मैट्रिमोनियल वेबसाइट्स अगर आप भी करते हैं इस्तेमाल तो हो जाइये सतर्क
आजकल की सभी ख्वाहिशें ऑनलाइन पूरी हो जाती हैं। सब्जी-भाजी से लेकर, ब्यूटी पार्लर, योगा टीचर से लेकर ऑनलाइन डेटिंग और ऑनलाइन मैट्रिमोनियल वेबसाइट्स तक।
आजकल की भाग-दौड़ भरी जिंदगी में हमारी लगभग सभी ख्वाहिशें ऑनलाइन ही पूरी हो जाती हैं। वहीं ऑनलाइन डेटिंग से लेकर ऑनलाइन मैट्रिमोनियल तक की सुविधा भी अब ऑनलाइन अवेलेबल है। आजकल ऐसी कई वेबसाइट्स मौजूद हैं जहां आप और आपके माता – पिता आपके लिए एक बेहतरीन जीवन साथी की तलाश को विराम दे सकते हैं। वो दिन चले गए जब माता-पिता अपने बच्चों के लिए लाइफ पार्टनर की तलाश लोगों में बात चीत करके करते थे। अब तो ज्यादातर लोग कुछ मैट्रिमोनियल वेबसाइट्स पर भरोसा ही करने लगे हैं। ये एक काम चीज तो है ही लेकिन इसके कई नुक्सान हो सकते हैं।
ऑनलाइन डेटिंग से ऊपर उठें तो शादी का सवाल सबसे बड़ा हो जाता है। मैट्रिमोनियल वेबसाइट्स पर कितना भरोसा किया जा सकता है? लेकिन कहीं न कहीं समस्या हो ही जाती है। बता दें, ऑनलाइन मैट्रिमोनियल वेबसाइट्स की सबसे बड़ी समस्या बस यही होती है कि यहां किसी भी व्यक्ति के बारे में पता करना बहुत मुश्किल होता है कि वो रियल है फेक है। इस समस्या का समाधान कर सकती हैं कुछ खास टिप्स। थोड़ी सी सावधानी किसी गलत इंसान के साथ समय बर्बाद करने से बचा सकती हैं।
आज कल मैट्रिमोनियल वेबसाइट जैसे समुद्र में मछलियों की तरह हो गया है। इसलिए जरूरी है अपनी अच्छी प्रोफाइल बनाने के लिए एक सही वेबसाइट का इस्तेमाल करें। आज के समय में हर चीज के साथ मेट्रीमोनियल वेबसाइट का कम्पपीटीशन भी बढ़ता ही जा रहा है।
सही मैट्रिमोनियल साइट कैसे चुनें?

- ऐसी वेबसाइट चुनें जो एक सिक्योर्ड यूआरएल यानी https:// के साथ हो।
- वेबसाइट का सक्सेस रेट भी चेक कर लें। आपके आस-पास के सर्कल में अगर कोई मैट्रिमोनियल वेबसाइट का इस्तेमाल करता हो तो उससे भी इस बारे में जानकारी लें।
- सब कुछ चेक किए बिना मेंबरशिप बिलकुल न लें।
- ट्रस्टेड वेबसाइट पर भरोसा करें। आजकल किसी भी सोशल मीडिया पर आए दिन किसी भी नए मैट्रिमोनियल वेबसाइट की ऐड देख कर उसपे रजिस्टर न करें।
- ऐसी वेबसाइट पर ही भरोसा करें जो प्रोफाइल के वैरिफिकेशन के लिए कई सारे फिल्टर लगाती हैं।
प्रोफाइल की जांच लें

एक मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर प्रोफाइल की जाँच बहुत महत्वपूर्ण होती है क्योंकि यह आपकी सुरक्षा और आपके जीवन साथी के बारे में जानकारी प्राप्त करने में मदद करती है। आपको यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि उस व्यक्ति की जानकारी जो आपके साथ जुड़ना चाहता है, सत्य है। उनके लिखे विवरण में उनकी शैली, रुचि, व्यक्तित्व और अन्य जानकारियां दी जा सकती हैं। आप उनकी फोटो की जांच करें। एक अच्छा फोटो आपको उनके व्यक्तित्व और रूप से संबंधित जानकारी देता है। उस व्यक्ति के सोशल मीडिया अकाउंट की जांच करें। इससे आप उनकी शैली और व्यक्तित्व के बारे में और भी ज्यादा जान सकते हैं।
यह भी पढ़ें | Weight Loss tips at home: वर्क फ्रॉम होम के दौरान करना है वेट लॉस तो अपनाएं यह टिप्स
चिकनी चुपड़ी बातों से बचें
मेट्रिमोनियल साइटों पर बहुत से लोग अपनी प्रोफाइल पर झूठी या चिकनी चुपड़ी जानकारी देते हैं। जब भी आप किसी व्यक्ति से बात करने जाएं, उनकी प्रोफाइल को जांचना न भूलें। उनके द्वारा दी गई जानकारी जैसे उम्र, शिक्षा, पेशा, विवाह स्थिति आदि विस्तृत रूप से जांच लें। अगर कोई व्यक्ति अपने अस्थायी ईमेल और फोन नंबर से संपर्क करने की अनुरोध करता है तो सावधान रहें। अस्थायी ईमेल और फोन नंबर उन लोगों के लिए होते हैं जो झूठी जानकारी देते हैं और वे इस तरह से आपके साथ संपर्क करते हैं ताकि आप उनसे बात कर सकें। साइटों पर सत्यापन की सुविधाएं होती हैं जैसे कि सत्यापित फोटो, पर्सनल ईमेल और फोन नंबर आदि।
जल्दबाजी न करें

जिससे आप ऑनलाइन बात कर रहे हैं उस इंसान के इरादे नेक हैं तो वो आपको हर चीज के लिए समय देगा और साथ ही वो खुद के लिए भी आपसे समय मांगेगा। किसी भी तरह की जल्दबाजी करना या फिर जल्दबाजी में में शादी तय करना आपको भी भारी पड़ सकता है। इसलिए किसी भी चीज में कोई जल्दबाजी न करें। अगर सामने वाला व्यक्ति आपके ऊपर जबरदस्ती जल्दी शादी तय करने के लिए किसी भी तरह का दबाव डाल रहा है, तो ये आपके लिए एक खतरे का संकेत भी हो सकता है।
बातचीत और व्यवहार
आप किसी से भी ऑनलाइन मिलें तो उनसे वो सारे सवाल पूछें जो आपके मन में हैं। फिर चाहे वो कोई भी हो। उस व्यक्ति से जितने सवाल करने हैं कीजिये। अगर सामने वाला व्यक्ति आपकी किसी भी बात से चिढ़ रहा है या फिर आपको सही तरह से जवाब नहीं दे रहा साथ ही उसका ये व्यवहार लगातार ही बना हुआ है तो यकीनन आपको सोच समझ कर ही आपको बात आगे बढ़ना चाहिए। सवालों में उनकी उम्र, काम, रिलेशनशिप के बारे में, उनका इंटरेस्ट जैसी चीजें भी आप पूछ सकते हैं।
स्कैम से सावधान रहें

बहुत से लोग फर्जी मेट्रिमोनियल साइटों के माध्यम से धोखाधड़ी करते हैं। इसलिए, आपको इन फर्जी साइटों से सावधान रहने की आवश्यकता होती है। निम्नलिखित टिप्स आपको मदद करेंगे कि आप मेट्रिमोनियल साइटों पर स्कैम से बच सकें। आपको सही मेट्रिमोनियल साइट का चयन करना चाहिए जहां आपको सत्यापन की सुविधा मिलती हो। उस साइट पर आप अपनी प्रोफाइल को सत्यापित कर सकते हैं, जिससे आपको स्कैम से बचाया जा सकता है। संपर्क जानकारी की सत्यापन करें: साइटों पर संपर्क जानकारी जैसे कि फोन नंबर और ईमेल एड्रेस की सत्यापन करना आवश्यक होता है। यदि कोई व्यक्ति अपने संपर्क जानकारी को सत्यापित नहीं करना चाहता है, तो उससे बचना चाहिए।
पब्लिक मीटिंग जरूर करें
मिलने पर सुरक्षा बहुत जरूरी है और इसलिए ध्यान रखें कि कहीं ज्यादा प्राइवेट में न जाएं। किसी के घर पहली मुलाकात में तो बिलकुल भी न जाएं। शुरुआत में वीडियो चैट करना भी अच्छा विकल्प हो सकता है। अगर कोई अपनी शकल नहीं दिखाना चाहता तो वो फ्रॉड हो सकता है। आपको मेट्रिमोनियल साइट पर पब्लिक मीटिंग जरूर करनी चाहिए।
जब आप किसी व्यक्ति के साथ मेट्रिमोनियल साइट पर बातचीत करते हैं, तो आपको उनसे कुछ समय बाद जाने के लिए कहा जाता है। यदि आपकी बातचीत सफलतापूर्वक होती है, तो आप उनसे शादी करने की योजना बना सकते हैं। लेकिन इससे पहले, आपको उनसे एक लाइव मीटिंग करनी चाहिए। अगर आप एक संगठित मीटिंग करना चाहते हैं, तो उसे अपने समाज में आयोजित कर सकते हैं।
