मैट्रिमोनियल वेबसाइट्स पर इन 7 बातों को लेकर रहिए बेहद सतर्क: Matrimonial Sites Tips
Matrimonial Sites Tips

मैट्रिमोनियल वेबसाइट्स पर इन चीजों के बारे में बोला जाता है झूठ, रहिए सतर्क

मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर कई तरह के झूठ भी बोले जाते हैं, जिससे हर किसी को सावधान रहने की जरूरत है।

Matrimonial Sites Tips: हमारे यहां शादी-ब्याह एक बेहद ही गंभीर मुद्दा है, जहां लड़के और लड़की के अलावा दुनिया भर की चीजों पर ध्यान दिया जाता है। ऐसे में आजकल माता-पिता अपने बच्चों के लिए मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर रिश्ता ढूंढते हैं। लेकिन, क्या आपको पता है कि यहां पर कई तरह के झूठ भी बोले जाते हैं? जिससे हर किसी को सावधान रहने की जरूरत है। आज हम आपको उन बातों के बारे में बताने वाले हैं, जिसके बारे में मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर सबसे अधिक झूठ बोले जाते हैं, ताकि भविष्य में आप सतर्क रहें।

पैसों की डिमांड करना

Matrimonial Sites Tips
Matrimonial Sites Tips-Money Demand

आजकल सोशल मीडिया पर ऐसी कई घटनाएं सामने आ चुकी है, जहां 2 लोग वैवाहिक वेबसाइट पर एक दूसरे से मिलते हैं। दोनों के बीच में नजदीकियां पैदा होती हैं और इसके बाद लड़का या लड़की एक दूसरे से पैसे की डिमांड करना शुरू कर देते हैं। जबकि, इस तरह की धोखाधड़ी होना आज के समय में बहुत आम हैं। जिसमें लड़का या लड़की को बेवकूफ बनाया जाता है। इसलिए अगर भविष्य में आप से कोई मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर पैसों की मांग करता है, तो आपको सतर्क रहने की जरूरत हैं।

हाइट को लेकर झूठ बोलना

Height Issues
Matrimonial Sites Tips-Height Issues

मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर अक्सर लड़का या लड़की अपनी असल हाइट के बारे में झूठ बोलते हैं, ताकि उन्हें रिश्ता मिलने में दिक्कतों का सामना ना करना पड़े। लेकिन ऐसा करना गलत है। जब भी आप किसी भी वैवाहिक वेबसाइट पर लड़का या लड़की से बातचीत करते हैं, तो उससे सभी चीजों के बारे में एक बार अच्छे से बातचीत जरूर कर लें। तभी अपना रिश्ता आगे बढ़ाएं।

परिवार को लेकर झूठ

Family Info
Matrimonial Sites Tips-Family Info

आजकल माता-पिता मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर अपने बच्चों के लिए विदेश के रिश्ते ढूंढते हैं। लेकिन, कई मामलों में ऐसा पाया गया है कि लड़का का परिवार झूठ बोलता है। इसलिए जब भी रिश्ता आगे बढ़ाने के बारे में विचार करें, तो लड़के के बारे में हर एक बात पता जरूर पता करें। क्योंकि, सिर्फ मैट्रिमोनियल वेबसाइट से सच्चाई का पता नहीं चलने वाला हैं।

पार्टनर के बारे में झूठ

lie
Matrimonial Sites Tips-lie

मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर लड़का या लड़की हमेशा ऐसे जीवनसाथी की तलाश करते हैं, जो उनकी बराबरी का हो। लेकिन, वह अपनी प्रोफाइल में रंग, जाति, कुंडली और वजन को लेकर अक्सर झूठ बोलते हैं। ऐसे में अब जब भी किसी लड़के या लड़की से बातचीत करें तो उसके विचार और उसकी पसंद के बारे में अच्छी तरह से पूछताछ जरूर करें। ताकि भविष्य में आपको पछताना ना पड़े।

गलत उम्र और जरूरी जानकारी

age
age

अक्सर मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर लड़का या लड़की के परिवार वाले अपने बच्चों के असल उम्र को छुपाकर बताते हैं। ताकि रिश्ता ढूंढने में ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़े। एक या दो साल तक तो बात समझ में आती है, लेकिन कई लोग तो 8 से 10 साल तक की उम्र छुपा लेते हैं, जो बिल्कुल गलत हैं।

सैलरी पैकेज

salary  info
Matrimonial Sites Tips-salary info

मैट्रिमोनियल वेबसाइट हो या फिर आम तरीकों से रिश्ता ढूंढना ही क्यों ना हो, सैलरी के बारे में हर जगह झूठ बोला जाता है। इसलिए, जब भी आप मैट्रिमोनियल वेबसाइट से किसी भी लड़के या लड़की से बातचीत करें तो उसके असल सैलरी पैकेज का पता जरूर लगाएं।

सीरियस रिलेशनशिप चाहता/ चाहती हूं

serious relationship
serious relationship

मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर हमेशा लड़का या लड़की एक दूसरे को यह झूठ बोलते हुए नजर आते हैं कि हम तो भाई सीरियस रिलेशनशिप चाहते हैं, जबकि यह बात अधिकांश मामलों में बिल्कुल झूठ होती हैं।