ये नेचुरल फेस पैक इस्तेमाल कर आएगा चेहरे पर नूर: Natural Face Pack
Natural Face Pack

Natural Face Pack: चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए मार्केट में तरह-तरह के केमिकल प्रोडक्ट्स उपलब्ध हैं, लेकिन लॉन्ग टर्म में अच्छी स्किन के लिए नेचुरल प्रोडक्ट्स ही फायदेमंद साबित होते हैं। हल्दी, चंदन, दही, बेसन, नींबू जैसे नेचुरल प्रोडक्ट्स चेहरे को ग्लोइंग बनाने में मदद करते हैं। ज्यादातर ब्यूटी प्रोडक्ट्स और अच्छी स्किन के लिए तैयार दवाइयों में भी एलोवेरा, नीम और हल्दी जैसे नेचुरल इंग्रेडिएंट्स काम में लाए जाते हैं।

ऐसे में अगर घर पर खुद ही इन नेचुरल प्रोडक्ट्स से ब्यूटी प्रोडक्ट्स बना लिए जाए तो कितना अच्छा होगा। चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए फेस पैक का उपयोग आम है। सॉफ्ट, ग्लोइंग और क्लियर स्किन के लिए नेचुरल प्रोडक्ट्स से तैयार फेस पैक इस्तेमाल किए जा सकते हैं। ये विटामिन ई, सी और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं और स्किन प्रॉब्लम्स से भी राहत दिलाते हैं। आइए जानते हैं, चेहरे पर नूर लाने के लिए किन नेचुरल फेस पैक का इस्तेमाल किया जा सकता है।

प्राकृतिक निखार के लिए नेचुरल फेस पैक

कॉफी और दूध का फेस पैक

Natural Face Pack
Coffee and Milk Natural Face Pack

एक कटोरी में डेढ़ चम्मच दूध लेकर उसमें एक चम्मच कॉफी अच्छी तरह से मिला लें। पेस्ट जैसी कंसिस्टेंसी आने पर इसे अच्छे से चेहरे पर लगा लें। 15 मिनट के लिए इसे चेहरे पर लगाकर छोड़ दें और फिर ठंडे पानी से धो लें। दूध चेहरे को मॉइश्चराइज करने का काम करता है और स्किन को साफ करने में भी मदद करता है। स्किन को फाइन लाइंस और सनस्पॉट्स से बचाने के लिए कॉफी अपना असर दिखाती है।

चावल और शहद का कमाल

Rice and Honey Face Pack
Rice and Honey Natural Face Pack

दो कप चावलों को एक बर्तन में आधे घंटे के लिए भिगो कर रख दें। इस पानी को 1 जार में निकालकर सात-आठ दिनों के लिए छोड़ दें। इन दिनों में पानी फर्मेंट हो जाएगा और उसके बाद इससे फेस पैक तैयार किया जा सकता है। फर्मेंटेड पानी में दो चम्मच शहद, एक चम्मच बेसन और एक चम्मच दूध मिलाकर बढ़िया कंसिस्टेंसी वाला पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाकर छोड़ दें और फिर ठंडे पानी से धो लें। चावल, शहद और बेसन के प्रभाव से स्किन क्लियर, रेडिएंट और बेदाग नजर आती है। एक्ने और सन टेन जैसी समस्याओं से बचने में भी ये फेस पैक आपकी मदद करेगा। डेड स्किन सेल्स का सफाया कर ये फेस पैक चेहरे को एंटीऑक्सीडेंट्स की अच्छी खुराक पहुंचाने का काम करता है।

यह भी पढ़ें –इन आसान तरीकों से अपनी प्रेगनेंसी थकान को कहें बायबाय

टमाटर बनेगा त्वचा का दोस्त

Tomato Face Pack
Tomato Face Pack

एक टमाटर लें और उसके पल्प को एक बर्तन में निकाल लें। इसमें कुछ बूंद नींबू का रस मिलाकर अच्छे से मिक्स कर लें। 1 चम्मच दही मिलाकर इस लिक्विड को अच्छे से पेस्ट की तरह तैयार कर सकते हैं। 15 मिनट के लिए इसे फेस पैक की तरह चेहरे पर अप्लाई करें और ठंडे पानी से चेहरा धो लें। टमाटर को टेन रिमूवल के लिए परफेक्ट ट्रीटमेंट माना जाता है और नींबू चेहरे का ग्लो बढ़ाने में मदद करता है। इस फेस पैक का इस्तेमाल चेहरे के दाग धब्बे हटाकर पिगमेंटेशन और एजिंग के लक्षणों से भी बचाव करता है।

हल्दी का निखार

Turmeric Face Pack
Turmeric Face Pack

एक कटोरी में चार चम्मच हल्दी और बेसन निकालकर इसमें एक चम्मच दही डाल लें। इन तीनों को अच्छी तरह से मिलाकर फेस मास्क तैयार कर लें। इस पेस्ट को चेहरे पर अच्छी तरह लगाने के बाद सूखने के लिए छोड़ दें और चेहरा सूखने पर इसे ठंडे पानी से धो लें। हल्दी चेहरे को हील करने का काम करती है। स्किन पोर्स से डर्ट, ऑयल और जर्म्स निकालने के लिए हल्दी बेसन का यह फेस पैक इस्तेमाल किया जा सकता है। हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो चेहरे की खोई चमक लौटाने का काम करते हैं।

मैं रेनुका गोस्वामी, विगत पांच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। डिजिटल पत्रकारिता में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और हेल्थ पर लेखन का अनुभव और रुचि है, वर्तमान में गृहलक्ष्मी टीम का हिस्सा हूं। पूर्व में मैंने दैनिक...