ग्लैमरस और स्टाइलिश कैसे दिखना है, टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा से जानिए: Sania Mirza Looks
Sania Mirza Looks

Sania Mirza Looks: भारतीय टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा वो नाम है जिनके कारण भारत के घर-घर में टेनिस को अलग पहचान मिली और युवतियों ने इस गेम में ज्यादा रुझान लेना शुरू किया। साल 2003 से 2013 तक सानिया ने महिला टेनिस संघ यानी डब्ल्यूटीए में अपनी जगह बनाई रखी। मात्र 18 साल की उम्र में इस टेनिस प्लेयर को साल 2006 में ‘पद्मश्री’ सम्मान दिया गया। सानिया जितनी अच्छी प्लेयर हैं, उतनी ही स्टाइलिश भी। उनका ड्रेसिंग स्टाइल शानदार है। चलिए देखते हैं सानिया के सबसे स्टाइलिश लुक।

सिंपल लेकिन एलिगेंट लुक

सानिया मिर्जा फिटनेस को लेकर काफी सचेत रहती हैं। यही कारण है कि 36 साल की उम्र में भी वे बेहद फिट हैं। वेस्टर्न आउटफिट्स हों या फिर इंडियन वियर्स सानिया हर ड्रेस में शानदार लगती हैं। सानिया का यह एथनिक लुक इस बात का उदाहरण है कि वे सिंपल आउटफिट में भी ग्लैम लुक में नजर आती हैं। सानिया ने आइवरी शेड अनारकली के साथ जिग जैग पैटर्न वाली फुल स्लीव्स गोल्डन जैकेट वियर की। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने चोकर स्टाइल स्टेटमेंट गोल्ड चेन पहनी, साथ में स्टड इयररिंग्स पहने। सानिया ने इसके साथ डेवी मेकअप किया और स्लीक बन हेयडू से उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया।

लाल परी सानिया

सानिया मिर्जा का यह देसी अवतार बहुत ही शानदार दिखा। सानिया ने प्लेन ब्लड रेड फुल स्लीव्स कुर्ते के साथ स्काई ब्लू ट्राउजर वियर किया। उन्होंने साइड-पार्ट ट्विस्ट से अपना हेयर डू किया। ग्लॉसी पिंक लिपस्टिक, लाइट मेकअप ने उनके लुक को काफी बढ़ाया। इस फोटो के साथ सानिया ने कैप्शन दिया, हर महिला के लिए लाल रंग का एक शेड होता है। सानिया का यह लुक समर सीजन के लिए परफेक्ट है।

सनफ्लावर लुक में सानिया

समर सीजन में मिडी ड्रेस काफी कंफर्टेबल रहती हैं। शायद यही कारण रहा कि सानिया ने भी अपनी समर वार्डरोब में इसे शामिल किया है। उन्होंने डिजाइनर शाहीन मन्नान की डिजाइन की यह मिडी ड्रेस चुनी। इलेक्ट्रिक ब्लू कलर की इस मिडी की थ्री फोर्थ स्लीव्स और वी नेकलाइन इसे सटल लुक दे रही थी। ड्रेस पर सनफ्लावर प्रिंट इसे समर आउटफिट के लिए परफेक्ट बना रहे थे। ड्रेस के लुक को और बढ़ाने के लिए सानिया ने ब्राउन कलर की एक बेल्ट भी वियर की। एक स्लीक चेन और स्टाइलिश इयररिंग्स से उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया। समर सीजन को ध्यान में रखते हुए सानिया ने लाइट पिंक मेकअप लुक चुना।

शिमरी जंपसूट में शानदार खिलाड़ी

जंपसूट के साथ एक्सपेरिमेंट करना इन दिनों काफी सेलेब्स को पसंद आ रहा है। सानिया मिर्जा भी उन्हें में से एक है। सानिया ने यह ब्लैक कलर का फ्रिल जंपसूट वियर किया। शिफॉन फैब्रिक में बने इस जंपसूट के नेक पर सीक्वेंस वर्क किया गया था, जो इसमें ग्लैमर ऐड कर रहा था। लॉन्ग अंब्रेला स्लीव्स और कमर पर लगी छोटी सी बेल्ट ने इस ड्रेस का लुक और भी बढ़ा दिया। डेवी मेकअप और पर्ल स्टड से सानिया ने अपने लुक को कंप्लीट किया।  

बॉसी लुक है दमदार

सानिया मिर्जा का यह बॉसी लुक बेहद दमदार है और किसी भी मीटिंग या ऑफिस वियर के लिए परफेक्ट है। सानिया ने स्काई ब्लू कलर का पावर सूट बहुत ही स्टाइलिश अंदाज में वियर किया। टेनिस स्टार ने व्हाइट शर्ट के साथ स्काई ब्लू कलर का वेस्टकोट और मैचिंग कलर की पैंट वियर की। सानिया के इस लुक की खासियत थी उनकी शर्ट की रोल्ड अप स्लीव्स, जो मानों उनकी हिम्मत और साहस को दिखा रही थीं। एक्सेसरीज के तौर पर उन्होंने घड़ी और हूप्स वियर किए। लाइट मेकअप के साथ बोल्ड ब्राउन लिप्स उनके लुक को बढ़ा रहे थे। स्लीक बन हेयरडू सानिया के इस अंदाज के साथ बिलकुल मैच कर रहा था।  

डिफरेंट स्टाइल का सूट करें ट्राई  

सानिया फैशन डीवा हैं। पिछले दिनों उन्हें सुपर ग्लैम स्पोर्ट्स स्टार ऑफ द ईयर अवार्ड से नवाजा गया। इस ग्लैमरस प्लेयर की हर अदा खूबसूरत है। सानिया का यह पर्पल ग्रीन डबल टोन शेड का अलग स्टाइल का सूट उसके फैशन सेंस का शानदार उदाहरण है। सानिया ने पर्पल ग्रीन शेड के कुर्ते के साथ मैचिंग पैंट वियर की। इस कुर्ते का बंद गला और पफ फुल स्लीव्स इसे शानदार लुक दे रही थी। इसके साथ उन्होंने न्यूड शेड की हील्स वियर कीं। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए सानिया ने बड़े से हूप इयररिंग्स वियर किए। बन हेयर डू किया और मेकअप काफी लाइट रखा। अगर आप भी सूट को डिफरेंट स्टाइल में वियर करना चाहती हैं तो ये अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

ऑल ओवर शर्ट पैंट लुक

सानिया अपने आउटफिट्स को लेकर एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं। खास बात ये है कि वह अक्सर इसमें सफल भी होती हैं। उसी कड़ी में शामिल है उनका यह आउटफिट। इस स्टाइलिश खिलाड़ी ने ग्रीन एंड व्हाइट बांधनी की शर्ट के साथ मैचिंग पैंट वियर किया। सानिया का यह लुक काफी सोबर और अच्छा लग रहा था। आप चाहे तो आप भी बहुत ही कम बजट में इस लुक को पा सकती हैं। क्योंकि यह फैब्रिक और पैटर्न दोनों ही आसानी से मिल जाते हैं।

प्लाजो विद शर्ट

प्लाजो समर सीजन का कंफर्ट जोन कहा जा सकता है और जब यह लेनिन या कॉटन फैब्रिक में बना होता है तो आराम दोगुना हो जाता है। प्लाजो ट्रेंडी भी लगते हैं और स्टाइलिश लुक भी देते हैं। ऐसे में सानिया ने भी अपनी वार्डरोब में इसे शामिल किया। सानिया ने डीप पर्पल कलर की शर्ट के साथ फ्रंट प्लेट प्लाजो वियर किया। सानिया का यह समर कूल अंदाज बहुत ही खूबसूरत है। खास बात यह है कि इसे कोई भी युवती अपने अनुसार डिजाइन करवा सकती है।  

ब्राइट एंड ब्यू​टीफुल

इस ब्राइट येलो अनारकली सूट में सानिया मिर्जा बेहद खूबसूरत लग रही हैं। सानिया का यह आउटफिट ईसा डिजाइनर स्टूडियो के माही कलेक्शन से लिया गया है। ट्रॉपिकल ब्लूम थीम पर बने इस अनारकली सूट में सोनिया रॉयल नजर आ रही हैं। फ्लोरल प्रिंटेड मोटिफ्स इस आउटफिट का लुक और बढ़ा रहे हैं। सानिया के ग्लॉसी मेकअप ने उनके लुक में चार चांद लगा दिए। लुक को सिंपल रखते हुए सानिया ने स्टेटमेंट इयररिंग्स वियर किए। 

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...