OMG 2 Uncut Version: अक्षय कुमार की अपनी एक अलग ही फैन फॉलोइंग है। उनके फैंस को उनकी फिल्म ‘ओह माय गॉड 2’ का काफी इंतजार था। यह फिल्म सिनेमाघरों में 11 अगस्त को रिलीज हुई थी। इस फिल्म अक्षय कुमार के साथ पंकज त्रिपाठी भी प्रमुख भूमिका में हैं। ‘ओएमजी 2’ से जुड़ा एक प्रमुख मुद्दा अक्षय कुमार द्वारा भगवान शिव के चित्रण के इर्द-गिर्द घूमता है। इसके अलावा यह फिल्म सेक्स एजुकेशन पर भी बेस्ड है।
इस फिल्म को सेंसर बोर्ड से 27 कट्स के साथ ‘ए-एडल्ट्स ओनली’ सर्टिफिकेट मिला था। लेकिन अब सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने इसके 27 कट और ए सर्टिफकेट को रिलीज कर दिया है। फिल्म के डायरेक्टर अमित राय ने बताया कि इसका अनकट वर्जन ओटीटी पर जल्द रिलीज किया जाएगा। अक्षय ने अपने फैंस का दिल अपनी एक्टिंग के जरिए जीता है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई है। इसने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया।
ओटीटी रिलीज के लिए उत्साहित हैं अमित
अपने एक इंटरव्यू में फिल्म के डायरेक्टर अमित ने बताया कि हमने केवल एडल्ट्स के लिए नहीं यह फिल्म सभी के देखने के लिए फिल्म बनाई थी। खैर अब यह ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार है। हमने इसकी कहानी को इस तरह से पेश किया है कि यह अश्लील न लगे। हम रियलिटी के बारे में बात करते हैं, लेकिन उसका अंदाज मनोरंजक है।
क्या है कहानी
इस फिल्म की कहानी की बात करें तो इसमें अक्षय कुमार भगवान शिव के अवतार में हैं। इसके अलावा यामी गौतम, पंकज त्रिपाठी और रामायण फेम अरुण गोविल भी हैं। यह 2012 में आई ‘ओएमजी- ओह माय गॉड!’ का सीक्वल है। फिल्म के क्रिएटिव प्रोड्यूसर डॉ. चंद्रप्रकाश दिवेदी हैं। फिल्म की सिनेमैटोग्राफी अमलेंदु चौधरी ने की है। खास बात है कि 12 साल में ए सर्टिफिकेट पाने वाली यह अक्षय कुमार की पहली फिल्म है।