्नी दिल्ली में उनके पेरेंट्स के साथ रहती हैं और करण शो की शूटिंग के लिए मुंबई में रहते हैं। एक्टर के वीडियो पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक कमेंट कर रहे हैं। वीडियो में करण के भाई -बहन के साथ उनके घर 3 डॉग का भी नाम शामिल है जिन्हें वो अपने बच्चों जैसा ही मानते हैं| आए दिन वो उनके साथ पोस्ट शेयर करते रहते हैं |

११ साल बाद करण वोहरा बनने वाले हैं पिता

करण की को-स्टार मेघा चक्रवर्ती ने कमेंट करते हुए वीडियो पर क्यूट लिखा है। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो करण इमली से पहले जिंदगी की महक, कृष्णा चली लंदन, पिंजरा खूबसूरती का, समेत कई शो में नजर आ चुके हैं।

स्टार प्लस के पॉपुलर शो इमली में करण वोहरा, मेघा चक्रवर्ती और सीरत कपूर लीड रोल प्ले कर रहे हैं। शो की कहानी दो बहन इमली और चीनी के बारे में है। शो की कहानी तीनों किरदार के ईर्दगिर्द घूमती है। शो टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहता है। फैंस इस शो में आने वाले अपकमिंग ट्विस्ट और टर्न्स का बेसब्री से इंतजार करते हैं।