चंदन के फेस पैक्स से पाएं निखरी-निखरी त्वचा: Sandalwood Face Pack
Sandalwood Face Pack

Sandalwood Face Pack: गर्मी के दिनों में स्किन पर बहुत अधिक गंदगी जमा हो जाती है, जिससे स्किन अधिक डल नजर आती है। ऐसे में सिर्फ स्किन को वॉश करना ही काफी नहीं होता है। बल्कि उसे अतिरिक्त देखभाल की जरूरत होती है। ऐसे में स्किन पर चंदन का फेस पैक इस्तेमाल करना काफी अच्छा माना जाता है। इससे ना केवल तपिश भरे मौसम में चेहरे को ठंडक मिलती है, बल्कि स्किन भी पहले से अधिक निखरी हुई नजर आती है। सदियों से लोग चंदन का इस्तेमाल अपनी स्किन की देखभाल करने के लिए करते आ रहे हैं। चाहे आपकी स्किन ऑयली हो या फिर रूखी या फिर सेंसेटिव, हर तरह की स्किन को इससे लाभ ही मिलता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको चंदन के फेस पैक से मिलने वाले फायदों और उसे इस्तेमाल करने के सही तरीकों के बारे में बता रहे हैं-

चंदन फेस पैक लगाने से क्या फायदा होता है?

Benefits of Sandalwood

चंदन फेस पैक लगाना (Sandalwood Face Pack) स्किन के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इससे आपको एक नहीं, बल्कि कई लाभ मिल सकते हैं। मसलन-

  • चंदन में नेचुरल स्किन ब्राइटनिंग गुण होते हैं। इसके इस्तेमाल से ना केवल स्किन की रंगत निखरती है, बल्कि यह काले धब्बों से लेकर पिगमेंटेशन को दूर करने में मददगार है।
  • चूंकि चंदन में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं इसलिए यह आपकी स्किन को एक सूदिंग अहसास करवाता है। साथ ही साथ, अगर किसी को स्किन पर एक्ने, रैशेज, सनबर्न या एलर्जी आदि की समस्या हो, तो उसमें भी आराम मिलता है।
  • चंदन में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट गुण फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं और स्किन को समय से पहले बूढ़ा होने से बचाते हैं। चंदन फेस पैक के इस्तेमाल से फाइन लाइन्स और रिंकल्स की अपीयरेंस कम होती है और वह अधिक यंगर नजर आती है।
  • चंदन फेस पैक को एक्ने प्रोन स्किन के लिए भी काफी अच्छा माना गया है। यह अतिरिक्त तेल उत्पादन को नियंत्रित करने के साथ-साथ पोर्स को ओपन करता है और ब्रेकआउट्स को कम कर सकता है।
  • गर्मी के मौसम में चंदन आपकी स्किन को हाइड्रेट करता है और उसे पोषण प्रदान करता है। खासतौर से, अगर आपकी स्किन रूखी या संवेदनशील है तो ऐसे में चंदन फेस पैक से आपको काफी राहत मिल सकती है। 

चंदन फेस पैक कैसे बनाएं

चंदन फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले आपको यह जानना चाहिए कि चेहरे पर कौन सा चंदन लगाना चाहिए। हमेशा यह ध्यान रखें कि आप असली और उच्च गुणवत्ता वाले चंदन पाउडर या पेस्ट का उपयोग कर रहे हैं। अगर आप असली चंदन का इस्तेमाल करते हैं, तभी आपको इससे लाभ प्राप्त होगा। चंदन पाउडर (Sandalwood Face Pack) से फेस पैक बनाते समय आप अपनी स्किन के जरूरत के अनुसार इसमें कुछ अन्य इंग्रीडिएंट्स को भी अवश्य मिक्स करें। साथ ही साथ, पूरे चेहरे पर इसे लगाने से पहले एक बार पैच टेस्ट अवश्य करें। यहां हम आपको चंदन की मदद से बनने वाले कुछ फेस पैक्स के बारे में बता रहे हैं-

चंदन पाउडर और गुलाब जल से बनाएं फेस पैक

Sandalwood-rose water face pack
Sandalwood-rose water face pack

अगर गर्मी के दिनों में आप एक सूदिंग फेस पैक इस्तेमाल करना चाहते हैं तो ऐसे मे चंदन पाउडर और गुलाब जल को मिक्स करके फेस पैक तैयार किया जा सकता है।

आवश्यक सामग्री-

  • दो चम्मच चंदन पाउडर
  • दो चम्मच गुलाब जल

फेस पैक बनाने का तरीका-

  • फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में चंदन पाउडर और गुलाब जल डालकर एक पेस्ट तैयार कर लें।
  • अब अपना चेहरा क्लीन करें और तैयार पेस्ट को अपने पूरे चेहरे पर लगाएं।
  • करीब 15 मिनट बाद नॉर्मल पानी की मदद से चेहरे को वॉश कर लें।

मुल्तानी मिट्टी और चंदन पाउडर का फेस पैक

जिन लोगों की स्किन ऑयली होती है, वे चंदन पाउडर के साथ मुल्तानी मिट्टी को मिक्स करके एक फेस पैक तैयार कर सकते हैं।

आवश्यक सामग्री-

  • एक चम्मच चंदन पाउडर
  • एक बड़ा चम्मच मुल्तानी मिट्टी
  • आवश्यकतानुसार गुलाब जल

फेस पैक बनाने का तरीका-

  • सबसे पहले एक बाउल में चंदन पाउडर और मुल्तानी मिट्टी डालकर मिक्स करें।
  • अब इसमें थोड़ा-थोड़ा करके गुलाब जल मिलाते जाएं और एक स्मूद पेस्ट बना लें।
  • अब अपने फेस को क्लीन करके तैयार पेस्ट को चेहरे पर लगाएं।
  • करीब 15 मिनट के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें और अंत में चेहरे को वॉश कर लें।

चंदन पाउडर और एलोवेरा जेल का फेस पैक

Sandalwood and aloe vera Face pack
Sandalwood and aloe vera Face pack

गर्मी के दिनों में स्किन को ठंडक पहुंचाने और दाग-धब्बों से निजात पाने के लिए चंदन पाउडर और एलोवेरा जेल की मदद से एक फेस पैक बनाएं।

आवश्यक सामग्री-

  • एक चम्मच चंदन पाउडर
  • एक चम्मच ताजा एलोवेरा जेल

फेस पैक बनाने का तरीका-

  • फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले एलोवेरा का पत्ता तोड़कर फ्रेश जेल निकाल लें।
  • अब एक बाउल में चंदन पाउडर और एलोवेरा जेल डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें।
  • इसके बाद, आप अपने फेस को क्लीन करें और इस पैक को लगाएं।
  • करीब 20 मिनट बाद पानी की मदद से इस फेस पैक को क्लीन करें।

चंदन पाउडर और दूध का फेस पैक

यह फेस पैक ना केवल आपकी स्किन को गहराई से हाइड्रेट करता है, बल्कि इससे चेहरे के दाग-धब्बों को दूर करने में भी मदद मिलती है।

आवश्यक सामग्री-

  • एक बड़ा चम्मच चंदन पाउडर
  • आवश्यकतानुसार कच्चा दूध

फेस पैक बनाने का तरीका-

  • फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले चंदन पाउडर में दूध डालें और एक स्मूद पेस्ट बना लें।
  • अब फेस को क्लीन करके इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • अब पानी की मदद से चेहरे को क्लीन करें।

चंदन पाउडर और दही का फेस पैक

Sandalwood and Curd Face Pack
Sandalwood and Curd Face Pack

अगर आप सन टैनिंग से परेशान हैं और अपनी स्किन को ठंडक प्रदान करना चाहती हैं तो ऐसे में चंदन पाउडर और दही की मदद से फेस पैक बनाएं। यह फेस पैक स्किन की नमी को भी बनाए रखता है।

आवश्यक सामग्री-

  • एक बड़ा चम्मच चंदन पाउडर
  • एक चम्मच दही

इस्तेमाल का तरीका-

  • सबसे पहले एक बाउल में चंदन पाउडर और दही डालकर मिक्स करें।
  • अगर आपकी स्किन बहुत अधिक रूखी है तो ऐसे में आप इसमें थोड़ा सा शहद भी मिक्स कर सकते हैं।
  • अब अपने फेस को क्लीन करके इस पैक को अपनी स्किन पर लगाएं।

चंदन पाउडर और शहद का फेस पैक

यह फेस पैक ना केवल स्किन पर निखार लाता है, बल्कि रूखी स्किन को मॉइश्चराइज करने में भी मददगार है।

आवश्यक सामग्री-

  • एक चम्मचच चंदन पाउडर
  • आवश्यकतानुसार शहद

इस्तेमाल का तरीका-

  • सबसे पहले एक बाउल में चंदन पाउडर और शहद डालकर मिक्स करें।
  • अगर आपको पेस्ट बहुत अधिक थिक लगे तो आप उसमें थोड़ा एलोवेरा जेल या दही भी मिला सकते हैं।
  • अब फेस क्लीन करके तैयार पेस्ट अप्लाई करें।
  • करीब 10 मिनट बाद फेस को क्लीन करें।

चंदन पाउडर और बादाम का फेस पैक

almond

यह एक स्किन ब्राइटनिंग फेस पैक है, जो लाइट स्क्रब के रूप में भी काम करता है। इससे आपको अनइवन स्किन टोन और ब्लेमिशेज से छुटकारा मिलता है।

आवश्यक सामग्री-

  • एक चम्मच चंदन पाउडर
  • एक चम्मच बादाम पाउडर
  • आवश्यकतानुसार दूध

इस्तेमाल करने का तरीका-

  • सबसे पहले एक बाउल में बादाम पाउडर, चंदन पाउडर और दूध के साथ मिक्स करें।
  • अब फेस को क्लीन करके इसे चेहरे पर लगाएं और उंगलियों की मदद से हल्की मसाज करें।
  • अब इसे दस मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
  • आखिरी में पानी की मदद से चेहरे को साफ करें और फेस पर मॉइश्चराइजर अप्लाई करें।

चंदन पाउडर और टमाटर रस का फेस पैक

यह फेस पैक एक स्किन ब्राइटनिंग पैक है, जिसकी मदद से स्किन पर इंस्टेंट ग्लो नजर आता है।

आवश्यक सामग्री-

  • एक चम्मच चंदन पाउडर
  • एक चम्मच टमाटर का रस
  • एक चुटकी हल्दी

इस्तेमाल का तरीका-

  • सबसे पहले टमाटर को कद्दूकस करके उसका रस निकाल लें।
  • अब एक बाउल में हल्दी, चंदन पाउडर और टमाटर का रस डालकर मिक्स करें।
  • अब फेस को क्लीन करें और फिर तैयार पेस्ट को चेहरे पर लगाएं।
  • करीब दस मिनट के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें।
  • अंत में, पानी की मदद से चेहरे को क्लीन करें।

चंदन पाउडर और अंडे का फेस पैक

egg

यह एक स्किन टाइटनिंग फेस पैक है। अगर आपकी स्किन पर रिंकल्स और फाइन लाइन्स हैं तो ऐसे में आप अंडा और चंदन पाउडर की मदद से फेस पैक बनाएं।

आवश्यक सामग्री-

  • एक एग व्हाइट
  • एक बड़ा चम्मच चंदन पाउडर
  • आधा चम्मच शहद

इस्तेमाल का तरीका-

  • सबसे पहले एक अंडा तोड़कर उसका एग व्हाइट निकाल लें।
  • अब एक बाउल में चंदन पाउडर, एग व्हाइट और शहद को डालकर मिक्स करें।
  • अब फेस क्लीन करें और तैयार मास्क को चेहरे पर लगाएं।
  • करीब 10 मिनट बाद चेहरे को गुनगुने पानी की मदद से साफ करें।

चंदन पाउडर और केसर का फेस पैक

चंदन पाउडर के साथ जब केसर को मिक्स किया जाता है तो इससे चेहरे पर गजब का निखार आता है।

आवश्यक सामग्री-

  • एक चम्मच चंदन पाउडर
  • कुछ केसर के धागे
  • एक चम्मच जैतून के तेल

इस्तेमाल का तरीका-

  • फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में जैतून का तेल, केसर और चंदन पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें।
  • अब इस तेल से स्किन की हल्की मसाज करें।
  • इसके बाद आप आधे घंटे बाद गीले टिश्यू से स्किन को क्लीन कर लें।
  • आप चाहें तो रात को सोने से पहले इसे लगा सकते हैं और फिर रात भर के लिए इसे छोड़ दें।
  • अगली सुबह आप गीले टिश्यू से उसे क्लीन करें।

FAQ | क्या आप जानते हैं

क्या गर्भवती स्तनपान कराने वाली महिलाएं निकोटेक्स का सेवन कर सकती हैं? 

गर्भवती महिला पर इसका प्रभाव हल्का सा ज्यादा देखने को मिल सकता है। अगर आपको इसका सेवन करने के बाद कोई साइड इफेक्ट नजर आता है तो इसे लेना तुरंत बंद कर दें। इसके अलावा आपको इसका सेवन करने से पहले ही डॉक्टर की सलाह ले लेनी चाहिए। 

क्या स्तनपान कराने वाली महिलाएं निकोटेक्स का सेवन कर सकती हैं? 

स्तनपान करवाने वाली महिलाओं पर भी इसका प्रभाव मीडियम रहता है। हो सकता है आपको कुछ साइड इफेक्ट देखने को भी मिल जाए इसलिए ऐसा करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है। 

क्या गाड़ी चलाते समय या अन्य ऐसा गंभीर और जिम्मेदार काम करते समय निकोटेक्स का सेवन किया जा सकता है? 

जी नहीं, अक्सर यह सलाह दी जाती है की इस दवाई का सेवन करने के बाद आपको ड्राइविंग जैसा जिम्मेदारी भरा काम नहीं करना चाहिए या फिर इसका सेवन करने के कुछ घंटों बाद ड्राइविंग करनी चाहिए। 

क्या निकोटेक्स का प्रभाव खाने पीने की आदतों पर पड़ सकता है? 

नहीं, निकोटेक्स एकदम स्वस्थ ऑप्शन है और इसका सेवन करने के बाद आपकी खाने पीने की आदतें बिल्कुल भी प्रभावित नहीं होती हैं। 

निकोटेक्स क्या है?

निकोटेक्स एक निकोटीन गोली है, जो धीमे धीमे निकोटीन विकसित करती है, जो धुआंदार उत्पादों को छोड़ने में मदद कर सकता है।

मैं मिताली जैन, स्वतंत्र लेखिका हूं और मुझे 16 वर्षों से लेखन में सक्रिय हूं। मुझे डिजिटल मीडिया में 9 साल से अधिक का एक्सपीरियंस है। मैं हेल्थ,फिटनेस, ब्यूटी स्किन केयर, किचन, लाइफस्टाइल आदि विषयों पर लिखती हूं। मेरे लेख कई प्रतिष्ठित...