Sania Mirza Divorce: सानिया मिर्जा भारत की प्रसिद्ध टेनिस खिलाड़ी हैं जिनकी शादी पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के साथ हुई थी। कुछ दिनों पहले इन दोनों के तलाक की खबरें सामने आई थी और अब एक बार फिर यह तलाक की खबरों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है और शोएब ने इंस्टाग्राम अकाउंट से सारी तस्वीर भी डिलीट कर दी है। इसके बाद अब सानिया को सोशल मीडिया पर शादी और तलाक से जुड़ी स्टोरी पोस्ट करते हुए देखा गया है।
Also read: मां बनने के बाद और आत्मविश्वासी हो गई हैं सानिया मिर्जा: Sania Mirza Lifestyle
लंबे समय से टेनिस खिलाड़ी और स्टार क्रिकेटर के बीच अनबन होने की खबरें सामने आ रही है। बहुत पहले ही यह बताया जा चुका है कि यह दोनों अलग हो गए हैं लेकिन इन्होंने अब तक इस बात को ऑफिशियल नहीं किया है। हालांकि, जब तलाक की खबरें सामने आई थी उसके बाद इन दोनों को एक बार फिर साथ में देखा गया था और यह एक दूसरे का सपोर्ट करते हुए दिखाई दिए थे। जिसके बाद लग रहा था कि कपल के तलाक के बारे में जो खबरें सामने आ रही है वह बिल्कुल गलत है। लेकिन अब एक बार फिर इनके रिश्ते की बातों ने जोर पकड़ लिया है
सानिया ने शेयर की स्टोरी

सोशल मीडिया पर सानिया मिर्जा ने स्टोरी पोस्ट की है जिसमें उन्होंने शादी और तलाक के फैसले को बहुत कठिन बताया है। एक्ट्रेस ने यह कहा है कि जिंदगी कभी भी आसान नहीं होती यह हमेशा कठिन होती है। शोएब मलिक के साथ तलाक की खबरों पर उन्होंने कभी भी खुलकर बात नहीं की है लेकिन इस पोस्ट से ऐसा लगता है कि दोनों के बीच दूरियां आ चुकी है।
शोएब ने कही ये बात
तलाक की खबरों पर पूर्व क्रिकेटर शोएब मलिक यह बता चुके हैं कि लोगों को ही समझना होगा कि हम दो अलग-अलग देशों से ताल्लुक रखते हैं और हमारे अपने कमिटमेंट है। बता दें कि इन दोनों ने साल 2010 में शादी की थी और 30 अक्टूबर 2018 को यह एक बेटे के माता-पिता बने थे। दोनों के बीच लंबे समय से अनबन की खबरें सामने आ रही है।
