Y अक्षर से आता है आपके पिया का नाम, तो इन मेहंदी डिज़ाइन से सजाएं हाथ: Y Alphabet Mehndi Design
Y Alphabet Mehndi Design

Y लेटर इन मेहंदी डिजाइन्स से बढ़ाएं हाथों की शोभा

मेहंदी का हर एक डिजाइन खास होता है। लेकिन अगर आप अल्फाबेट डिजाइन बनाना चाहते हैं, तो यह काफी सिंपल और प्यारा हो सकता है। आइए जानते हैं Y लेटर से बनने वाले प्यार से मेहंदी डिजाइन-

Y Alphabet Mehndi Design : भारतीय महिलाओं को मेहंदी लगाने के लिए किसी खास अवसर की जरूरत नहीं होती है। वे छोटे से छोटे तीज-त्यौहारों पर भी अपने हाथों पर मेहंदी लगाने के लिए उत्सुक रहती हैं। त्यौहारों पर अक्सर महिलाएं अपने हाथों पर मारवाड़ी,  अरेबिक और इंडो-अरेबिक मेहंदी के डिजाइन्स हाथों पर लगाती हैं। लेकिन अगर आपको ज्यादा हैवी डिजाइन्स पसंद नहीं है, तो आप अल्फाबेट मेहंदी के डिजाइन्स को चूज कर सकती हैं। अल्फाबेट मेहंदी के डिजाइन बेहद ही खूबसूरत हो सकती हैं। साथ ही आप अपने पार्टनर के नाम के पहले अक्षर को अपने हाथों पर डिजाइनर लुक देकर उन्हें इम्प्रेस भी कर सकती हैं। खासतौर पर शादी की सालगिराह या फिर किसी स्पेशल दिन में आप अल्फाबेट डिजाइन की मेहंदी अपने हाथों पर बनवा सकती हैं। आज इस लेख में हम आपको Y लेटर के मेहंदी डिजाइन की कुछ लिस्ट बताएंगे। आइए जानते हैं Y लेटर से बनने वाले कुछ खूबसूरत से डिजाइन्स-

थोड़ा है हटके

Alphabet Mehndi Design
Y Alphabet Mehndi Design

Y लेटर से आप अपने हाथों पर इस तरह का डिजाइन बना सकती हैं। इससे आपके हाथों की खूबसूरती काफी बढ़ेगी। इस तरह का Y लेटर आप अपनी हथेली पर बनाएं। इससे हथेली की शोभा बढ़ेगी। वहीं, आपका पार्टनर भी इस खूबसूरत से डिजाइन को देखकर खुश हो सकता है। हालांकि, इस डिजाइन को बनाने के लिए आपको थोड़ी कला आनी चाहिए। लेकिन अगर आप थोड़ा ध्यान देंगी, तो खुद से भी इस तरह के डिजाइन अपने हाथों पर बना सकती हैं।

हैवी लुक में डिजाइन

Y अक्षर के आकार का बना यह मेहंदी डिजाइन काफी खूबसूरत नजर आ रहा है। इस तरह के डिजाइन को आप अपनी हथेली और हाथों के पीछे साइड बना सकते हैं। यह डिजाइन काफी ज्यादा आकर्षक लुक देगा। लेकिन इसे बनाने के लिए आपको मेहंदी आर्टिस्ट की जरूरत हो सकती है।

heavy look mehndi design
Alphabet Mehndi Design-heavy look mehndi design

रिंग डिजाइन्स के साथ Y लेटर

यह प्यारा और क्यूट सा डिजाइन आपकी हाथों की उंगलियों की शोभा बढ़ा सकता है। इस तरह के डिजाइन को आप बिना किसी झिझक के अपने हाथों पर खुद से भी बना सकते हैं। इसके लिए आपको किसी विशेष कलाकृति की जरूरत नहीं है। 

Y Ring Design Mehndi
Y Ring Design Mehndi

एक बार डालें इन पर नजर

Y लेटर से बने इन आकृतियों को भी आप अपने हाथों पर बना सकती हैं। मेहंदी से बनने पर इनका लुक और भी ज्यादा निखरकर आएगा। फिर इंतजार किस बात का, जल्दी से इन डिजाइन को अपने हाथों पर बनाइए और अपने पार्टनर को दिखाइए।

Y Letter Mehndi
Alphabet Mehndi Design-Y Letter Mehndi

मेहंदी से आप इस तरह का Y लेटर अपने हाथों पर बना सकती हैं। इससे आपका पार्टनर काफी खुश हो सकता है। किसी खास मौके पर इस तरह का डिजाइन काफी आकर्षक लग सकता है।