Sania Mirza Birthday: टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा ने देश दुनिया मे अपनी पहचान बनाई है। 15 नवम्बर 1986 को मुम्बई में जन्मी सानिया मिर्जा का जन्म एक मुस्लिम फैमिली में हुआ। उनके पिता एक स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं। सानिया जब छोटी थीं तब उनकी फैमिली हैदराबाद में शिफ्ट हो गयी। सानिया मिर्जा ने न सिर्फ खेल की दुनिया मे अपनी पहचान बनाई बल्कि एक स्पोर्ट्स पर्सन होते हुए भी बतौर एक फैशन आइकॉन के तौर पर भी सुर्खियां बटोरी। देश की महिलाओं के लिए वो आज भी एक आइकॉन मानी जाती हैं। सानिया इन दिनों अपने बेटे की परवरिश में व्यस्त हैं। उन्हें खाली समय में स्वीमिंग का शौक है। वो अपने हांथो की हलीम काफी पसंद करती हैं। सानिया सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं।
36 साल की उम्र में भी फिट हैं सानिया
अक्सर लोग कहते हैं कि शादी और बच्चे होने के बाद महिलाओं में बड़े बदलाव आ जाते हैं। बढ़ती उम्र का असर महिलाओं पर जल्दी दिखने लगता है। इस कथन को टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा ने बखूबी गलत साबित कर दिखाया है। 36 साल की हो चुकी सानिया काफी फिट हैं। वो एक बच्चे की माँ भी हैं। इसके बावजूद वो अपनी फिटनेस का पूरा-पूरा ख्याल रखती हैं। यही वजह है कि अपने फैशन ट्रेंड और स्टाइल से लोगों को आज भी प्रेरित करती हैं। ऐसा बहुत कम ही देखने को मिलता है जब कोई स्पोर्ट्स पर्सन अपने लुक्स को लेकर इतना अपडेट रहता हो। सानिया मिर्जा अकसर अपने फैशन ट्रेंड के कारण सुर्खियों में रहती हैं। कई बार उन्हें मोस्ट स्टायलिश का टैग भी दिया जाता रहा है। खेल के अलावा वो कमर्शियल ऐड,बॉलीवुड पार्टी,अवार्ड शो का हिस्सा बनती देखी जाती हैं।
2010 में पाकिस्तानी खिलाड़ी शोएब मलिक से शादी कर बनीं पाकिस्तान की बहू
सानिया मिर्जा 2009 में सोहराब मिर्जा को दिल दे बैठी थीं। 2009 सोहराब मिर्जा से सगाई भी हो गयी थी लेकिन ये रिश्ता आगे बढ़ नहीं पाया। 2010 में सानिया और शोएब ने शादी कर ली थी। वो पाकिस्तान की बहू बन गईं। इस शादी में अच्छी बात ये थी कि दोनों ने अपने देश के लिए खेलना नहीं छोड़ा। सानिया और शोएब का एक बेटा भी है। इन दिनों दोनों के डिवोर्स के चर्चे काफी चल रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि सानिया मिर्जा और शोयब मालिक जल्द ही चैट शो में साथ मे नजर आएंगे।
