Z अक्षर से हाथों पर बनाएं इन क्यूट से मेहंदी डिजाइन: Z Alphabet Mehndi Design
Z Alphabet Mehndi Design

Z अक्षर से हाथों पर बनाएं इन क्यूट से मेहंदी डिजाइन

Z Alphabet Mehndi Design : अल्फाबेट Z से बनने वाले मेहंदी डिजाइन बेहद ही क्यूट हो सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ प्यारे से डिजाइन्स-

Z Alphabet Mehndi Design: मेहंदी डिज़ाइन पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए ही खास होता है। कई हजार सालों से महिलाएं मेहंदी को अपने हाथों पर लगा रही हैं। हालांकि, समय के साथ-साथ मेहंदी के कई तरह के डिज़ाइन्स विकसित हुए हैं। मेंहदी डिज़ाइन की कई श्रेणियां हैं, जिसे आप इंटरनेट पर बहुत ही आसानी से देख सकते हैं। मेहंदी के प्रकार और श्रेणियों में अल्फाबेट मेहंदी डिज़ाइन का खास महत्व है।  इन दिनों अल्फाबेट मेहंदी डिज़ाइन का काफी ज्यादा ट्रेंड बढ़ा रहा है। हम अपने अल्फाबेट की इस सीरिज में आपको वर्णमाला का सबसे लास्ट अक्षर Z से बनने वाले कुछ प्यार से डिज़ाइन के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं Z अल्फाबेट से बनने वाले कुछ प्यारे और खूबसूरत से डिज़ाइन्स-

कलाई पर सजाएं Z के साथ तितली

Z Alphabet Mehndi
Z Alphabet Mehndi Design

तितली के साथ बना यह Z आकार का डिज़ाइन बेहद ही क्यूट लगरहा है। इस डिज़ाइन को आप अपनी कलाई पर बना सकती हैं। इस तरह का डिलाइन आपकी कलाई पर टैटू का लुक देता है, जिसे आप कभी भी किसी भी अवसर पर अपने हाथों पर बना सकती हैं। Z अक्षर का यह मेहंदी डिज़ाइन आपकी कलाई को काफी ज्यादा आकर्षक लुक देता है।

क्यूट सा Z 

कर्सिव आकार में हार्ट के साथ बना यह Z लेटर का मेहंदी डिज़ाइन आपके हाथों की कलाई पर बेहद ही क्यूट लग सकता है। अपनी कलाई और हाथों की शोभा को बढ़ाने के लिए आप इस तरह के डिज़ाइन को अपने हाथों पर बना सकती हैं। इस डिज़ाइन को आप कभी भी अपने हाथों पर बना सकती हैं।  

cute Z
cute Z

मेहंदी विथ लव

Z आकार को चेन के साथ इस डिज़ाइन को बनाया गया है, इसके साथ लिखा हुआ LOVE मेहंदी को और अधिक आकर्षक लुक दे रहा है। आप अपने लव पार्टनर के लिए इस डिज़ाइन को अपने अंगूठे पर बना सकती हैं। यह काफी प्यारा और खास डिज़ाइन है, जिसे देखकर आपका पार्टनर काफी खुश हो सकता है। साथ ही अन्य लोगों के लिए भी आपका अंगूठा आकर्षक हो सकता है।

Mehndi with love
Mehndi with love

हार्ट के साथ Z 

दिल से जुड़ा यह Z लेटर आपके हाथों की खूबसूरती और प्यार को दिखा रहा है। अपने प्यार को बयां करने के लिए आप इस तरह के प्यारे से डिजाइन को अपने हाथों पर सजा सकती हैं। इसके लिए आपको अधिक कलाकारी की जरूरत नहीं होगी। इस तरह के डिजाइन को बिना किसी परेशानी के आप अपने हाथों पर बना सकती हैं।

Heart with Z
Heart with Z

Z अल्फाबेट से बनने वाले इन क्यूट से डिज़ाइन को आप अपने हाथों पर बना सकती हैं। आपका पार्टनर इस डिज़ाइन से  बेहद ही खुश हो सकता है। वहीं, अगर आपको हमारा यह लेख पसंद आया, तो अपने दोस्तों के साथ इन क्यूट से मेहंदी डिज़ाइन को जरूर शेयर करें।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...