लटकती स्किन
Follow these easy tips to tighten the sagging skin of the face Credit: canva

चेहरे की लटकती स्किन को टाइट करने के लिए फॉलो करें ये आसान टिप्स

आज कल कई लोग अपने चेहरे की लटकती स्किन से परेशान हैं। ऐसा माना जाता है कि हमारी स्किन हमारी हेल्थ और हमारी उम्र का एक आईना होती है।

आज कल कई लोग अपने चेहरे की लटकती स्किन से परेशान हैं। ऐसा माना जाता है कि हमारी स्किन हमारी हेल्थ और हमारी उम्र का एक आईना होती है। शरीर का कोई भी हिस्सा इतनी तेज़ी से हमारी उम्र के लक्षण नहीं दिखाता है जितनी तेज़ी से हमारी स्किन में देखने को मिलता है। हमारी स्किन समय के साथ-साथ और ज्यादा लटकने लगती है।

वहीं अगर हमारे चेहरे पर फैट भी ज्यादा होता है तब तो स्किन लटकने के साथ साथ हमारी स्किन पर झुर्रियां और भी ज्यादा दिखाई देने लगती हैं। अगर एक बार हमारी स्किन लटकनी शुरू हो जाती है तो उसे ठीक करने के लिए काफी मुश्किलों का सामना भी करना पड़ता है। कई लोग इसके लिए तरह तरह के कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट्स लेते हैं, बोटॉक्स जैसी चीजों को चुनते हैं। एंटी-एजिंग के लिए सबसे बेस्ट यही होता है कि आप अपनी स्किन पर शुरुआत से ही ध्यान दें। रिंकल्स, लटकती हुई स्किन, इलास्टिसिटी की कमी के लिए DIY ट्रीटमेंट्स आसानी से अवेलेबल होते हैं। साथ ही इनपर ध्यान देना और भी आसान हो जाता है।

लेकिन मन में सवाल ये आता है कि आखिर स्किन की इलास्टिसिटी बढ़ाने के लिए क्या किया जा सकता है। अगर हमारी स्किन बहुत ज्यादा ढीली या डल होने लगी है तो उसके लिए क्या किया जाना चाहिए। ऐसे कई टिप्स मजूद हैं जो आपकी स्किन को टाइट करते हैं। इन टिप्स को अगर लगातार फॉलो किया जाए तो आपकी स्किन दिन बा दिन और बेहतर होती जायेगी।

ग्रीन टी से लटकती स्किन को करें टाइट

ग्रीन टी से लटकती स्किन को टाइट किया जा सकता है। ग्रीन टी एंटीऑक्सीडेंट और एंटीइंफ्लेमेट्री गुणों से भरपूर होता है जो त्वचा के संचार को बढ़ाते हैं और त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। ग्रीन टी का फेस पैक बनाने के लिए, आप एक चम्मच ग्रीन टी पाउडर को गुनगुने पानी में मिलाकर एक पेस्ट बना सकते हैं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर 10-15 मिनट रखें। फिर ठंडे पानी से धो लें। इसके अलावा आप एक स्प्रे बोतल में पानी डालकर उसमें ग्रीन टी के पाउडर का आधा चम्मच मिलाकर मिश्रण तैयार कर सकते हैं। इस मिश्रण को फेस पर स्प्रे करें और सुखने दें।

एक्सफोलिएशन से लटकती स्किन को करें टाइट

लटकती स्किन
Tighten sagging skin with exfoliation

एक्सफोलिएशन से लटकती स्किन को टाइट करने में मदद मिल सकती है। एक्सफोलिएशन उस त्वचा के ऊपरी सतह को हटाता है जो खराब हो गया है और नया स्किन प्रकट होता है। नई त्वचा में कोल्लेजन की उत्पत्ति बढ़ती है जो त्वचा को टाइट बनाए रखती है। फेस स्क्रब त्वचा के ऊपरी सतह को हटाता है और त्वचा को साफ़ और चमकदार बनाता है। फेस स्क्रब के रूप में, आप एक बेसन और दही का मिश्रण बना सकते हैं और इसे फेस पर लगाकर मसाज कर सकते हैं। इसे अधिकतम 5 मिनट के लिए फेस पर रखें, फिर ठंडे पानी से धो लें। इसके अलावा फलों में पाए जाने वाले एसिड त्वचा को एक्सफोलिएट करता है और नई त्वचा के उत्पादन को बढ़ाता है। फूड एसिड के उदाहरण शामिल हैं – लेमन जूस, ऑरेंज जूस, पापीता जूस, टोमेटो जूस आदि।

यह भी देखे-इन नुस्खों से कान के दर्द और खुजली से मिलेगी निजात: Ear Infection Remedies

फलों की मदद से करें लटकती स्किन को करें टाइट

फलों में तरह तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो हमारी त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। ये पोषक तत्व त्वचा को मुलायम बनाते हैं, लटकती हुई त्वचा को टाइट करते हैं और उसमें नयी त्वचा की उत्पत्ति को बढ़ाते हैं। जैसे अंगूर में विटामिन सी, एक्सफोलिएटिंग एंजाइम्स और एंटीऑक्सीडेंट पाये जाते हैं, जो त्वचा को स्वस्थ बनाने में मदद करते हैं। आप अंगूर को अपनी दैनिक आहार में शामिल कर सकते हैं या अंगूर के रस को चेहरे पर लगाकर फायदा उठा सकते हैं।

Leave a comment