लिवर में सूजन होने पर अपनाएं ये घरेलू नुस्खे
Liver Swelling : लिवर की सूजन को कम करने के लिए आप घर पर मौजूद नुस्खों का सहारा ले सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ असरदार नुस्खे-
Liver Swelling: लिवर में फैट होना सामान्य है, लेकिन अगर यह फैट बढ़ जाए तो सूजन होने लगती है। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर लिवर में लिवर के वजन का 5 से 10% से अधिक वसा होता है, तो इसे फैटी लीवर या हेपेटिक स्टीटोसिस के रूप में जाना जाता है। इस स्थिति में लिवर में सूजन और घाव के जोखिम बढ़ सकते हैं। लिवर में सूजन बढ़ने पर कई परेशानियां हो सकती हैं, जिसमें मोटापा, टाइप 2 डायबिटीज, डिसलिपिडेमिया और हाई ब्लड प्रेशप की परेशानी शामिल है। ऐसे में अगर आप लिवर की सूजन को कम करना चाहते हैं, तो फैटी लिवर का इलाज करना जरूरी है। इस स्थिति में आप कुछ घरेलू उपायों का सहारा ले सकते हैं। आइए जानते हैं लिवर की सूजन को कम करने के कुछ असरदार उपाय-
सेब का सिरका

लिवर की सूजन को कम करने के लिए आप सेब का सिरका प्रयोग कर सकते हैं। यह एक निश्चित शॉट प्राकृतिक उपचार है। इसकी वजह से आप लिवर को डिटॉक्सिफाई कर सकते हैं, इससे लिवर के विषाक्त पदार्थों को बाहर किया जा सकता है, जो सूजन को कम करने में प्रभावी हो सकता है। इसके लिए रोजाना 1 गिलास गर्म पानी में 1 चम्मच सेब के सिरके को मिक्स कर लें। इसके बाद इसका सेवन करें। नियमित रूप से सुबह खाली पेट सेब का सिरके के साथ गर्म पानी लेने से आपके लिवर की सूजन कम होगी।
नींबू है फायदेमंद

नींबू को विटामिन सी का पावरहाउस कहा जाता है। इसमें शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट होते हैं, जो लिवर की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स को रोकते हैं और लिवर के स्वास्थ्य में सुधार करते हैं। इसके सेवन से आप फैटी लीवर की परेशानी को दूर कर सकते हैं, जिससे लिवर में सूजन से भी आराम मिलेगा। नींबू का सेवन आप नियमित रूप से भोजन में कर सकते हैं।
हल्दी है असरदार

लिवर की सूजन को कम करने के लिए आप हल्दी का प्रयोग कर सकते हैं। हल्दी में पर्याप्त मात्रा में बायोएक्टिव कंपाउंड करक्यूमिन होता है, जो सूजन की परेशानी को दूर कर सकता है। लिवर की सूजन को कम करने के लिए आप एक कप पानी में 1 चुटकी हल्दी को डालकर उबालकर पिएं। स्वाद बदलने के लिए आप इसमें नींबू के रस को मिक्स कर सकते हैं। इससे सूजन की परेशानी कम होगी।
ग्रीन टी
फैटी लिवर या फिर लिवर में सूजन की परेशानी को दूर करने के लिए आप कैटेचिन से भरपूर ग्रीन टी का सेवन कर सकते हैं। यह शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो लिवर की परेशानियों को दूर कर सकता है। ग्रीन टी के सेवन से लिवर में जमा फैट की मात्रा को कम करने में मदद मिलती है। अगर आप नियमित रूप से 2 से 3 कप ग्रीन टी पीते हैं, तो इससे लिवर की परेशानियों को कम करने में मदद मिलती है।

लिवर में सूजन की परेशानियों को दूर करने के लिए आप इन प्रभावी नुस्खों का प्रयोग कर सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी परेशानी अधिक गंभीर है, तो इस स्थिति में तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
