Khatron ke Khiladi 13 Finalist: खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 की शूटिंग इन दिनों केपटाउन में जोर शोर से चल रही है और अलग-अलग खिलाड़ी यहां प्रदर्शन करते हुए दिखाई दे रहे हैं। रोहित शेट्टी के दिए गए टास्क का सामना करते हुए हर कोई अपने डर पर काबू करने की कोशिश में जुटा हुआ है। हिना खान और दिव्यांका त्रिपाठी को भी इस शो में शामिल किया गया है। यह पहले भी इस शो का हिस्सा रह चुकी हैं और अब फाइनलिस्ट का नाम भी सामने आ चुका है।
शो में हिना और दिव्यांका
सोशल मीडिया पर हिना खान ने रोहित शेट्टी के शो में वापसी करने की बात पर अपनी खुशी जताते हुए एक लंबा चौड़ा नोट लिखा है और कुछ तस्वीरें भी शेयर की है। उन्होंने अजगर के साथ अपनी कुछ फोटो शेयर की है जिसे देखने के बाद लोग उनकी डेयरिंग की तारीफ करते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने शो की अपनी जिंदगी में अपनी आज तक के साथ रोहित शेट्टी की तारीफों के पुल भी बांधे हैं। दिव्यांका त्रिपाठी ने भी शो में आने पर खुशी जताई है और रोहित शेट्टी के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा उस बॉस के साथ जो एक्शन से लीड करता है पोजीशन से नहीं।
ये है फाइनलिस्ट
मीडिया रिपोर्ट्स में शो के फाइनलिस्ट का नाम भी सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि फिलहाल में पहले आने वाले प्रतियोगी शिव ठाकरे हैं। लेकिन अब आ रही खबरों के मुताबिक शिव नहीं बल्कि ऐश्वर्या शर्मा शो की पहली फाइनलिस्ट बन चुकी हैं और उन्होंने टिकट हासिल कर लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक टास्क में एलिमिनेट होने से उन्होंने खुद को सुरक्षित कर लिया है। उनके साथ शिव ठाकरे, अर्चना गौतम, अर्जित तनेजा, डिनो जेम्स और नायरा बनर्जी समेत अन्य सितारे दौड़ में शामिल हैं। सौंदस और शीजान के बाहर होने की बात कही जा रही है।
