Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी का स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी का सीजन 13 लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। फिलहाल इस शो की शूटिंग केप्ट टाउन में चल रही है लेकिन इसे अभी ऑन और नहीं किया गया है। हाल ही में इसका पहला प्रोमो रिलीज हो चुका है जिसे देखने के बाद फैंस शो देखने के लिए बेकरार हो गए हैं। रोहित शेट्टी इस बार अलग स्ट्रेटजी के साथ दर्शकों के सामने अपना शो पेश कर रहे हैं।
वायरल हुई वीडियो
शो के प्रोमो वीडियो ने सोशल मीडिया पर आते ही तहलका मचा दिया है और रोहित शेट्टी का हर बार की तरह डर को नेक्स्ट लेवल पर ले जाने का वादा सही होता दिखाई दे रहा है। जो प्रोमो वीडियो सामने आई है उसमें ऐश्वर्या शर्मा और अंजुम फकीह के बीच जुबानी जंग चलती हुई दिखाई दे रही है और इसी बीच रोहित शेट्टी उन्हें जंगल में ले जाकर छोड़ देते हैं।
दिल जीत लेंगे रोहित
दोनों एक्ट्रेस के बीच चल रही जंग के दौरान इन्हें जंगल में फेंकने के बाद रोहित कहेंगे कि मेरी प्लानिंग और प्लाटिंग के लिए कोई भी जगह नहीं होती। इस बार हर लेवल पिछले वाले की तुलना में डबल होने वाला है। प्रोमो के आखिर में भेड़ियों का हमला भी दिखाया गया है जो किसी को भी डरा सकता है।
डेजी और रोहित की नाक में दम
टेलीविजन एक्टर रोहित रॉय और डेजी भी इस शो का हिस्सा है और शो के सेट पर उन्हें रणबीर कपूर और वाणी कपूर के गाने उड़े दिल बेफिक्रे पर डांस करते हुए देखा जा सकता है, जिसकी वीडियो सामने आई है। इन दोनों के डांस के बीच रोहित शेट्टी अचानक आते हैं और कहते हैं कि मेरे वर्ल्ड में दिल नहीं है यहां गाडियां और इंसान उड़ने पर तालियां बजती है और फिर वो उन दोनों को एक अजीब जगह पर भेज देते हैं।
नजर आएंगे अब्दु
कुछ दिनों पहले ही यह खबर सामने आ चुकी है कि बिग बॉस में नजर आ चुकी है कि तजाकिस्तान के गायक अब्दुल रोजिक इस शो में अपनी मौजूदगी दर्ज करने वाले हैं। उन्होंने यहां जाने के लिए उड़ान भर ली है और उनके आने से शो के कंटेस्टेंट शिव ठाकरे काफी खुश नजर आ रहे हैं।
ये सितारे आएंगे नजर
खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 में इस बार डेजी शाह, शीजान खान, अंजुम फकीह, अर्चना गौतम, शिव ठाकरे, डिनो जेम्स, ऐश्वर्या शर्मा, अंजली आनंद, रोहित बोस रॉय, रूही चतुर्वेदी साउंडस मुफकीर, न्यारा जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं।
