Different Types of Hair Brushes: अक्सर हम अच्छे लंबे, घने और स्ट्रॉन्ग बालों की ख्वाहिश तो रखते हैं, लेकिन हम उसके लिए सही तरह से काम नहीं कर पाते। हेल्दी बालों के लिए हेल्दी हेयर मेंटिनेंस की भी जरूरत होती है। इसमें आप कौन सा हेयर प्रोडक्ट इस्तेमाल करते हैं, यह भी काफी महत्व रखता है। साथ ही आपको अपने बालों के लिए कंघी का चुनाव तक बहुत सोच समझकर ही करना चाहिए। जानकारी के लिए बता दें, अगर आप अपने बालों पर बिना किसी प्रॉपर च्वाइस के कंघी का इस्तेमाल करती हैं, तो ये आपके बालों के लिए काफी खतरनाक हो सकता है।
दरअसल अपने हेयर टेक्सचर के अनुसार कंघी इस्तेमाल न करने से आपके बाल खराब हो जाते हैं। शायद आप इस बात से अनजान होंगे कि अलग अलग हेयर स्टाइल के लिए, अलग अलग हेयर टाइप के लिए एक दूसरे से अलग कंघी का प्रयोग करना चाहिए और अगर आप ऐसा नहीं करेंगी, तो इससे आप ही के बाल ही कमजोर होंगे। सभी के बाल अलग प्रकार के होते हैं, ऐसे में आपको अकॉर्डिंगली डिजाइंड कंघी का ही प्रयोग करना चाहिए। इस आर्टिकल में आप विस्तार से यह जान सकेंगे कि आप अपने हेयर टैक्सचर के अनुसार कौन सी कंघी इस्तेमाल करें।
हेयर टैक्सचर के अनुसार चुनें अपनी कंघी
अगर हैं घने बाल तो यह कंघी है बेस्ट

अगर आपके बाल काफी ज्यादा घने हैं तो आपको उनका खास ध्यान रखने की आवश्यकता होती है। घने बाल जितने खूबसूरत दिखते हैं, उनको संभालने में उतनी ही ज्याद केयर की भी आवश्यकता होती है। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि जिन लोगों के बाल काफी ज्यादा घने होते हैं उनको अपने बालों की स्टाइलिंग के लिए चौड़े और बड़े ब्रिसल्स वाली कंघी का ही प्रयोग करना चाहिए। दरअसल चौड़े ब्रिसल्स वाली कंघी आसानी से हेड बेस यानिकि स्कैल्प तक पहुंच जाती है।
थिन बालों के लिए इस्तेमाल करें ये

अगर आपके बाल बेहद पतले हैं, तो आपको अपने बालों के अकॉर्डिंग ही पतले, छोटे और घने बिसल्स वाली स्पेशल कंघी को प्रयोग में लाना चाहिए। दरअसल इसके प्रयोग से आपके बाल टूटने की संभावना कम हो जाती है।एक्सपर्ट्स की माने तो पतले, छोटे और घने ब्रिसल्स वाली कंघी से आपके पतले बालों को भरपूर वॉल्यूम मिलता है।
यह भी पढ़ें | Weight Loss tips at home: वर्क फ्रॉम होम के दौरान करना है वेट लॉस तो अपनाएं यह टिप्स
कर्ली बालों के लिए कंघी

कई लोगों के बाल काफी घुमावदार यानिकि कर्ली होते हैं। कर्ली बालों को बेहद खूबसूरत माना जाता है। यहां तक कि हेयर स्टाइलिंग के लिए काफी स्ट्रेट बालों वाले लोग भी अपने बालों को कर्ल कराते हैं। लेकिन बता दें कर्ली बालों वालों को अपने बालों की बहुत ज्यादा देखभाल करनी होती है। कर्ली बालों के देखभाल में समय भी बहुत ज्यादा लगता है। अगर आपके बाल भी कर्ली हैं तो आपको अपने बालों को सेट करने के लिए नायलॉन के चौड़े बिसल्स वाली कंघी का ही प्रयोग करना चाहिए।
स्ट्रेट बालों के लिए कंघी

सीधे लंबे घने बालों की तारीफ जितनी ज्यादा होती है, उससे भी कई ज्यादा आसान इनका मेंटेनेंस है। दरअसल सीधे बाल बेहद कम उलझते हैं जिस कारण से सीधे बालों पर आसानी से कंघी संभव हो जाती है। सीधे बालों के लिए वैसे तो आप कोई भी कंघी इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन, इसके लिए आप स्पेशल तौर पर नेचुरल ब्रिसल्स वाले कंघी का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। साथ ही स्ट्रेट बालों के लिए फ्लैट पैडल ब्रश का भी उपयोग किया जा सकता है।
