इंटरनेशनल वूमेन डे की कैसे हुई थी शुरुआत? यहां जानें रोचक फैक्ट्स: Women's Day Special
Women's Day Special Credit: canva

International Women's Day की कैसे हुई थी शुरुआत? यहां जानें रोचक फैक्ट्स

हर साल 8 मार्च को पूरी दुनिया में International Women's Day मनाया जाता है।

Women’s Day Special: हमेशा से ऐसा कहा जाता है कि एक महिला सभी रिश्तों को एक ही माला में पिरोकर रखती है और महिलाओं का योगदान हर क्षेत्र में पुरुषों से कहीं ज्यादा ही होता है। वो पूरे घर को तो संभालती ही हैं। साथ हीऑफिस की जिम्मेदारी भी बखूबी निभाती हैं। यही नहीं देश की तरक्की में भी कई महिला में मुख्य भूमिका निभाई है। महिलाओं को उनके काम के लिए विशेष सराहना देते हुए ही हर साल 8 मार्च को पूरे देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस यानी International Women’s Day मनाया जाता है। इस दिन दुनियाभर में लोग महिलाओं की उपलब्धियों का जश्न मनाते हैं।

ये है अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का इतिहास

साल 1910 में अमेरिकी सोशलिस्ट पार्टी ने पहली बार राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने की शुरुआत की थी। लेकिन इस दिन को अंतरराष्ट्रीय बनाने का विचार क्लारा जेटकिन ने सब के सामने रखा था। क्लारा जेटकिन ने अपना आइडिया साल 1910 में कॉपेनहेगन में आयोजित इंटरनेशनल कांफ्रेंस ऑफ वर्किंग वीमेन में साझा किया था। इस कांफ्रेंस में 17 देशों की 100 महिला प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया था। जहां सभी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने की शुरुआत करने की को मंजूरी दी थी। साल 1996 में पहली बार इंटरनेशनल विमेंस डे मनाया गया था।

ये हैं इस दिन का महत्व

Women's Day Special
International Women’s Day Special

आज के समय में दुनिया में महिलाएं लगभग हर फील्ड में पुरुषों से आगे हैं। देश ही नहीं बल्कि विदेशों तक अपना नाम रौशन करने वाली महिलाएं ज़ाहिर हैं कि सामान के काबिल हैं। इसलिए उन महिलाओं के सामान में महिला दिवस मनाना बेहद जरूरी माना गया है। कहीं न कहीं ये उन महिलाओं को सम्मान देने का एक बेहतरीन तरीका है जो समाज को आगे बढ़ा रही हैं। इसके अलावा महिलाओं को लेकर समाज के लोगों के बीच जागरूकता फैलाना, महिलाओं को उनके अधिकारों के लिए जागरूक करने और उन्हें प्रेरित करने के लिए भी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) मनाना बेहद जरूरी है।

यह भी पढ़ें | Weight Loss tips at home: वर्क फ्रॉम होम के दौरान करना है वेट लॉस तो अपनाएं यह टिप्स

इंटरनेशनल विमेंस डे की थीम

International Women's Day
International Women’s Day

बदलते समय के साथ आज हर कोई आगे बढ़ रहा है। ऐसे में महिलाओं की पहुंच को आगे बढ़ाने और तकनीक तक पहुंच बढ़ाने के लिए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की थीम इस साल डिजिटऑल: लैंगिक समानता के लिए इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी रखी गई है। आपको बता दें, बैंगनी, हरा और सफेद इंटरनेशनल विमेंस डे का प्रतीक हैं क्योंकि यह रंग न्याय, गरिमा, आशा और पवित्रता को काफी अच्छे से दर्शाते हैं। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस दुनिया भर में उत्सव का दिन है और कई देशों में इसकी छुट्टी भी रहती है। इन देशों में अफगानिस्तान, क्यूबा, वियतनाम, युगांडा जैसे देशों के नाम शुमार हैं।

यह भी पढ़ें | Fexting Problem: क्यों आपको टेक्स्ट मैसेज पर नहीं झगड़ना चाहिए?

इस तरह मानते हैं इंटरनेशनल विमेंस डे

इंटरनेशनल वुमन्स डे के दिन महिलाओं को खासतौर पर तरजीह दी जाती है। घर हो या ऑफिस, हर जगह सभी महिलाओं को खास और स्पेशल ट्रीटमेंट दिया जाता है। उनके प्रति सम्मान दिखाने के लिए उन्हें गिफ्ट्स और विशेष भेजी जाती हैं। व्हाट्स ऐप मैसेज और मेल के अलावा कुछ ऑफिसों में वुमन्स डे के दिन वहां काम करने वाली सभी महिलाओं को छुट्टी भी दी जाती है। इसके अलावा उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया जाता है। असल में ये ख़ास दिन महिलाओं को सम्मान देने का एक बेहतरीन जरिया है। जो उनके महत्व को बताता है। इस विमेंस डे पर अपने आस पास की महिलाओं को इस दिन की शुभकामनाए देना बिलकुल न भूलें।