खतरों के खिलाड़ी 13 में ये कंटेंस्टेंट दिखाएंगे अपना जलवा: Khatron Ke Khiladi 13
Khatron Ke Khiladi 13

Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी का स्टंट बेस रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी टीवी का सबसे पॉपुलर शो है। एक बार फिर यह शुरू होने जा रहा है, हालांकि इसका ऑफिशियल अनाउंसमेंट अब तक नहीं किया गया है। शो में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट को लेकर अलग-अलग खबरें सामने आ रही है। आसिम रियाज, सनाया ईरानी, प्रिंस नरूला से लेकर शिव ठाकरे, और अर्चना गौतम समेत उर्फी जावेद के नाम शो से जुड़ रहे हैं। आज हम आपको बताते हैं कि इस सीजन में किन-किन सितारों के शामिल होने की बातें की जा रही है और कौन इसका हिस्सा बन सकता है।

यह भी देखे-‘हम रहें ना रहें हम’ में टीना दत्‍ता और जय भानुशाली तोड़ेंगे परम्पराओं को: Upcoming TV Serial

Khatron Ke Khiladi 13: आसिम रियाज

रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी में आसिम रियाज के आने की चर्चा चल रही है क्योंकि इन दिनों वह अपने रैप शो में बिजी हैं। बता दें कि आसिम को रियलिटी शो का अच्छा नॉलेज है इससे पहले उन्हें बिग बॉस में भी देखा जा चुका है। बिग बॉस से नाम कमाने के बाद उन्होंने कुछ म्यूजिक एल्बम किए और अपने गानों में रैप करते हैं।

प्रिंस नरूला

प्रिंस नरूला रियलिटी शो की दुनिया का जाना पहचाना नाम है उन्होंने ना सिर्फ शो में भाग लिया है बल्कि वह रोडीज जैसे शो में मेंटर के रूप में भी देखे गए हैं। बिग बॉस में भी दर्शकों ने उन्हें बहुत पसंद किया था। एक तरह से वो रियलिटी शोज के बादशाह है और अगर वह इस शो में हिस्सा लेते हैं तो फैंस का मजा दोगुना होता हुआ दिखाई देने वाला है।

सनाया ईरानी

सनाया ईरानी टेलीविजन इंडस्ट्री का पॉपुलर चेहरा है और बताया जा रहा है कि खतरों के खिलाड़ी 13 के लिए मेकर्स ने उन्हें अप्रोच किया है। मेकर्स उन्हें मुंह मांगी रकम देने के लिए तैयार हैं। हालांकि, अब तक उनके इस शो का हिस्सा बनने को लेकर कोई भी ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल वह ओटीटी पर एक शो कर रही है और आखरी बार उन्हें नच बलिए में देखा गया था जहां दर्शकों ने उन्हें बहुत पसंद किया था।

शिव ठाकरे

शिव ठाकरे सबसे ज्यादा चर्चा में बिग बॉस 16 में आने के बाद आए हैं। खतरों के खिलाड़ी में उनका नाम तय है क्योंकि रोहित शेट्टी ने उन्हें खुद ही बिग बॉस के घर में जाकर उन्हें अपने शो के लिए चुना था। वह प्रोमो शूट कर चुके हैं ये शो उनके करियर ग्राफ को ऊंचाई पर लेकर जाने वाला है। इससे पहले शिव बिग बॉस मराठी के विनर बन चुके हैं और बिग बॉस 16 के वो रनरअप हैं।

अर्चना गौतम

बिग बॉस के घर की सबसे चर्चित कंटेस्टेंट अर्चना गौतम का नाम भी खतरों के खिलाड़ी के लिए सामने आ रहा है। घर में जबरदस्त एंटरटेनमेंट का डोज देने वाली अर्चना ने हर किसी से पंगे लिए और अपने कुछ डायलॉग की वजह से जनता के बीच मशहूर हो गई। वो एक पॉलिटीशियन, मॉडल और एक्टर हैं और उन्होंने बिकनी कंपटीशन भी जीता है। हालांकि, उन्होंने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में ज्यादा काम नहीं किया है लेकिन बिग बॉस में आने के बाद वो सबकी फेवरेट बन चुकी हैं। अब फैंस उन्हें स्टंट करते हुए देखना चाहते हैं।

इनके अलावा शालीन भनोट, प्रियंका चाहर चौधरी, शिव ठाकरे, अंकित गुप्ता, एंजल राय, गश्मीर महाजनी, सुम्बुल तौकीर खान, अर्चना गौतम, नकुल मेहता और मुनव्वर फारूकी को अप्रोच किया गया है, लेकिन ऑफिशियल कन्फर्मेशन बाकी है। खतरों के खिलाड़ी 13 इसी 2023 में जुलाई या अगस्त महीने में शुरू होने की बात कही जा रही है, इसकी शूटिंग अर्जेंटीना में होने की खबरें सामने आई हैं।

मैं रिचा मिश्रा तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट...