गीली पैंटी पहनने से हो सकता है भारी नुकसान: Harms of Wet Underwear
Harms of Wet Underwear

गीली पैंटी पहनने से हो सकता है भारी नुकसान

गीले अंडरवियर पहनने से बैक्टीरिया का विकास, खराब गंध, खुजली और अन्य कई तरह की बीमारी का खतरा होता है।

Harms of Wet Underwear: सुनने में यह बहुत अजीब लग सकता है लेकिन आपका अंडरवियर आपके स्वास्थ्य को कई तरह से प्रभावित करता है। हम अपनी योनि को साफ और सूखा रखने के लिए अंडरवियर पहनते हैं। भले ही अंडरवियर पहनने के ढेर सारे फायदे हैं। लेकिन गीले अंडरवियर पहनने से बैक्टीरिया का विकास, खराब गंध, खुजली और अन्य कई तरह की बीमारी का खतरा होता है। नहाने के बाद या शौच के बाद योनि को अच्छी तरह से न पोंछने,टॉयलेट करने के बाद योनि को अच्छे से साफ ना करना, पसीना या अतिरिक्त योनि को पानी से धोने से भी वहां पर गीलापन आ सकता है। ऐसा होने से कई तरह की परेशानी हो सकती है। यह परेशान ज्यादातर महिलाओं में होती है।

हमेशा कोशिश करें की सूती की पैंटी पहनने। अगर आपको ज्यादा पसीना आता है दो या तीन बार पैंटी को रोज बदले। आइए जानते है की गीली पैंटी पहनने से क्या- क्या नुकसान हो सकते है?

हो सकती है जलन और खुजली

Harms of Wet Underwear
Wet Underwear

यदि आप गीली होने के बाद भी अपनी पैंटी नहीं बदल रहे हैं, तो आपकी त्वचा में खुजली हो सकती है। गीली पैंटी पहनने से योनि में जलन हो सकती है। साथ ही वहां पर लालिम और चकत्ते भी होने का डर बना रहता है। गीली पैंटी से त्वचा में बैक्टीरिया का संक्रमण फैल सकता है। इसलिए उस स्थान को कभी भी गीला ना रखें। साथ ही गीली पैंटी पहनने से भी बचें।

हो सकता है बैक्टीरियल इंफेक्शन

infection
Harms of Wet Underwear-infection

योनि में इंफेक्शन तब होता है जब कोलोनिक बैक्टीरिया वहां तक पहुंच सकता हैं। यदि आप एक ही अंडरवियर को बहुत अधिक समय तक पहनते हैं, तो मल के कण आपकी योनि तक पहुँच सकते हैं और आपको संक्रमण हो सकता है। इसलिए अंडरवियर को अक्सर बदलें और उन्हें सभी संक्रामक कणों से छुटकारा पाने के लिए गर्म पानी में धोने की कोशिश करें।

यीस्ट संक्रमण

Yeast Infections
Yeast Infections

योनि में नम वातावरण में यीस्ट और बैक्टीरिया पनपने सकते हैं। यदि आप अंडरवियर को धोते हैं और सही से नहीं सुखाते हैं, तो आपकी पैंटी में यीस्ट पनप सकता है। इसलिए पैंटी को ठीक से हवादार रखने के अलावा आपको उन्हें साफ और सूखा रखना चाहिए।

गिलापन पीएच बैंलेस को बढ़ा सकता है

PH Balance
Harms of Wet Underwear-PH Balance

आप अगर काफी देर तक गीली अंडरवियर को पहनकर रहती है। तो वहां का पीएच बैंलेस बिगड़ सकता है। गीली पैंटी की वजह से पीएच बैंलेस बढ़ने से उस स्थान पर बैक्टीरिया पनपने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए जब भी आपकी पैंटी गीली हो जाएं तो आपको तुरंत इसे बदलना चाहिए।

गीली पैंटी होने की वजह

Reason of Wet Penties
Reason of Wet Penties

गीली पैंटी होने के कई कारण हो सकते है। नहाते समय अगर आप उस स्थान को सही से धोकर ना पोछें तो इंफेक्शन हो सकता है। साथ ही अगर शौच या टॉयलेट से निकलते वक्त अपने योनि को गीला छोड़ने से भी कई नुकसान हो सकते है। इसके अलावा अगर आप वर्कआउट करते समय आपको ज्यादा पसीना आता है तो भी उस स्थान पर बैक्टीरिया पनप सकता है। इसलिए जब नहाने, शौच करने और वर्कआउट के बाद अपनी गीली पैंटी को जरूर बदलें।

Leave a comment