सैंडलवुड ऑयल का इस्तेमाल करना किस तरह से है फायदेमंद: Sandalwood Oil Benefits
Sandalwood Oil Benefits

सैंडलवुड ऑयल का इस्तेमाल करना किस तरह से है फायदेमंद?

सैंडलवुड ऑयल न केवल खुशबूदार होता है बल्कि इसके इस्तेमाल से कई हेल्थ बेनिफिट्स हो सकते हैं। सही से इसके प्रयोग से हम शारीरिक और मानसिक कई लाभ पा सकते हैं। जानिए इन फायदों के बारे में।

Sandalwood Oil Benefits: सैंडलवुड ऑयल को चंदन के तेल के नाम से भी जाना जाता है। यह सभी एसेंशियल ऑयल में सबसे ज्यादा खुशबूदार होता है। इसका इस्तेमाल एरोमाथेरेपी से लेकर मेडिकल कंडिशंस तक में किया जाता है। यह खुशबूदार ऑयल नेचुरली पाए जाने वाले एक केमिकल कंपाउंड्स से भरपूर होता है जिसे सेस्क्विटरपीन कहा जाता है। यह कंपाउंड हेल्थ को सुधारने में बहुत अधिक फायदेमंद है। सैंडलवुड ऑयल और इसके पेस्ट का मेडिसिन्स, स्किन और ब्यूटी प्रोडक्ट्स में बहुत अधिक इस्तेमाल किया जाता है। इसके कई अन्य हेल्थ बेनिफिट्स भी हैं। सैंडलवुड ऑयल का इस्तेमाल करने से हमें यह लाभ हो सकते हैं।

Also read: पिम्पल्स को दूर करने के लिए ऐसे बनाएं चंदन का फेस पैक: Chandan Face Pack

स्किन हेल्थ को रखे सही

Sandalwood Oil Benefits
Swelling in skin

इस एसेंशियल ऑयल की एंटीऑक्सीडेंट प्रॉपर्टीज स्किन हेल्थ प्रोमोट करने के लिए फायदेमंद मानी गई हैं। यह तेल स्किन को फ्री रेडिकल्स से बचाता है और डैमेज को कम करता है। यही नहीं, यह तेल स्किन की इंटरनल लेयर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में भी लाभदायक है। यानी, इसके इस्तेमाल से स्किन प्रॉब्लम्स जैसे एक्ने, पिंपल, रैशेज आदि से राहत मिलती है।

स्ट्रेस करे कम 

Take too Much Stress
Take too Much Stress

सैंडलवुड ऑयल की रिफ्रेशिंग एरोमा हमारे दिमाग को रिलैक्स और कॉम बनाती है। यह ऐसे एसेंशियल ऑयल्स में से एक है, जो हमारे इमोशंस को कंट्रोल में रखने का काम करता है, स्ट्रेस और एंग्जायटी को कम करने के लिए इस ऑयल को अपनी कलाई, घुटनों पर रब करें या इसे सीधे इंहेल करें। स्ट्रेस को कम करने के साथ ही अच्छी नींद के लिए भी इस तेल का प्रयोग किया जा सकता है।

लो ब्लड प्रेशर

Blood Pressure
Blood Pressure

इस तेल में मौजूद प्रॉपर्टीज से ब्लड प्रेशर लो रहने में मदद मिलती है। खाने वाले सैंडलवुड ऑयल को दूध या अन्य तरल पदार्थों में ड़ालकर पीने से ब्लड प्रेशर सही रहता है। यही नहीं एक्सटरनली इसका इस्तेमाल करने से भी हाइपरटेंशन को लो रहने में मदद मिलती है।

दांत बनें मजबूत

teeth
teeth

हालांकि, चंदन का तेल माइल्ड होता है। लेकिन इस एसेंशियल ऑयल में एस्ट्रिंजेंट प्रॉपर्टीज होती है, जिससे मसूड़े और दांत मजबूत होते हैं। इस तेल को बहुत अधिक एंटीस्पास्मोडिक के रूप में भी जाना जाता है। ऐसा इस तेल की सेडेटिव और मसल रिलेक्सेंट प्रॉपर्टीज के कारण है। यह तेल मसल फाइबर, नर्व फाइबर, ब्लड वेसल्स पर काम करता है और उन्हें रिलेक्स करता है।

पेट के लिए बेहतरीन

सैंडलवुड ऑयल नेचर में रिलेक्सेंट होता है। इससे यह इंटेस्टाइन, एब्डोमिनल मसल्स आदि को रिलेक्स करता है। इसके साथ ही यह अधिक गैस को बनने से भी रोकता है।

एजिंग के लक्षणों को करे कम

चंदल के तेल का इस्तेमाल इसकी एंटी-एजिंग प्रॉपर्टीज के लिए किया जाता है। रात के समय इस तेल को प्रयोग करने से स्पॉट्स और फाइन लाइन्स कम हो जाती हैं। इसके साथ ही इससे अन्य स्किन प्रॉब्लम्स और एजिंग के लक्षण भी कम होते हैं।

सैंडलवुड ऑयल के हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में आप जान ही गए होंगे। लेकिन, इससे कुछ लोगों को एलर्जी भी हो सकती है। ऐसा तब होता है तब इसका सीधेतौर पर स्किन पर इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में इसका प्रयोग करने से पहले इसे इस्तेमाल करने के तरीके के बारे में अवश्य जान लें।

मेरा नाम मोनिका अग्रवाल है। मैं कंप्यूटर विषय से स्नातक हूं।अपने जीवन के अनुभवों को कलमबद्ध करने का जुनून सा है जो मेरे हौंसलों को उड़ान देता है।मैंने कुछ वर्ष पूर्व टी वी और मैग्जीन के लिए कुछ विज्ञापनों में काम किया है । मेरा एक...

Leave a comment