घर की सफाई के लिए अपनाएं ये 4 अनोखे क्लीनिंग हैक्स: Cleaning Hacks
Cleaning Hacks

4 मैजिकल हैक्स जिनसे घर का काम होगा बेहद आसान

किचन से लेकर बालकनी तक, बैडरूम से ले कर वाशरूम तक, घर के और हिस्सों के बारे में भी बहुत से ऐसे हैक्स हैं जिन्हें आज़मा कर आप अपना टाइम भी सेव करने के साथ साथ अपने घर की खूबसूरती में चार चाँद भी लगा सकती हैं

Cleaning Hacks: घर एक ऐसी जगह है जिसकी साफ़ सफाई का आप जितना ध्यान रखें उतना ही कम है।  आजकल की भागदौड़ वाली ज़िन्दगी में कही न कही कुछ छूट ही जाता है, लेकिन ऐसा नहीं है कि हमारे पास इसका कोई सॉल्युशन नहीं है।

किचन से लेकर बालकनी तक, बैडरूम से लेकर वाशरूम तक, घर के और हिस्सों के बारे में भी बहुत से ऐसे हैक्स हैं जिन्हें आज़मा कर आप अपना टाइम भी सेव करने के साथ साथ अपने  घर की  खूबसूरती में चार चाँद भी लगा सकती हैं। आइये जानते हैं क्या हैं वो हैक्स।

फ्रिज रहेगा स्मेल फ्री

Cleaning Hacks
It gives a natural smell

हर घर की एक कॉमन सी प्रॉब्लम है फ्रिज से अलग तरह की स्मैल आना। फ्रिज का इस्तेमाल हर घर में होता है| सब्जियां, फल, दूध दही, खाने पीने का सामान और भी बहुत कुछ हम फ्रिज में स्टोर कर के रखतें हैं। ऐसे में फ्रिज से अलग तरह की मिली-जुली स्मैल आना नार्मल सी बात है। इसके लिए आपको अब परेशान नहीं होना है। बस लेमन एसेंशियल ऑयल लेकर आइये और बेकिंग सोडा में इसकी 4 -5 बूंदें  मिलाकर फ्रिज में रख दीजिये। ये ट्रिक आज़मा कर देखिये ,आप एसेंशियल ऑयल के फैन हो जाएंगे।

चमकते रहें घर के शीशे

Cleaning Hacks
Catch a glimpse

 इस ट्रिक को अपनाएंगे तो आपको यकीन हो जाएगा की घर के शीशे साफ़ करने का इस से बेहतर तरीका हो ही नहीं सकता है। इसके लिए आपको जरुरत होगी फिटकरी के पानी, नीम्बू, और एक साफ़ कॉटन के कपडे की। चलिए जानते हैं कैसे बनाये ये मिश्रण जो आपके घर को चमका देगा।

  •  एक छोटी सी फिटकरी का टुकड़ा लें और उसे पानी में डाल कर घुलने दें।
  • जब ये पानी बन कर तैयार हो जाए तो इसमें 1 बड़े नींबू का रस मिला लें।
  • अब एक स्प्रे बोतल में इस लिक्विड को डाल कर स्प्रे करें। कॉटन के कपडे से पोंछ कर शीशे साफ़ करते जाएँ। आप देख पाएंगे की अब शीशे चमकने लगे हैं।  ट्राई करें ये कमाल की ट्रिक।

घर रहे महका-महका

Make your home aromatic

हर इंसान इस बात पर पूरी तरह से यकीन करता है कि घर जैसा सुकून कही नहीं है, बात भी सच है | हम कही भी चलें जाएँ, लेकिन जब घर में कदम रखते हैं न तो बहुत अच्छी फीलिंग आती है। अगर आपके घर में हर समय एक अजीब सी महक आती है तो क्या करें। आप बस गैस पर पानी गरम करने रखिये और जब वो उबलने लगे तो गैस की फ्लेम ऑफ कर के उसमें नींबू और संतरे के छिलके डाल दीजिये। थोड़ी ही देर में आपका घर खुशबूदार हो जाएगा ये भीनी भीनी खुशबू आपको बहुत सुकून देगी।

घर के नल रहें साफ़ सुथरे

Magic of vinegar

घर में इस्तेमाल होने वाले नल पर अक्सर काले काले अजीब से धब्बे पड़ जाते हैं, जो देखने में बहुत ही खराब लगते हैं। ऐसी परेशानी से बचने के लिए आपको बस वाइट विनेगर, नींबू और जो भी डिशवाश लिक्विड आप यूज़ करते हैं इन तीनो को मिलाकर एक मिश्रण तैयार करना है। पुराने किसी टूथब्रश की हेल्प से नल पर अप्लाई कर के सिर्फ 1  मिनट के लिए छोड़ देना है। 1 मिनट बाद इसे किसी कॉटन के कपडे से पोंछ कर साफ़ कर लें। अब नल नया सा हो गया होगा। आपका काम बिना किसी नुक़सान के आसान हो गया।

उत्तराखंड से ताल्लुक रखने वाली तरूणा ने 2020 में यूट्यूब चैनल के ज़रिए अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद इंडिया टीवी के लिए आर्टिकल्स लिखे और नीलेश मिश्रा की वेबसाइट पर कहानियाँ प्रकाशित हुईं। वर्तमान में देश की अग्रणी महिला पत्रिका...

Leave a comment