महिलाएं वजन कम करने के लिए रात में जरूर करें ये 8 काम: Weight Loss
Weight Loss for Women

महिलाएं वजन कम करने के लिए रात में जरूर करें ये काम: Bedtime Rituals

अगर आप भी अपना वजन कम करना चाहती हैं, तो रात में सोने से पहले कुछ चीजें करना आपके लिए बेहद जरूरी है, जिसकी वजह से आपका वजन बेहद आसान तरीके से कम होने लगेगा।

Weight Loss: महिलाओं के लिए वजन कम करना चुनौती भरा काम हैं। ऐसे कई कारण होते हैं, जिसकी वजह से महिलाओं का वजन तेजी से बढ़ जाता हैं। ऐसे में अगर आप भी अपना वजन कम करना चाहती हैं, तो रात में सोने से पहले कुछ चीजें करना आपके लिए बेहद जरूरी है, जिसकी वजह से आपका वजन बेहद आसान तरीके से कम होने लगेगा। बस आपको इसे नियमित रूप से अपने रूटीन का हिस्सा बनाना होगा।

Also read : मोटापे से परेशान महिलाएं ब्रश करते हुए करें ये 3 एक्सरसाइज

रात में खाएं नट्स

Weight Loss
Nuts

हमें कभी-कभी बीच रात में भूख लगने की लगती है, जिसकी वजह से हम उल्टा सीधा खाना शुरु कर देते हैं, जिसका नकारात्मक प्रभाव हमारे वजन पर पड़ता है। ऐसे में आप रात में सोने से पहले प्रोटीन को अपनी डाइट में शामिल करेंगी तो इसके कई फायदे हो सकते हैं। आप रात में सोने से पहले हल्दी वाला दूध और साथ में बादाम, काजू, किशमिश और अखरोट खाया करें। ताकि आपको बीच रात में बार-बार भूख ना लगे।

पर्याप्त नींद पूरी करें

Proper Sleep
Proper Sleep

एक शोध से में पाया गया है कि जो महिलाएं पर्याप्त नींद नहीं लेती है, उनका वजन तेजी से बढ़ता है। एक्सपर्ट्स भी महिला से लेकर पुरुषों तक को 7 से 8 घंटे तक की नींद लेने की सलाह देते हैं। इसके अलावा आप सोने से तकरीबन 1 घंटे पहले सभी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को अपने बिस्तर से दूर कर दें, ताकि आपको एक सुकून भरी नींद आए। पर्याप्त नींद से न केवल वजन कम होता है, बल्कि कई अन्य गंभीर बीमारियों से बचने में मदद मिलती हैं।

मेडिटेशन करें

meditation
meditation

महिलाएं दिन भर घर का काम करती हैं। ऐसे में उन्हें मन की शांति बनाए रखना जरूरी है। आप सोने से पहले हमेशा मेडिटेशन किया करें। इससे मेटाबॉलिज्म अच्छे से काम कर सकता है। मेडिटेशन और ब्रीदिंग एक्सरसाइज न केवल गहरी नींद बढ़ा सकती है, बल्कि सेहत के लिए बेहद उपयोगी होती हैं।

ग्रीन टी पिएं

Green tea
Green tea

आजकल घरेलू महिलाओं के बीच भी ग्रीन टीम का काफी चलन चल पड़ा है। हालांकि, अगर आप रात में सोने से पहले ग्रीन टी का सेवन करती हैं, तो यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और इसकी वजह से आपका वजन भी तेजी से कम होगा। ग्रीन टी के अंदर फ्लेवोनॉइड मौजूद होते हैं, जो शरीर के लिए बेहद उपयोगी हैं।

फल

वजन कम करने के मामले में फल आपका सबसे अच्छा दोस्त बन सकता है। सेब ऐसा फल है, जिसकी वजह से आपका वजन तेजी से कम हो सकता है। सेब जैसे फल स्वस्थ फ्लेवोनॉयड और फाइबर से भरे होते हैं, जो पेट की चर्बी को जलाने में मदद कर सकते हैं। महिलाएं रात के समय हल्का भोजन करें और उसके बाद एक सेब प्रतिदिन खाया करें, ताकि उनका वजन कम हो सकें।

स्नान करें

गर्मी के समय में रात में स्नान करने से बेहद अच्छी नींद आती है। आप हल्के गर्म पानी से प्रतिदिन नहाया करें। जिससे शरीर को आराम मिलेगा और मांसपेशियों को सुखद अनुभव होगा। इस तरह रात में नहाने से कैलोरी बर्न करने में भी मदद मिलती हैं।

फुल बॉडी एक्सरसाइज

Full body excercise
Full body excercise

महिलाएं दिन भर काम करती हैं। लेकिन उनके लिए एक्सरसाइज करना भी बेहद जरूरी है। वजन कम करने के लिए आपको बिस्तर पर जाने से पहले हमेशा 10 से 15 मिनट तक के लिए फुल बॉडी वकआउट करना चाहिए। इससे कोर की मांसपेशियों पर दबाव पड़ता है। जो आपको अगले दिन दुबला होने का एहसास दिलाएगा।

खूब पानी पियें

अगर आप अपना वजन तेजी से घटाना चाहती हैं, तो रात में सोने से पहले खूब पानी पिया करें। भरपूर पानी पीने से आप अधिक समय तक तृप्त रहेंगी और आपको अनावश्यक कैलोरी से बचने में मदद मिलती रहेगी। आप सादा पानी पीने के बजाय नींबू, अंगूर और संतरे का भी पानी पी सकती हैं।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...